Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

जयपुर : युवती से ज्यादती कर विडियो वायरल करने वाले तीन और गिरफ्तार, एक हजार लोगों से हुई पूछताछ

जयपुर कमिश्नरेट की स्पेशल टीमों ने मंगलवार को तीन और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इससे पहले भी दो आरोपी पकडे जा चुके हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 10 Mar 2021 12:23:32

जयपुर : युवती से ज्यादती कर विडियो वायरल करने वाले तीन और गिरफ्तार, एक हजार लोगों से हुई पूछताछ

शुक्रवार शाम एक विडियो वायरल हुआ था जिसमें एक युवती के साथ चलती कार में ज्यादती की गई थी। जिसे सायबर सेल द्वारा रूकवाया गया। इस मामले में जयपुर कमिश्नरेट की स्पेशल टीमों ने मंगलवार को तीन और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इससे पहले भी दो आरोपी पकडे जा चुके हैं। आरोपी जयपुर के अलग-अलग इलाके में किराये के मकान में रहते थे लेकिन सोमवार को मामले का खुलासा होने के बाद तीनों फरार गए थे। पुलिस टीमों ने मोबाइल लोकेशन व कॉल डिटेल के आधार पर अलवर से पकड़ लिया। थानाधिकारी दिलीप सोनी ने बताया आरोपियों ने पीड़िता के वीडियो को अलग-अलग एप से वायरल किया था।
पुलिस ने सोमवार को इंदौर से अभिषेक राठौड़ और पश्चिम बंगाल के नदिया निवासी दलाल संजू बंगाली को गिरफ्तार किया था। इनकी ही निशानदेही पर मंगलवार को अजमेर निवासी सत्यनारायण जाट, बिहार के बक्सर निवासी मोंटू केसरी और दौसा के कोलवा निवासी भवानी सिंह गुर्जर को भी गिरफ्तार किया गया। पहचान-शुदा आरोपियों को पकड़े जाने के बाद ही अन्य आरोपियों के नाम सामने आ सकेंगे। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि दलाल ने 15 अक्टूबर को जयपुर भेजा था। यहां आने के बाद मानसरोवर स्थित एक होटल में ठहरी हुई थी। 19 अक्टूबर को आरोपी युवती को सेज की ओर ले गए थे। एडिशनल कमिश्नर अजयपाल लांबा ने बताया शुक्रवार शाम को वीडियो वायरल हुआ था। वॉयस में आया जयपुर या आस-पास के लोग हैं। ऐसे में सायबर सेल द्वारा वीडियो को रुकवाया गया। कमिश्नर आनंद श्रीवास्तव ने मामले में कार्रवाई के आदेश दिए। डीसीपी क्राइम दिगंत आनंद, डीसीपी ईस्ट अभिजित सिंह, डीसीपी वेस्ट प्रदीप मोहन शर्मा, डीसीपी नॉर्थ परिस देशमुख, डीसीपी साउथ हरेन्द्र महावर के नेतृत्व में कमिश्नरेट की टेक्निकल टीम, सीएसटी, डीएसटी व सभी थानों की स्पेशल टीमों को लगाया। एक हजार लोगों से पूछताछ और रिकॉर्ड खंगालने के बाद एक दलाल को पूछताछ हुई तो मामला खुल गया।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका