न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

वर्ष 2023 में जम्मू-कश्मीर आए दो करोड़ पर्यटक, टूटा 77 साल का रिकॉर्ड: रिपोर्ट

जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने एक रिपोर्ट को सार्वजनिक करते हुए कहा कि 2023 में 77 साल का रिकॉर्ड तोड़ते हुए देशभर से दो करोड़ पर्यटक 2023 में जम्मू-कश्मीर घूमने आए।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sat, 06 Jan 2024 3:42:50

वर्ष 2023 में जम्मू-कश्मीर आए दो करोड़ पर्यटक, टूटा 77 साल का रिकॉर्ड: रिपोर्ट

जम्मू। जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने एक रिपोर्ट को सार्वजनिक करते हुए कहा कि 2023 में 77 साल का रिकॉर्ड तोड़ते हुए देशभर से दो करोड़ पर्यटक 2023 में जम्मू-कश्मीर घूमने आए। इसके साथ ही राज्य में 100 से ज्यादा छोटी-बड़ी फिल्में शूट की गई। प्रसिद्ध फ्रांसीसी समाचार पत्र ल फिगारो ने कश्मीर के उभरते आकर्षण पर एक रिपोर्ट पेश की है। इसमें इसे दशकों के संघर्ष के बाद विदेशी यात्रियों के लिए खुलने वाला एक भूला हुआ स्वर्ग बताया गया है। बेरेनिस डेब्रास ने अपने लेख में श्रीनगर को हिमालय की तलहटी में शांति के स्वर्ग के रूप में चित्रित किया है।

जादू और आकर्षण का नया युग

प्रशासन के प्रवक्ता ने बताया कि ल फिगारो की रिपोर्ट का निष्कर्ष है कि यह जम्मू-कश्मीर के संघर्षग्रस्त अतीत से एक समृद्ध वर्तमान तक की यात्रा को खूबसूरती से दर्शाती है। भूले हुए स्वर्ग को विश्व मंच पर अपनी स्थिति फिर से हासिल करने के रूप में चित्रित किया गया है, जो जादू और आकर्षण के एक नए युग का प्रतीक है।

पथराव की घटना हुई पहली बार ‘जीरो’

वहीं, घाटी में 2023 में एक भी बार पत्थरबाजी की घटना सामने नहीं आई है। पुलिस महानिदेशक आरआर स्वैन ने कानून व्यवस्था पर बात करते हुए कहा कि पथराव में 60% की गिरावट देखी गई जबकि पाकिस्तान समर्थक आयोजित पथराव की घटनाएं इस वर्ष ‘जीरो’ रिकॉर्ड हुई हैं। इसके अलावा, जम्मू कश्मीर में सुरक्षाबलों विशेषकर सेना द्वारा चलाए जार रहे ऑपरेशन ‘ऑल आउट’, ‘ऑपरेशन मां’ 2016 से ही आतंक पर दोहरा प्रहार करते नजर आ रहे हैं जिसके चलते यहां सक्रिय सभी गुटों के नेतृत्व करने वाले टॉप कमांडर मारे गए हैं।

two crore tourists will come to jammu and kashmir in the year 2023,77 year record broken,jammu kashmir news

क्या कहते हैं आंकड़ें

जम्मू कश्मीर पुलिस के अनुसार यह साल बीते एक दशक से ज्यादा समय में सबसे शांतिपूर्ण रहा और इस में उन सालों की तुलना में कम हिंसा दर्ज की गई। जम्मू कश्मीर पुलिस के डीजीपी के अनुसार पूरे साल में कुल 48 ऑपरेशन हुए जिन में 76 आतंकी मारे गए। इनमें पाकिस्तानी मूल के 55 आतंकी थे। डीजीपी के अनुसार अभी कुल 31 आतंकी सक्रिय हैं जिन में जम्मू संभाग से 4 और कश्मीर से 27 आतंकी हैं। पूरे साल में कुल 20 घुसपैठ की कोशिशें देखी गईं जिनको विफल बनाते हुए सुरक्षाबलों ने करीब 40 घुसपैठियों को ढेर किया, जिसमें अधिकतर पाकिस्तानी थे।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?