न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कुलगाम में लश्कर के तीन आतंकी ढेर, सेना और आतंकियों के बीच जारी है मुठभेड़

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में भारतीय सेना और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई है। सेना के जवानों ने लश्कर-ए-तैयबा के तीन आतंकियों को ढेर कर दिया है। फिलहाल सर्च ऑपरेशन जारी है। दरअसल, कुलगाम के सामनू इलाके में गुरुवार (16 नवंबर) को मुठभेड़ की शुरुआत हुई थी। अभी सुरक्षा बलों का ज्वाइंट ऑपरेशन चल रहा है। सेना की 34 राष्ट्रीय राइफल्स, एलिट स्पेशल फोर्स यूनिट, पुलिस और सीआरपीएफ मिलकर आतंकियों की तलाश कर रहे हैं।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Fri, 17 Nov 2023 12:50:20

कुलगाम में लश्कर के तीन आतंकी ढेर, सेना और आतंकियों के बीच जारी है मुठभेड़

नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में भारतीय सेना और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई है। सेना के जवानों ने लश्कर-ए-तैयबा के तीन आतंकियों को ढेर कर दिया है। फिलहाल सर्च ऑपरेशन जारी है। दरअसल, कुलगाम के सामनू इलाके में गुरुवार (16 नवंबर) को मुठभेड़ की शुरुआत हुई थी। अभी सुरक्षा बलों का ज्वाइंट ऑपरेशन चल रहा है। सेना की 34 राष्ट्रीय राइफल्स, एलिट स्पेशल फोर्स यूनिट, पुलिस और सीआरपीएफ मिलकर आतंकियों की तलाश कर रहे हैं।

इंडिया टीवी की रिपोर्ट के मुताबिक, आतंकवादियों को भागने से रोकने के लिए इलाके में घेराबंदी तेज कर दी गई है। माना जा रहा है कि लश्कर-ए-तैयबा के दो स्थानीय और एक विदेशी आतंकी को घेर लिया गया है। हालांकि, अभी तक अधिकारियों की तरफ से इसकी पुष्टि या खंडन नहीं किया गया है। कुलगाम के इस इलाके में गुरुवार रात तो शांति रही, मगर शुक्रवार सुबह से ही गोलियां चलने की आवाज आ रही हैं। सेना ने इस पूरे इलाके को घेर लिया है और लोगों को यहां से दूर रहने को कहा गया है।

भारतीय सशस्त्र बलों ने कुलगाम मुठभेड़ में तीन आतंकियों को मार गिराया है। तीनों आतंकी लश्कर ए तैयबा से जुड़े हुए बताए जा रहे हैं। कुलगाम डीएच पोरा के सामनों गांव में करीब 20 घंटे से आतंकियों से मुठभेड़ जारी है। सुरक्षा बलों ने उस घर में ब्लास्ट कर दिया है, जिसमें आतंकी पिछले 20 घंटों से छिपे हुए थे। ब्लास्ट के कारण घर में आग लग गई है। गुप्त सूचना के आधार पर भारतीय सेना की राष्ट्रीय राइफल, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल और जम्मू कश्मीर पुलिस की कार्रवाई में कुल पांच आतंकियों के घेरे होने की संभावना थी।

इसमें लश्कर ए तैयबा से जुड़े तीन आतंकी मारे जा चुके हैं। दो आतंकियों के लिए अभी भी सर्च आपरेशन जारी है। भारतीय सुरक्षाबलों को अपने गुप्त सूत्रों से गुरुवार को यह जानकारी मिली थी कि पांच आतंकी सामनू गांव में छिपे हुए हैं। इसके बाद पूरे गांव को घेरकर तलाशी अभियान शुरू कर दिया गया। आतंकियों ने खुद को घिरता देखकर सुरक्षाबलों पर फायरिंग शुरू कर दी। इसके बाद दोनों तरफ से गोलीबारी शुरू हो गई। राष्ट्रीय राइफल 34 के नेतृत्व में अभी भी आतंकियों से मुठभेड़ जारी है।

बुधवार को उरी में मारे गए दो आतंकी

नियंत्रण रेखा पर इसी बुधवार को भारतीय सेना ने एक घुसपैठ में दो आतंकियों को मार गिराया था। उरी में हुई इस कार्रवाई में दो पाकिस्तानी आतंकी मारे गए थे। यह आतंकी भारतीय सीमा में घुसपैठ की कोशिश कर रहे थे। इनके पास से बड़ी मात्रा में गोला बारूद बरामद किया गया था।

सेना चला रही सर्च ऑपरेशन

कश्मीर जोन पुलिस के अनुसार, कुलगाम जिले के डीएच पोरा इलाके के सामनू पॉकेट में गुरुवार दोपहर सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ हुई। अधिकारियों ने बताया कि इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी का संकेत मिलने पर सुरक्षा बलों ने नेहामा गांव में तलाशी अभियान शुरू किया।

वहीं, सेना को आता हुआ देखकर आतंकियों के बीच खलबली मच गई। उन्होंने तुरंत सुरक्षा बलों की ओर गोलियां चलाना शुरू कर दिया। सेना ने भी तुरंत मोर्चा संभाला और मुठभेड़ की शुरुआत हो गई।

अधिकारियों ने बताया कि हालांकि सुरक्षा बलों ने मुठभेड़ वाले इलाके के चारों ओर कड़ी घेराबंदी कर रखी है, यहां पर आतंकवादी फंसे हुए हैं। ऑपरेशन रात भर के लिए स्थगित कर दिया गया था, लेकिन शुक्रवार सुबह से एक बार फिर ऑपरेशन शुरू हुआ है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट