न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

हैलोवीन पार्टी के लिए Twitter के मालिक एलन मस्क ने पहनी ये ड्रेस, फोटो हुई वायरल

ट्विटर खरीदने के बाद टेस्ला और स्पेसएक्स कंपनी के मालिक एलन मस्क एक नए अवतार में दिखे हैं। उन्होंने ब्लैक टीशर्ट के ऊपर एक लेदर कॉस्टयूम पहन रखा था।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 01 Nov 2022 1:38:14

हैलोवीन पार्टी के लिए Twitter के मालिक एलन मस्क ने पहनी ये ड्रेस, फोटो हुई वायरल

ट्विटर खरीदने के बाद टेस्ला और स्पेसएक्स कंपनी के मालिक एलन मस्क एक नए अवतार में दिखे हैं। उन्होंने ब्लैक टीशर्ट के ऊपर एक लेदर कॉस्टयूम पहन रखा था। उन्होंने हैलोवीन पार्टी के लिए ये गेटउप किया है।इस बात की जानकारी खुद एलन मस्क अपने ट्विटर अकाउंट पर दी है। एलन मस्क ने इस आउटफिट में अपनी मां के साथ फोटो शेयर किया। फोटो शेयर करते हुए मस्क ने लिखा- मां के साथ हैलोविन। मस्क की इस फोटो को अब तक 3.50 लाख से ज्यादा लाइक्स आ चुके हैं। वहीं, 22 हजार लोगों ने पोस्ट को रीट्वीट किया है और 15 हजार लोगों ने पोस्ट पर कमेंट भी किया है। Just Jared की एक रिपोर्ट के मुताबिक, मस्क का यह कॉस्टयूम करीब 6 लाख रुपए ($7,500) की है।

मस्क का यह अवतार ऐसे समय में दिखा है जब ट्विटर खरीदने के बाद ब्लू टिक यूजर से पैसे वसूलने और ट्विटर से करीब 2000 लोगों को नौकरी से निकालने की बात चल रही है।

मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया है कि एलन मस्क नए अवतार में अमेरिका के न्यूयॉर्क सिटी में फेमस मॉडल हेइडी क्लुम की हैलोविन पार्टी में पहुंचे थे। इससे पहले वह मां के साथ ट्विटर ऑफिस से निकलते दिखे थे।

फोटो में तीसरा कौन?

एलन की पोस्ट को रीट्वीट करते हुए उनकी मां माए मस्क ने बताया कि फोटो में मौजूद तीसरा इंसान कौन है। उन्होंने बताया कि फोटो में दूसरी महिला thewallgroup की फाउंडर और CEO ब्रूक वाल हैं। माए मस्क ने लिखा- और ब्रूक वाल, जिन्होंने यह ड्रेस पहनाने में तुम्हारी मदद की थी।

पोस्ट पर कमेंट कर एक यूजर ने लिखा- यह एलन के सुपर विलेन होने का प्रूफ है। दूसरे यूजर ने लिखा- सबसे कूल अमीर इंसान, तीसरे यूजर ने सुपर हीरो के कॉस्टयूम के साथ मस्क का एक कॉर्टून ट्वीट किया।

बता दें कि एलन मस्क ने हाल ही में 44 बिलियन डॉलर में सोशल मीडिया कंपनी ट्विटर को खरीद लिया था। कंपनी को टेकओवर करने के तुरंत बाद उन्होंने CEO पराग अग्रवाल को निकाल दिया था। फिर उन्होंने सभी बोर्ड डायरेक्टर्स की भी छुट्टी कर दी और खुद ट्विटर के चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर बन गए। अब इस कंपनी से 2000 लोगों को नौकरी से निकाले जाने की भी बात चल रही है।

Twitter Blue के लिए लगेंगे 1600 रुपए

एक रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि ट्विटर के ब्लू टिक के लिए लोगों को सब्सक्रिप्शन चार्ज भी देना पड़ सकता है। The Verge की रिपोर्ट के मुताबिक ब्लू टिक सिर्फ ट्विटर ब्लू मेंबर्स को दिए जाएंगे। और Twitter Blue के लिए कंपनी का सब्सक्रिप्शन प्लान लेना पड़ता है। इसके लिए यूजर्स को करीब 1600 रुपए (19.99 डॉलर) देने पड़ सकते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

मुंबई के लालबाग गणपति पंडाल के पास करंट लगने से दो की मौत, 8 साल की बच्ची भी शामिल; कई लोग घायल
मुंबई के लालबाग गणपति पंडाल के पास करंट लगने से दो की मौत, 8 साल की बच्ची भी शामिल; कई लोग घायल
जमीन घोटाले के 7 करोड़ TMC खाते में जमा, CID का दावा- अभिषेक बनर्जी के PA ने खोले राज
जमीन घोटाले के 7 करोड़ TMC खाते में जमा, CID का दावा- अभिषेक बनर्जी के PA ने खोले राज
दिल्ली SIR में अरविंद केजरीवाल और परिवार को EC का नोटिस, AAP ने उठाए सवाल
दिल्ली SIR में अरविंद केजरीवाल और परिवार को EC का नोटिस, AAP ने उठाए सवाल
राहुल गांधी का आरोप- देश के सिस्टम पर 6 लोगों का कब्जा, बोले- छात्रों को नहीं चाहिए...
राहुल गांधी का आरोप- देश के सिस्टम पर 6 लोगों का कब्जा, बोले- छात्रों को नहीं चाहिए...
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
कैटरीना कैफ की बॉडी शेमिंग पर सलमान खान ने ट्रोलर्स को लताड़ा, बोले- फिल्मों में लौटेंगी तो फिर फिट हो जाएंगी
कैटरीना कैफ की बॉडी शेमिंग पर सलमान खान ने ट्रोलर्स को लताड़ा, बोले- फिल्मों में लौटेंगी तो फिर फिट हो जाएंगी
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
केतन को अपाहिज बनाने की थी पहले साजिश, फिर हत्या का प्लान; चार्जशीट में सिया-चेतन की कथित प्लानिंग के कई खुलासे
केतन को अपाहिज बनाने की थी पहले साजिश, फिर हत्या का प्लान; चार्जशीट में सिया-चेतन की कथित प्लानिंग के कई खुलासे
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर