न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

उत्तराखंड में दर्दनाक हादसा, स्कूटी सवार बहनों पर गिरा पेड़, एक की मौत, दूसरी गंभीर

उत्तराखंड के हरिद्वार जिले में बड़ा हादसा हुआ, जहां हरिद्वार-भेल मार्ग पर भगत सिंह चौक के पास अचानक एक भारी भरकम पेड़ गिर गया।

Posts by : Sandeep Gupta | Updated on: Tue, 04 Feb 2025 8:13:14

उत्तराखंड में दर्दनाक हादसा, स्कूटी सवार बहनों पर गिरा पेड़, एक की मौत, दूसरी गंभीर

उत्तराखंड के हरिद्वार जिले में बड़ा हादसा हुआ, जहां हरिद्वार-भेल मार्ग पर भगत सिंह चौक के पास अचानक एक भारी भरकम पेड़ गिर गया। इस हादसे की चपेट में स्कूटी सवार दो बहनें आ गईं, जिसमें से एक की मौत हो गई, जबकि दूसरी गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल बहन को उपचार के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया है।

पुलिस के अनुसार, हादसा भगत सिंह चौक पर गांधी पार्क के पास हुआ। दोनों बहनें स्कूटी पर सवार थीं, जब अचानक उन पर पेड़ गिर पड़ा। इस दुर्घटना में आंचल नाम की युवती की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सोनिया गंभीर रूप से घायल हो गईं। दोनों बहनें टिबड़ी क्षेत्र की रहने वाली थीं।

हरिद्वार मेला अस्पताल के सीएमएस डॉ. राजेश गुप्ता ने बताया कि दोनों को अस्पताल लाया गया था, लेकिन आंचल की पहले ही मौत हो चुकी थी। सोनिया की हालत गंभीर होने के कारण उसे हायर सेंटर रेफर किया गया है।

रानीपुर कोतवाली के एसएचओ कमल मोहन सिंह भंडारी ने जानकारी दी कि अग्निशमन विभाग की मदद से पेड़ हटाने का कार्य किया जा रहा है। वहीं, पुलिस की टीम अस्पताल पहुंच चुकी है और घायल को बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर भेजा जा रहा है। उसकी हालत भी चिंताजनक बनी हुई है।

अग्निशमन विभाग के फ्रंट लीड ऑफिसर ने दी जानकारी

हरिद्वार अग्निशमन विभाग के फ्रंट लीड ऑफिसर नरेंद्र सिंह तोमर ने हादसे को लेकर जानकारी देते हुए बताया कि शाम करीब 4:50 बजे पेड़ गिरने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही उनकी टीम तुरंत मौके पर पहुंची और पेड़ को हटाने का कार्य शुरू किया।

बिना आंधी-तूफान के गिरा पेड़

उन्होंने बताया कि हादसे में दो महिलाएं घायल हुई थीं, जो स्कूटी पर सवार थीं। पेड़ अचानक गिरने से यह दुर्घटना हुई। जब पेड़ गिरने के कारण के बारे में पूछा गया तो उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया यह स्पष्ट होता है कि पेड़ काफी पुराना था और इसी वजह से गिरा होगा, क्योंकि आज किसी भी तरह का आंधी-तूफान नहीं आया था।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?