न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

जम्मू-कश्मीर: तीन आतंकवादी ढेर, दो की लाशें मिली, तस्वीरें जारी

जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले के कोकरनाग इलाके में पिछले चार दिनों से आतंकियों के खिलाफ सुरक्षाबलों की कार्रवाई जारी है। होना बाकी है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sat, 16 Sep 2023 3:05:20

जम्मू-कश्मीर: तीन आतंकवादी ढेर, दो की लाशें मिली, तस्वीरें जारी

बारामूला। जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले के कोकरनाग इलाके में पिछले चार दिनों से आतंकियों के खिलाफ सुरक्षाबलों की कार्रवाई जारी है। इस बीच जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास शनिवार को सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ हुई जिसमें तीन आतंकवादी मारे गए। कश्मीर पुलिस ने बताया कि बारामूला जिले के सीमावर्ती इलाके हथलंगा के उरी क्षेत्र में शनिवार सुबह मुठभेड़ छिड़ गई। मारे गए दो आतंकियों की तस्वीरें भी जारी की गई हैं। तीसरे आतंकी की लाश, बॉर्डर के पास पड़ी है। पाकिस्तान पोस्ट से लगातार फायरिंग होने के कारण बॉडी नहीं उठाई जा सकी है। तीनों की पहचान होना बाकी है।

उरी-हथलंगा में सुबह आतंकियों के देखे जाने के बाद सेना-पुलिस ने जॉइंट ऑपरेशन शुरू किया था। इस दौरान आतंकियों ने फायरिंग की। सुरक्षा बलों ने जवाबी कार्रवाई की। ये वही इलाका है जहां दिसंबर 2022 में सुरक्षा बलों ने एक बड़े आतंकी ठिकाने का भंडाफोड़ किया था। तब एक गुफा से हथियारों का जखीरा बरामद किया था।

पिछले 6 दिनों में यह तीसरा एनकाउंटर है। 12 सितंबर को राजौरी में 2 आतंकी मारे गए और 1 जवान शहीद हुआ था। अनंतनाग के कोकेरनाग के जंगल में 13 सितंबर से एनकाउंटर जारी है। 4 जवान शहीद हो चुके हैं। यहां भी आतंकियों की तलाश जारी है।

जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में मंगलवार शाम को हुई आतंकियों से मुठभेड़ अभी भी जारी रही। यहां अब तक 4 जवान शहीद हो चुके हैं। अनंतनाग में पहाड़ी इलाके के घने जंगलों में छिपे आतंकियों की तलाश में करीब दो हजार जवान लगे हैं। ड्रोन सर्विलांस में जहां भी आतंकियों के छिपे होने की संभावना है, वहां मोर्टार दागे जा रहे हैं।

हेलिकॉप्टर और स्निफर डॉग्स की भी मदद ली जा रही है। पीर पंजाल नाम का यह पहाड़ी इलाका करीब 4300 किमी में फैला है, जो सर्च ऑपरेशन के लिए बड़ी चुनौती है। फिलहाल नॉर्दन कमांड के जनरल ऑफिसर कमांडिंग इन चीफ लेफ्टिनेंट जनरल उपेन्द्र द्विवेदी एनकाउंटर साइट पर मौजूद हैं।

आतंकियों ने मंगलवार (12 सितंबर) शाम उस वक्त हमला किया था, जब सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस तलाशी अभियान चला रही थी। अब तक सेना के दो अधिकारी, एक जवान और एक पुलिस अधिकारी शहीद हो चुके हैं।

आतंकी ठिकानों पर बमबारी जारी

आतंकी ऊंची पहाड़ी पर हैं। ऐसे में सेना ने छाताधारी सैनिकों को उतारने के साथ ही मीडियम रेंज के तोपखानों से भी गोले बरसाये जा रहे हैं। वहीं, हेरोन मार्क 2 जैसे खतरनाक ड्रोन का इस्तेमाल आतंकियों के संभावित ठिकानों पर बमबारी करने में किया जा रहा है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

BRICS समिट खत्म, PM मोदी बोले- अब साझा संकल्पों को ठोस नतीजों में बदलना होगा
BRICS समिट खत्म, PM मोदी बोले- अब साझा संकल्पों को ठोस नतीजों में बदलना होगा
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?