न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राजस्थान : जोधपुर के पीपाड़ में आज राकेश टिकैत की महापंचायत, 20 हजार लोगों के बैठने का किया इंतजाम

जोधपुर जिले के पीपाड़ शहर में संयुक्त किसान मोर्चा की ओर से शुक्रवार को राठौलाई नाडी परिसर में किसान महापंचायत बुलाई गई है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 12 Mar 2021 12:14:29

राजस्थान : जोधपुर के पीपाड़ में आज राकेश टिकैत की महापंचायत, 20 हजार लोगों के बैठने का किया इंतजाम

जोधपुर जिले के पीपाड़ शहर में संयुक्त किसान मोर्चा की ओर से शुक्रवार को राठौलाई नाडी परिसर में किसान महापंचायत बुलाई गई है। महापंचायत के आयोजन को लेकर सभी तैयारियां पूरी हो चुकी है। मारवाड़ क्षेत्र में यह उनकी पहली सभा होगी। आसपास के गांवों से किसानों के जत्थे महापंचायत में भाग लेने रवाना हो रहे हैं। जाट महासभा के प्रदेश अध्यक्ष राजाराम मील, किसान नेता युद्धवीर सिंह,अमराराम कामरेड, पेमाराम मेघवाल आदि किसान नेता भी पहुंचेंगे। महापंचायत को भारतीय किसान यूनियन प्रवक्ता व किसान नेता राकेश टिकैत संबोधित करेंगे। वे दोपहर बाद पहुंचेंगे। किसान नेता रिदकरण मेघवाल ने मीडिया को जानकारी देते हुए कहा कि किसान आंदोलन किसी पार्टी के खिलाफ नहीं है। यह आंदोलन किसानों को कॉर्पोरेट जगत के चुंगल से बचाने को लेकर है। इस कानून में ऐसे प्रावधान किए गए हैं जिसके चलते किसान अपनी जमीन से हाथ धो बैठेंगे। बॉर्डर पर किसान आंदोलन को 100 दिन से अधिक वक्त हो गया है। एक ही मांग है कि तीनों कानूनों को वापस लिया जाए। MSP पर खरीद को लेकर कानून बनाएं।

कर्मचारी नेता सोहनलाल डारा ने बताया कि किसान अपने हक के लिए लड़ रहे हैं। पूरा आंदोलन गैर राजनीतिक है। मंच पर किसी पार्टी से जुड़ा पदाधिकारी, विधायक, सांसद आदि के लिए स्थान नहीं है। इस दौरान जाट समाज अध्यक्ष पुखराज दुकतावा, नासिर खिलजी, चंद्राराम भीचर,घेवर राम सिलगावा, रेवतराम खुड़खुड़िया, ई सिदार्थ शंकर चौधरी मौजूद थे।

मीडिया से बातचीत में महापंचायत को लेकर रियां के पूर्व सरपंच गोवर्धनराम भड़ियासर ने बताया कि आसपास के जिलों व गांवों से बड़ी संख्या में किसान महापंचायत में सम्मिलित होंगे। पीपाड़ में ऐतिहासिक महापंचायत होगी। जिसकी तैयारी रात दिन चल रही है। 20 हजार लोगों के बैठने के लिए टेंट लगाया गया है।

दिसंबर तक चलेगा किसान आंदोलन

कृषि कानूनों के विरोध में चल रहे किसान आंदोलन को दिसंबर तक चलाने की तैयारी है। बता दे, 26 मार्च को किसान आंदोलन को चार महीने पूरे होने वाले है। भारतीय किसान यूनियन ने किसानों से धरनास्‍थल पर गर्मी और बारिश दोनों मौसमों को ध्‍यान में रखते हुए टेंट लगाने को कहा है, जिससे उन्‍हें आगे वाले आने मौसमों में किसी भी तरह की परेशानी न हो। भारतीय किसान यूनियन के अनुसार सरकार ने अभी तक किसानों को बातचीत को कोई न्‍योता नहीं भेजा है, इससे सरकार की मंशा स्‍पष्‍ट हो जाती है। भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने गाजीपुर बॉर्डर पर धरने पर बैठे किसानों से लंबे समय तक चलने वाले आंदोलन के लिए तैयार रहने को कहा है। उन्‍होंने कहा कि यह आंदोलन नवंबर-दिसंबर तक खिंच सकता है, इसलिए धरना स्‍थल पर टेंटों को मौसमों के अनुसार ही बनाएं। राष्‍ट्रीय प्रवक्‍ता ने कहा कि आंदोलन से देश को किसी भी तरह से कोई नुकसान नहीं होगा, बल्कि नुकसान तो रेल बेचने और कर्मचारियों को नौकरियों से हटाने से होगा। उन्‍होंने आंदोलन के दौरान भी किसान खेत में काम कर रहा है, वो देश के लोगों को भूखा नहीं रहने देगा। उन्‍होंने बताया कि 26 मार्च को बंद को सफल बनाने के लिए ट्रांसपोर्टर और दुकानदारों को भी शामिल किया जाएगा।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय
चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय
Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स
Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती