न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

ट्विटर के बाद अब फेसबुक-इंस्टाग्राम में होगी छंटनी, जा सकती हैं हजारों कर्मचारियों की नौकरी

फेसबुक की पेरेंट कंपनी मेटा प्लेटफॉर्म्स इंक अब बड़े स्तर पर छंटनी की तैयारी कर रही है। वॉल स्ट्रीट जर्नल ने अपनी एक रिपोर्ट में इस बात की जानकारी दी है। बता दे, मेटा में अभी करीब 87,000 कर्मचारी काम करते हैं। खबर है कि कंपनी दुनियाभर में 12,000 कर्मचारियों को बाहर कर सकती है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 07 Nov 2022 11:11:56

ट्विटर के बाद अब फेसबुक-इंस्टाग्राम में होगी छंटनी, जा सकती हैं हजारों कर्मचारियों की नौकरी

अमेरिकी शेयर बाजारों में भयंकर मंदी के चलते फेसबुक (Meta) के शेयर्स भी काफी ज्यादा गिरे हैं। कंपनी के शेयरों में इसी साल लगभग 73% की गिरावट आई है। फेसबुक के रेवेन्यू में 97% से अधिक हिस्सा विज्ञापनों से आता है। कंपनी के शेयरों में गिरावट से जकरबर्ग की नेटवर्थ में भी भारी गिरावट आई है। शेयरों में गिरावट से फेसबुक का मार्केट कैप भी बुरी तरह गिरा है। इस साल कंपनी की मार्केट वैल्यू में 500 अरब डॉलर की गिरावट आ चुकी है। वहीं, दूसरी तरफ खबर है कि फेसबुक की पेरेंट कंपनी मेटा प्लेटफॉर्म्स इंक अब बड़े स्तर पर छंटनी की तैयारी कर रही है। वॉल स्ट्रीट जर्नल ने अपनी एक रिपोर्ट में इस बात की जानकारी दी है। बता दे, मेटा में अभी करीब 87,000 कर्मचारी काम करते हैं। खबर है कि कंपनी दुनियाभर में 12,000 कर्मचारियों को बाहर कर सकती है।

अखबार ने रिपोर्ट में कहा कि नौकरियों में कटौती बुधवार तक हो सकती है। रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी पहले ही कर्मचारियों से इस हफ्ते से गैर जरूरी यात्रा रद्द करने को कह चुकी है। वॉल स्ट्रीट जर्नल के मुताबिक, मेटा के प्रवक्ता ने इस मामले में कमेंट करने से इनकार कर दिया।

चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर (CEO) मार्क जुकरबर्ग ने सितंबर में छंटनी की योजना तैयार की थी। इस योजना में दोनों मुख्य प्लेटफॉर्म्स फेसबुक और इंस्टाग्राम की धीमी पड़ती ग्रोथ के मद्देनजर टीनों को री-ऑर्गेनाइज और कार्यबल (हेडकाउंट) को घटाना शामिल था। जुकरबर्ग ने तब कहा था- संभव है कि मेटा इस साल की तुलना में 2023 में छोटा होगा।

छंटनी की जरूरत क्यों पड़ी?

दुनियाभर में मेटा के प्रोडक्ट्स बड़े स्तर पर इस्तेमाल होते हैं। इनमें फेसबुक, इंस्टाग्राम, और वॉट्सऐप प्रमुख हैं। लेकिन इंटरनेट को नए लेवल पर ले जाने की कोशिश में मेटावर्स बिजनेस पर कंपनी को काफी ज्यादा निवेश करना पड़ा है। अभी तक निवेश के मुताबिक रिटर्न मिलना शुरू नहीं हुआ। ऐसे में कंपनी अपने बिजनेस को बढ़ाने में संघर्ष कर रही है।

बता दे, इससे पहले ट्विटर ने शुक्रवार को दुनियाभर में 3700 कर्मचारियों को बाहर निकाल दिया था। इसके बाद कंपनी के कर्मचारियों की संख्या आधी रह गई है। दुनिया के सबसे बड़े रईस एलन मस्क ने अक्टूबर के अंत में ट्विटर को खरीदने की डील पूरी की थी। उसके बाद कंपनी ने आधे कर्मचारियों को निकाल दिया।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

मुंबई के लालबाग गणपति पंडाल के पास करंट लगने से दो की मौत, 8 साल की बच्ची भी शामिल; कई लोग घायल
मुंबई के लालबाग गणपति पंडाल के पास करंट लगने से दो की मौत, 8 साल की बच्ची भी शामिल; कई लोग घायल
जमीन घोटाले के 7 करोड़ TMC खाते में जमा, CID का दावा- अभिषेक बनर्जी के PA ने खोले राज
जमीन घोटाले के 7 करोड़ TMC खाते में जमा, CID का दावा- अभिषेक बनर्जी के PA ने खोले राज
दिल्ली SIR में अरविंद केजरीवाल और परिवार को EC का नोटिस, AAP ने उठाए सवाल
दिल्ली SIR में अरविंद केजरीवाल और परिवार को EC का नोटिस, AAP ने उठाए सवाल
राहुल गांधी का आरोप- देश के सिस्टम पर 6 लोगों का कब्जा, बोले- छात्रों को नहीं चाहिए...
राहुल गांधी का आरोप- देश के सिस्टम पर 6 लोगों का कब्जा, बोले- छात्रों को नहीं चाहिए...
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
कैटरीना कैफ की बॉडी शेमिंग पर सलमान खान ने ट्रोलर्स को लताड़ा, बोले- फिल्मों में लौटेंगी तो फिर फिट हो जाएंगी
कैटरीना कैफ की बॉडी शेमिंग पर सलमान खान ने ट्रोलर्स को लताड़ा, बोले- फिल्मों में लौटेंगी तो फिर फिट हो जाएंगी
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
केतन को अपाहिज बनाने की थी पहले साजिश, फिर हत्या का प्लान; चार्जशीट में सिया-चेतन की कथित प्लानिंग के कई खुलासे
केतन को अपाहिज बनाने की थी पहले साजिश, फिर हत्या का प्लान; चार्जशीट में सिया-चेतन की कथित प्लानिंग के कई खुलासे
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर