Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

छत्तीसगढ़ : तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत

छत्तीसगढ़ के जांजगीर में सोमवार दोपहर एक दर्दनाक हादसा देखने को मिला जहां तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को भीषण टक्कर मार दी जिसमें एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 24 Jan 2022 3:08:05

छत्तीसगढ़ : तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत

छत्तीसगढ़ के जांजगीर में सोमवार दोपहर एक दर्दनाक हादसा देखने को मिला जहां तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को भीषण टक्कर मार दी जिसमें एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई। मृतकों में 8 साल का एक बच्चा भी शामिल है। तीनों आपस में मां-बेटा और पोता बताए जा रहे हैं। बाइक को टक्कर मारने के बाद भागने की हड़बड़ी में ट्रक ने एक स्कार्पियो और साइकिल सवार को भी चपेट में ले लिया। हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस पहुंच गई। उन्होंने हादसे को लेकर जानकारी जुटाई और एक पुलिस टीम को ट्रक के पीछे की ओर भेजा गया। वहां पकरिया के जंगल में पुलिस को ट्रक मिल गया, लेकिन चालक भाग निकला था। पुलिस ने ट्रक जब्त कर लिया है और ड्राइवर की तलाश की जा रही है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए पुलिस ने अस्पताल भेज दिया है। सूचना मिलने पर परिजन भी अस्पताल पहुंच गए हैं।
जानकारी के मुताबिक, हादसा पामगढ़ थाना क्षेत्र में हुआ है। शिवरीनारायण के रिंगनी निवासी ओम बेसवर भैना (25) अपनी मां गिर्दी भैना (48) और बेटे रामेश्वर भैना (8) के साथ बाइक पर एक परिवारिक कार्यक्रम में बिलासपुर में मस्तूरी के मल्हार गए हुए थे। वहां से सोमवार को लौटने के दौरान दोपहर करीब 12 बजे शिवरीनारायण क्षेत्र के राहौद के पास पहुंचे थे, तभी सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही मां-बेटा उछल कर सड़क पर जा गिरे। जबकि बच्चा रामेश्पवर भैना बाइक सहित सड़क किनारे रेत पर जा गिरा। उसकी बाइक के बीच में ही रेत में धंसकर मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रक चालक ने रफ्तार और बढ़ा दी। भागने की हड़बड़ी में उसने सामने से आ रही एक अन्य स्कार्पियो और साइकिल सवार को भी चपेट में ले लिया। टक्कर ऐसी थी कि साइकिल भी ट्रक में फंस गई और उसे खींच कर साथ ले गया। गनीमत रही कि स्कार्पियो और साइकिल में सवार दोनों सुरक्षित हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

यूपी चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी तैयारी, राहुल गांधी सहारनपुर से शुरू कर सकते हैं मिशन 2027
यूपी चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी तैयारी, राहुल गांधी सहारनपुर से शुरू कर सकते हैं मिशन 2027
'राधे-राधे' बयान पर भाजपा और सपा आमने-सामने, केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश यादव को दिया जवाब
'राधे-राधे' बयान पर भाजपा और सपा आमने-सामने, केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश यादव को दिया जवाब
मुलायम सिंह यादव की 87वीं जयंती पर योगी और अखिलेश ने दी श्रद्धांजलि, नेताओं ने याद किया उनका राजनीतिक योगदान
मुलायम सिंह यादव की 87वीं जयंती पर योगी और अखिलेश ने दी श्रद्धांजलि, नेताओं ने याद किया उनका राजनीतिक योगदान
ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद के गठबंधन ने यूपी की राजनीति में बढ़ाई गतिविधियां, 26 नवंबर को लखनऊ में रैली
ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद के गठबंधन ने यूपी की राजनीति में बढ़ाई गतिविधियां, 26 नवंबर को लखनऊ में रैली
यूपी चुनाव 2027 से पहले CPI, CPM और CPI-ML साथ आए, सपा-कांग्रेस से भी तालमेल की कोशिश
यूपी चुनाव 2027 से पहले CPI, CPM और CPI-ML साथ आए, सपा-कांग्रेस से भी तालमेल की कोशिश
कुंडा में राजा भैया के कार्यक्रम में जुटे ठाकुर नेता, 2027 चुनाव से पहले सामाजिक और राजनीतिक समीकरणों पर चर्चा
कुंडा में राजा भैया के कार्यक्रम में जुटे ठाकुर नेता, 2027 चुनाव से पहले सामाजिक और राजनीतिक समीकरणों पर चर्चा
विंटर फैशन में छाया विनाइल कोट, जानें कैसे पहनें यह बोल्ड स्टाइल
विंटर फैशन में छाया विनाइल कोट, जानें कैसे पहनें यह बोल्ड स्टाइल
अनूपमा रामचंद्रन ने फिर रचा इतिहास, लगातार दूसरी बार बनीं विश्व महिला स्नूकर चैंपियन
अनूपमा रामचंद्रन ने फिर रचा इतिहास, लगातार दूसरी बार बनीं विश्व महिला स्नूकर चैंपियन
शादी के बाद घर की जिम्मेदारियों का बोझ एक ही व्यक्ति पर क्यों पड़ता है? रिश्ते में बराबरी के लिए क्या करें
शादी के बाद घर की जिम्मेदारियों का बोझ एक ही व्यक्ति पर क्यों पड़ता है? रिश्ते में बराबरी के लिए क्या करें
अमित साध की थिएटर में वापसी, बोले- इंडिपेंडेंट फिल्मों के लिए सही रिलीज और स्क्रीन पाना बड़ी चुनौती
अमित साध की थिएटर में वापसी, बोले- इंडिपेंडेंट फिल्मों के लिए सही रिलीज और स्क्रीन पाना बड़ी चुनौती
दिलजीत दोसांझ ने गानों पर पाबंदी को बताया दोहरा रवैया, अहमदाबाद कॉन्सर्ट में कोल्डप्ले का दिया उदाहरण
दिलजीत दोसांझ ने गानों पर पाबंदी को बताया दोहरा रवैया, अहमदाबाद कॉन्सर्ट में कोल्डप्ले का दिया उदाहरण
किम सू-ह्यून के पक्ष में अदालत का फैसला, विज्ञापन विवाद में एजेंसी को चुकाने होंगे करीब 6 लाख डॉलर
किम सू-ह्यून के पक्ष में अदालत का फैसला, विज्ञापन विवाद में एजेंसी को चुकाने होंगे करीब 6 लाख डॉलर
K-pop ग्रुप VIVIZ ने पूर्व एजेंसी के खिलाफ केस जीता, कोर्ट ने बकाया भुगतान का दिया आदेश
K-pop ग्रुप VIVIZ ने पूर्व एजेंसी के खिलाफ केस जीता, कोर्ट ने बकाया भुगतान का दिया आदेश
रिलीज से ठीक पांच दिन पहले टली राश्मिका मंदाना की ‘मायसा’, अभिनेत्री को भी नहीं पता नई तारीख
रिलीज से ठीक पांच दिन पहले टली राश्मिका मंदाना की ‘मायसा’, अभिनेत्री को भी नहीं पता नई तारीख
astrology