न्यूज़
Sawan Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

भारतीय शेयर बाजार पर पड़ा ट्रंप की टैरिफ असर, लाल निशान पर बंद हुआ बाजार, सेंसेक्स 1,390 अंक गिरा

डोनाल्ड ट्रंप के रेसिप्रोकल टैरिफ के चलते वित्त वर्ष के पहले कारोबारी दिन भारतीय शेयर बाजार में 1500 अंकों से ज्यादा की गिरावट देखने को मिली। इस कारण सेंसेक्स फिर से 76,000 अंकों के नीचे चला गया, जबकि निफ्टी भी 23,150 अंकों से नीचे आ चुका है। आईटी और बैंकिंग शेयरों पर सबसे ज्यादा असर पड़ा, और लगभग सभी प्रमुख सेक्टर्स लाल निशान पर बंद हुए, ऑटो को छोड़कर।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Tue, 01 Apr 2025 5:09:14

भारतीय शेयर बाजार पर पड़ा ट्रंप की टैरिफ असर, लाल निशान पर बंद हुआ बाजार, सेंसेक्स 1,390 अंक गिरा

डोनाल्ड ट्रंप के रेसिप्रोकल टैरिफ के चलते वित्त वर्ष के पहले कारोबारी दिन भारतीय शेयर बाजार में 1500 अंकों से ज्यादा की गिरावट देखने को मिली। जिसके दबाव में सेंसेक्स एक बार फिर से 76 हजार अंकों के नीचे चला गया, वहीं निफ्टी भी 23150 अंकों के नीचे आ चुका है। सबसे ज्यादा असर आईटी और बैंकिंग शेयरों पर पड़ा है। ऑटो को छोड़कर, सभी प्रमुख सेक्टर्स लाल निशान पर कारोबार करते हुए करते हुए दिखाई दिए। निफ्टी आईटी, रियल्टी, वित्तीय और कंज्यूमर ड्यूरेबल गुड्स 1-3 फीसदी की गिरावट आई। खास बात तो ये है कि बीएसई के मार्केट कैप में 3.50 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा की गिरावट देखने को मिली।

बाजार में चौतरफा बिकवाली देखने को मिली। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 1,390.40 अंक या 1.80 प्रतिशत की गिरावट के साथ 76,024.51 और निफ्टी 353.65 अंक या 1.50 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 23,165.70 पर था। लार्जकैप के साथ मिडकैप और स्मॉलकैप में बिकवाली देखने को मिली। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 442.65 अंक या 0.86 प्रतिशत की गिरावट के साथ 51,229.60 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 112.75 अंक या 0.70 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 15,982.95 पर था।

बाजार में गिरावट की वजह 2 अप्रैल से अमेरिका द्वारा अपने ट्रेडिंग पार्टनर देशों पर लगाए जाने वाले पारस्परिक टैरिफ को माना जा रहा है।

सेक्टोरल आधार पर ऑटो, आईटी, एफएमसीजी, मेटल, रियल्टी, पीएसयू बैंक, एनर्जी, प्राइवेट बैंक और इन्फ्रा इंडेक्स लाल निशान में बंद हुए। केवल मीडिया इंडेक्स ही हरे निशान में बंद हुआ।

सेंसेक्स पैक में एचसीएल टेक, एचडीएफसी बैंक, बजाज फिनसर्व, बजाज फाइनेंस, इन्फोसिस, टाइटन, आईसीआईसीआई बैंक, सन फार्मा, एलएंडटी, टेक महिंद्रा, एनटीपीसी, टीसीएस और एक्सिस बैंक टॉप गेनर्स थे। केवल इंडसइंड बैंक और जोमैटो टॉप लूजर्स थे।

जियोजित इन्वेस्टमेंट्स लिमिटेड में रिसर्च प्रमुख विनोद नायर ने कहा, "अमेरिका द्वारा पारस्परिक टैरिफ की घोषणा से पहले वैश्विक अस्थिरता के बीच, घरेलू बाजार में आज भारी बिकवाली देखी गई। निवेशक इन टैरिफ की बारीकियों का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, साथ ही संभावित भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के लिए चल रही बातचीत पर भी कड़ी नजर रख रहे हैं।"

बड़ी गिरावट के बाद भी व्यापक बाजार का रुझान सकारात्मक था। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) पर 2709 शेयर हरे निशान में, 1,343 शेयर लाल निशान में और 143 शेयर बिना किसी बदलाव के बंद हुए।

बाजार की शुरुआत गिरावट के साथ हुई थी। सुबह 9:21 पर सेंसेक्स 326 अंक या 0.42 प्रतिशत की गिरावट के साथ 77,088 और निफ्टी 64 अंक या 0.28 प्रतिशत की गिरावट के साथ 23,454 पर था।

ट्रंप की टैरिफ से बढ़ी चिंता

2 अप्रैल सिर्फ अमेरिका या फिर भारत के लिए ही अहम नहीं है. बल्कि पूरी दुनिया के लिए भी काफी अहम है. इस दिन को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने लिबरेशन डे का नाम किया है. 2 अप्रैल को ट्रंप का रेसीप्रोकल टैरिफ पूरी दुनिया पर लागू हो जाएगा. ट्रंप ने बीते दिनों कहा भी था कि ये तमाम टैरिफ सभी देशों को टारगेट करेंगे. जिसकी वजह से ग्लोबल ट्रेड वॉर की संभावना बढ़ गई है. जोकि ग्लोबल इकोनॉमिक ग्रोथ को स्लो कर सकता है.

जियोजित इन्वेस्टमेंट लिमिटेड के मुख्य निवेश रणनीतिकार डॉ. वीके विजयकुमार ने ईटी से बात करते हुए कहा कि ग्लोबल लेवल पर बाजार 2 अप्रैल से लागू होने वाले ट्रंप के पारस्परिक टैरिफ के डिटेल पर फोकस है. टैरिफ लागू होने के बाद मार्केट का ट्रेंड टैरिफ डिटेल और विभिन्न देशों और सेक्टर्स पर पड़ने वाले उसके प्रभावाों पर निर्भर करेगा.

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

पटना एयरपोर्ट पर लैंडिंग से पहले विमान से टकराया पक्षी, 164 यात्रियों की बाल-बाल बची जान
पटना एयरपोर्ट पर लैंडिंग से पहले विमान से टकराया पक्षी, 164 यात्रियों की बाल-बाल बची जान
रेलवे ने बढ़ाई ट्रेनों की क्षमता, 22 की जगह अब 24 कोच से कम होगी वेटिंग की परेशानी
रेलवे ने बढ़ाई ट्रेनों की क्षमता, 22 की जगह अब 24 कोच से कम होगी वेटिंग की परेशानी
थलपति विजय को PM बनाने के TVK के दावे पर कांग्रेस का पलटवार, कार्ति चिदंबरम ने गिनाया ‘272 सांसदों’ का गणित
थलपति विजय को PM बनाने के TVK के दावे पर कांग्रेस का पलटवार, कार्ति चिदंबरम ने गिनाया ‘272 सांसदों’ का गणित
मलेशिया से भारत लाए गए बंबीहा गैंग से जुड़े 3 आरोपी, अमित शाह ने दी जानकारी
मलेशिया से भारत लाए गए बंबीहा गैंग से जुड़े 3 आरोपी, अमित शाह ने दी जानकारी
BPSC परीक्षा नियंत्रक के बयान पर CM सम्राट चौधरी का बड़ा एक्शन, निलंबन का दिया आदेश
BPSC परीक्षा नियंत्रक के बयान पर CM सम्राट चौधरी का बड़ा एक्शन, निलंबन का दिया आदेश
परंदूर एयरपोर्ट प्रोजेक्ट रद्द करने पर भड़के स्टालिन, बोले- ‘तमिलनाडु की तरक्की को लगेगा झटका’
परंदूर एयरपोर्ट प्रोजेक्ट रद्द करने पर भड़के स्टालिन, बोले- ‘तमिलनाडु की तरक्की को लगेगा झटका’
‘एक रात के कितने लोगी?’ ‘मिर्जापुर’ की जरीना को क्यों मिल रहे ऐसे गंदे मैसेज?
‘एक रात के कितने लोगी?’ ‘मिर्जापुर’ की जरीना को क्यों मिल रहे ऐसे गंदे मैसेज?
25 जुलाई के वादे पूरे नहीं हुए तो फिर सड़कों पर उतरेगी CJP, 5 सितंबर को दिल्ली में मार्च का ऐलान
25 जुलाई के वादे पूरे नहीं हुए तो फिर सड़कों पर उतरेगी CJP, 5 सितंबर को दिल्ली में मार्च का ऐलान
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच राहुल गांधी ने बनाया बड़ा प्लान, भूपेश बघेल बोले- पूरे राज्य में होगी बस यात्रा
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच राहुल गांधी ने बनाया बड़ा प्लान, भूपेश बघेल बोले- पूरे राज्य में होगी बस यात्रा
बंगाल में TMC की बगावत के बीच ममता बनर्जी का बड़ा ऐलान, बोलीं- BJP को गुमनामी में धकेले बिना नहीं रुकूंगी
बंगाल में TMC की बगावत के बीच ममता बनर्जी का बड़ा ऐलान, बोलीं- BJP को गुमनामी में धकेले बिना नहीं रुकूंगी
‘हनुमान अंश’ ने बॉक्स ऑफिस पर पलटी बाजी, तीसरे हफ्ते में 3.20 करोड़ की कमाई से चौंकाया
‘हनुमान अंश’ ने बॉक्स ऑफिस पर पलटी बाजी, तीसरे हफ्ते में 3.20 करोड़ की कमाई से चौंकाया
टीचर ने बिना डांटे ऐसे कराया बच्चों को चुप, ‘क्लास’ बोलने का ये अंदाज इंटरनेट पर छा गया
टीचर ने बिना डांटे ऐसे कराया बच्चों को चुप, ‘क्लास’ बोलने का ये अंदाज इंटरनेट पर छा गया
पुराना विवाद फिर गरमाया! तापसी पर कंगना का तंज, ‘सस्ती कॉपी’ कहकर सुनाई खरी-खोटी
पुराना विवाद फिर गरमाया! तापसी पर कंगना का तंज, ‘सस्ती कॉपी’ कहकर सुनाई खरी-खोटी
'जेलर 2' के पहले गाने ने मचाया धमाल, 'कवाला' की याद दिला रहा 'अला बोलेलो'; 24 घंटे में 62 लाख व्यूज
'जेलर 2' के पहले गाने ने मचाया धमाल, 'कवाला' की याद दिला रहा 'अला बोलेलो'; 24 घंटे में 62 लाख व्यूज