न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

हरियाणा : सड़क हादसे ने छीनी दो परिवारों की खुशियां, हादसे में बाइक सवार दो दोस्तों की मौत

शनिवार रात एक सड़क हादसा हुआ जिसमें अज्ञात वाहन ने बाइक सवार दो दोस्तों को टक्कर मार दी जिसमें दोनों की मौत हो गई। मृतक शहर के काठमंडी और सैनीपुरा क्षेत्र के रहने वाले थे।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sun, 27 Jun 2021 5:44:16

हरियाणा : सड़क हादसे ने छीनी दो परिवारों की खुशियां, हादसे में बाइक सवार दो दोस्तों की मौत

हरियाणा के चरखी दादरी में दो परिवारों में तब मातम छा गया जब उन्हें खबर मिली कि उनके घर के लाल की एक सड़क हादसे में मौत हो गई। दादरी-दिल्ली मुख्यमार्ग पर नेशन हाइवे-152-डी के निर्माणाधीन पिल्लर के समीप शनिवार रात एक सड़क हादसा हुआ जिसमें अज्ञात वाहन ने बाइक सवार दो दोस्तों को टक्कर मार दी जिसमें दोनों की मौत हो गई। मृतक शहर के काठमंडी और सैनीपुरा क्षेत्र के रहने वाले थे। एक ने दादरी सिविल अस्पताल तो दूसरे ने पीजीआई में दम तोड़ा। सदर थाना पुलिस ने सिविल अस्पताल में श्याम का और पीजीआई में नवीन का पोस्टमार्टम करवाया। अंधेरे का फायदा उठाकर आरोपी वाहन चालक वहां से फरार हो गया। पुलिस ने इस संबंध में अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत के दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार काठमंडी क्षेत्र निवासी श्याम (25) गुरुग्राम स्थित एक फार्मा कंपनी में काम करता था। शनिवार रात वो बाइक पर सवार होकर गुरुग्राम से दादरी आ रहा था। झज्जर के ग्वालिसन रोड के पास उसे सैनीपुरा निवासी दोस्त नवीन (27) मिल गया। पुलिस को दिए बयान में मृतक युवकों के दोस्त गांधी नगर निवासी कृष्ण ने बताया कि वो भी शनिवार को अपनी गाड़ी लेकर दादरी आ रहा था। उसकी गाड़ी के आगे श्याम और नवीन बाइक पर थे। जब वो दादरी-दिल्ली रोड पर समपुर एसटीपी के पास पहुंचे तो कच्चे रास्ते से एक तेज रफ्तार वाहन आया और उसने बाइक को टक्कर मार दी।

हादसे में बाइक चालक श्याम और नवीन गंभीर रूप से घायल हो गए और कृष्ण उन्हें लेकर सिविल अस्पताल पहुंचा। वहां चिकित्सकों ने श्याम को मृत घोषित कर दिया जबकि नवीन को प्राथमिक उपचार के तुरंत बाद रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया। रविवार अलसुबह नवीन ने भी पीजीआई में दम तोड़ दिया। कृष्ण ने बताया कि अंधेरे का फायदा उठाकर आरोपी वाहन चालक वहां से फरार हो गया और वो भी वाहन का नंबर नहीं देख सका।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत