न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

तमिलनाडु में भीषण सड़क हादसा, आमने सामने हुई ट्रक और कार की टक्कर, 6 मरे

तमिलनाडु में एक बड़े सड़क हादसे में छह लोगों की मौत हो गई। हादसा रविवार की सुबह सिंगलीपट्टी और पुनैय्यापुरम के बीच हुआ। कार और ट्रक के बीच हुई जोरदार टक्कर में कार के परखच्चे उड़ गए। यह टक्कर इतनी भीषण थी कि कार ट्रक के नीचे फंस गई और इसके बाद कई मीटर तक घिसटती चली गई।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sun, 28 Jan 2024 4:38:18

तमिलनाडु में भीषण सड़क हादसा, आमने सामने हुई ट्रक और कार की टक्कर, 6 मरे

चेन्नई। तमिलनाडु में एक बड़े सड़क हादसे में छह लोगों की मौत हो गई। हादसा रविवार की सुबह सिंगलीपट्टी और पुनैय्यापुरम के बीच हुआ। कार और ट्रक के बीच हुई जोरदार टक्कर में कार के परखच्चे उड़ गए। यह टक्कर इतनी भीषण थी कि कार ट्रक के नीचे फंस गई और इसके बाद कई मीटर तक घिसटती चली गई। ट्रक में सीमेंट लोड था और कार के ड्राइवर को नींद आ गई थी जिसकी वजह से टक्कर हुई। बताया जा रहा है कि कार में सवार लोग छुट्टियां मनाकर लौट रहे थे।

हादसे में मारे गए लोगों की कार्तिक, वेल मनोज, सुब्रमणि, मनोहरन, और पोथिराज के रूप में पहचान हुई है। वे दक्षिण तमिलनाडु के कुटरालम के बताए जा रहे हैं। हादसा रविवार सुबह 3.30 बजे हुआ। बताया जा रहा है कि ड्राइवर को नींद आ गई थी, जिससे कार और ट्रक की आमने-सामने की टक्कर हुई। ट्रक केरल की तरफ जा रहा था।

कार में सवार छह लोगों में पांच की मौके पर ही मौत

कार में छह लोग सवार थे, जिनमें पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। एक की अस्पताल ले जाने के दौरान मौत हो गई। तमिलनाडु पुलिस और रेस्क्यू टीम हादसे की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची। रेस्क्यू टीम ने 30 मिनट के भीतर सभी शवों को निकालकर उन्हें पोस्टमॉर्टम के लिए तिरुनेलवेली में सरकारी अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की है।

truck and car collide head-on in a horrific road accident in tamil nadu,6 dead,road accident news

ट्रकों की टक्कर की चपेट में आई कार, चार की मौत

इससे पहले बुधवार को तमिलनाडु के ही धर्मपुरी जिले में थोप्पर घाट रोड पर एक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई थी और आठ घायल हो गए थे। इस हादसे की सीसीटीवी फुटेज भी पुलिस को हाथ लगी थी जिसमें चार गाड़ियों की भयानक टक्कर कैद हुई थी।

हादसे में दो ट्रकों के बीच में एक कार भी चपेट में आ गई थी। इनके अलावा हादसे की वजह से एक कार ने कंट्रोल खो दिया और ब्रिज से नीचे जा गिरी। दुर्घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए, धर्मपुरी डीएमके सांसद सेंथिल कुमार ने केंद्र से ऐसी दुर्घटनाओं को रोकने के लिए लंबित एलिवेटेड राष्ट्रीय राजमार्ग कार्यों को पूरा करने की मांग की थी।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
गुरुग्राम हिट-एंड-रन पर किरण बेदी बोलीं- अमेरिकी पुलिस की तरह तुरंत कार्रवाई जरूरी, कैमरा और इंटरसेप्टर से पकड़े जाएं आरोपी
गुरुग्राम हिट-एंड-रन पर किरण बेदी बोलीं- अमेरिकी पुलिस की तरह तुरंत कार्रवाई जरूरी, कैमरा और इंटरसेप्टर से पकड़े जाएं आरोपी
निफाड में आवारा कुत्तों के आतंक पर अनोखा विरोध, नगर पंचायत अधिकारी के दफ्तर में छोड़ दिए कुत्ते
निफाड में आवारा कुत्तों के आतंक पर अनोखा विरोध, नगर पंचायत अधिकारी के दफ्तर में छोड़ दिए कुत्ते
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
‘हनुमान अंश’ की बॉक्स ऑफिस पर जारी है रफ्तार, 41वें दिन कमाए 4.08 करोड़; वर्ल्डवाइड 300 करोड़ के पार
‘हनुमान अंश’ की बॉक्स ऑफिस पर जारी है रफ्तार, 41वें दिन कमाए 4.08 करोड़; वर्ल्डवाइड 300 करोड़ के पार
क्या राजनीति में कदम रखेंगी प्रीति जिंटा? ‘वाइब’ की रिलीज से पहले फिर चर्चा में आया सवाल
क्या राजनीति में कदम रखेंगी प्रीति जिंटा? ‘वाइब’ की रिलीज से पहले फिर चर्चा में आया सवाल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP नेता आशुतोष रांका ने ‘आशीर्वाद का दीया’ पर उठाया सवाल, पूछा- ‘किसका जन्मदिन है गाइज?’
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP नेता आशुतोष रांका ने ‘आशीर्वाद का दीया’ पर उठाया सवाल, पूछा- ‘किसका जन्मदिन है गाइज?’
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
अस्पताल के बेड से डिस्को शांति की तस्वीर वायरल, नाक में ऑक्सीजन कैनुला देख फैंस ने पूछा- कैसी है एक्ट्रेस की तबीयत?
अस्पताल के बेड से डिस्को शांति की तस्वीर वायरल, नाक में ऑक्सीजन कैनुला देख फैंस ने पूछा- कैसी है एक्ट्रेस की तबीयत?
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ OPPO A6c लॉन्च, इतनी है शुरुआती कीमत
7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ OPPO A6c लॉन्च, इतनी है शुरुआती कीमत