न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अलवर : पटरी पर चलते हुए फ्री फायर खेल रहे थे दो भाई, ट्रेन के आने का पता नहीं लगा और आए चपेट में

राजस्थान के अलवर में शनिवार को दो सगे भाइयों की ट्रेन के चपेट में आने से मौत हो गई थी जिसमें अब सामने आया हैं कि दोनों भाई पटरी पर चलते हुए फ्री फायर गेम खेल रहे थे और उन्हें ट्रेन के आने का पता ही नहीं चला जिस कारण चपेट में आने से उनकी मौत हो गई।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 10 Jan 2022 2:59:37

अलवर : पटरी पर चलते हुए फ्री फायर खेल रहे थे दो भाई, ट्रेन के आने का पता नहीं लगा और आए चपेट में

राजस्थान के अलवर में शनिवार को दो सगे भाइयों की ट्रेन के चपेट में आने से मौत हो गई थी जिसमें अब सामने आया हैं कि दोनों भाई पटरी पर चलते हुए फ्री फायर गेम खेल रहे थे और उन्हें ट्रेन के आने का पता ही नहीं चला जिस कारण चपेट में आने से उनकी मौत हो गई। छोटा भाई राहुल फ्री फायर खेलने का आदी था। पिता रामकिशोर मीणा बार-बार कहते थे कि गेम मत खेला करो। तब वो अक्सर यही कहता था कि कभी-कभी खेलता हूं। बड़ा भाई लोकेश भी उसे फ्री फायर गेम खेलने से रोकता था। ASI सुरेंद्र ने बताया कि ट्रेन की चपेट में आने के बाद दोनों की मौत हो गई। उनका वहां पड़ा मोबाइल मिला, जिसमें गेम ऐप खुला हुआ था। बाद में पता लगा कि फ्री फायर खेल रहे थे।

शनिवार को हादसे वाले दिन राहुल के साथ लोकेश भी गेम खेलते हुए पटरी के पास चला गया। दोनों पटरी के साथ-साथ जा रहे थे। खेल में इतने खो गए थे कि ट्रेन के आने का पता नहीं लगा और चपेट में आए तो हवा में उड़ गए। ट्रेन की चपेट में आने के बाद लोकेश पास के पोल से टकराया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, राहुल दूर जाकर गिरा था। वह काफी देर तक घायल अवस्था में पड़ा रहा। लोगों को ट्रेन से कटने की सूचना मिली, तब परिजन वहां पहुंचे। तब तक राहुल की भी मौत हो गई।

राहुल व लोकेश के जीजा रवि ने बताया कि दोनों रूपबास में उनके साथ एक कमरे में रहते थे। रोजाना अन्य बच्चों की तरह पटरी के आसपास शौच करने चले जाते थे। जीजा ने बताया कि राहुल फ्री फायर गेम खेलता था। पिता के टोकने पर वह हर बार यही कहता था कि कभी कभार ही खेलती हूं। हालांकि लोकेश गेम नहीं खेलता था। उस दिन वह छोटे भाई के साथ गेम में खो गया। लोकेश कॉम्पिटिशन की तैयारी कर रहा था। वहीं राहुल सेकेंड ईयर में पढ़ता था। लॉकडाउन लगने के बाद दोनों खुद के गांव चले गए थे, लेकिन करीब डेढ़ महीने पहले ही वापस रूपबास आए थे।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट