न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अलवर : एयर टिकट का रिफंड देने के चक्कर में ऑनलाइन लिंक भेजकर निकाले 72 हजार रुपए

एक मामला सामने आया हैं भिवाड़ी से जहां एयर टिकट का रिफंड देने के चक्कर में ऑनलाइन लिंक भेजकर खाते से रुपए निकाल लिए गए।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sat, 28 Aug 2021 12:40:24

अलवर : एयर टिकट का रिफंड देने के चक्कर में ऑनलाइन लिंक भेजकर निकाले 72 हजार रुपए

जिले में लगातार ऑनलाइन धोखाधड़ी के मामले सामने आ रहे हैं जिसका एक मामला सामने आया हैं भिवाड़ी से जहां एयर टिकट का रिफंड देने के चक्कर में ऑनलाइन लिंक भेजकर खाते से रुपए निकाल लिए गए। एक कंपनी के इंजीनियर ने एयर टिकट कैंसल करा रिफंड के लिए गूगल का सहारा लिया तो ठगों ने उसे लिंक भेजकर खाते से 72 हजार रुपए चुरा लिए।

थड़ा क्षेत्र की आवासीय सोसायटी निवासी पीड़ित देवेन्द्र कुमार ने मामला दर्ज कराया कि उनके एक परिजन को दिल्ली से लेह जाना था। उन्होंने इंडिगो एयरलाइंस का टिकट बुक कराया। किन्हीं कारणों से यात्रा नहीं कर पाए। इसलिए टिकट रद्द करा करीब 4 हजार 500 रुपए की राशि रिफंड कराने के लिए गूगल पर नंबर सर्च किया। यहां एक नंबर मिला। इस पर कॉल किया तो रिसीव करने वाले व्यक्ति ने राशि रिफंड कराने का भरोसा देकर कहा कि उनका प्रतिनिधि संपर्क करेगा। थोड़ी देर बाद ही एक नंबर से कॉल आया। उसने कहा कि राशि रिफंड कराने के लिए उन्हें 11 रुपए का चार्ज देना होगा। ठग ने उसके पास एक लिंक भेजा। इसे क्लिक करने पर मेक माई ट्रिप साइट का लोगो लगा एक परफॉर्मा खुला।

देवेन्द्र ने इसमें टिकट से संबंधी सारी जानकारी भर दी। अंत में 11 रुपए का ट्रांजेक्शन करने के लिए उन्होंने अपने क्रेडिट कार्ड की डिटेल डालकर भुगतान किया। इसके कुछ ही देर बाद उनका मोबाइल हैक हो गया। फिर बैंक खाते से 72 हजार रुपए कट गए। ठग ने दूसरी बार में 30 हजार रुपए निकालने चाहे, लेकिन बैलेंस नहीं होने से ट्रांजेक्शन नहीं हुआ। ठगी का अंदेशा होते ही देवेंद्र ने तुरंत अपना क्रेडिट कार्ड ब्लॉक कर दिया। इसके बाद ठग ने 1400 रुपए के ट्रांजेक्शन का प्रयास भी किया लेकिन तब तक कार्ड ब्लॉक हो चुका था। हैकर्स के पास सीधे ही उनके ओटीपी मैसेज भी जा रहे थे। यह पूरा खेल महज 10 मिनट के अंदर हो गया।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

गुरुग्राम बाइकर सिया केस में बड़ा अपडेट, कल्याण बैंसला गिरफ्तार, FIR में धारा 109 भी जोड़ी गई
गुरुग्राम बाइकर सिया केस में बड़ा अपडेट, कल्याण बैंसला गिरफ्तार, FIR में धारा 109 भी जोड़ी गई
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल