Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

पाकिस्तान के बलूचिस्तान में दो बम विस्फोटों में तीन की मौत, 20 घायल

पाकिस्तान के अशांत बलूचिस्तान प्रांत में दो अलग-अलग बम विस्फोटों में एक पुलिसकर्मी सहित कम से कम तीन लोग मारे गए और 20 अन्य घायल हो गए। पाकिस्तानी पुलिस ने मंगलवार को इस बात की जानकारी मीडिया से साझा की।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Tue, 09 Apr 2024 3:31:40

पाकिस्तान के बलूचिस्तान में दो बम विस्फोटों में तीन की मौत, 20 घायल

कराची। पाकिस्तान के अशांत बलूचिस्तान प्रांत में दो अलग-अलग बम विस्फोटों में एक पुलिसकर्मी सहित कम से कम 3 लोग मारे गए और 20 अन्य घायल हो गए। पाकिस्तानी पुलिस ने मंगलवार को इस बात की जानकारी मीडिया से साझा की।

पहली घटना में, सोमवार को प्रांत के क्वेटा जिले के कुचलक इलाके में एक मस्जिद में हुए विस्फोट में एक पुलिसकर्मी की मौत हो गई और 15 अन्य घायल हो गए। एक पुलिस अधिकारी ने कहा, "मस्जिद में जब विस्फोट हुआ तब लोग मगरिब की नमाज अदा कर रहे थे।"

एक अन्य घटना में, सोमवार को खुजदार शहर में उमर फारूक चौक के पास एक बाजार में बम विस्फोट में दो लोगों की मौत हो गई और पांच अन्य घायल हो गए। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि विस्फोट उस समय हुआ जब ईद की खरीदारी के लिए बाजार में महिलाओं और बच्चों सहित भीड़ थी।

वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, "विस्फोट में दो लोग मारे गए हैं और पांच अन्य घायल हो गए हैं।" उन्होंने बताया कि पुलिस और अन्य कानून प्रवर्तन बल विस्फोट स्थल पर पहुंचे और शवों और घायलों को खुजदार टीचिंग अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया।

बम निरोधक दस्ते के अधिकारी दोनों स्थानों की जांच करने में व्यस्त थे और प्रारंभिक रिपोर्टों से पता चला है कि दोनों विस्फोट इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) के जरिए किए गए थे, जिनमें मोटरसाइकिलें लगाई गई थीं और उमर फारूक चौक और मस्जिद के पास पार्क की गई थीं।

अधिकारी ने कहा, "ऐसा लगता है कि मोटरसाइकिल आईईडी में रिमोट कंट्रोल से विस्फोट किया गया।"
अब तक किसी भी प्रतिबंधित संगठन ने विस्फोटों की जिम्मेदारी नहीं ली है, लेकिन इस साल के हाल के हफ्तों में, प्रांत में प्रतिबंधित संगठनों और आतंकवादियों द्वारा आतंकी हमलों में वृद्धि हुई है, जिसमें सुरक्षा बलों और प्रतिष्ठानों को भी खुलेआम निशाना बनाया गया है।

प्रतिबंधित बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी ने हाल के हफ्तों में प्रांत में माच शहर, ग्वादर बंदरगाह और तुरबत में एक नौसैनिक अड्डे पर तीन बड़े आतंकी हमले करने का दावा किया है, जिसमें सुरक्षा बलों ने लगभग 17 आतंकवादियों को मार गिराया।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका