न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राजस्थान मुख्यमंत्री को जान से मारने की धमकी, सेंट्रल जेल से किया गया फोन, दो वार्डन सस्पेंड

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को जान से मारने की धमकी दी गई है। प्राप्त समाचारों के अनुसार पुलिस कंट्रोल रूम को फोन कर सीएम भजनलाल को जान से मारने की धमकी दी गई।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Thu, 18 Jan 2024 2:14:54

राजस्थान मुख्यमंत्री को जान से मारने की धमकी, सेंट्रल जेल से किया गया फोन, दो वार्डन सस्पेंड

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को जान से मारने की धमकी दी गई है। प्राप्त समाचारों के अनुसार पुलिस कंट्रोल रूम को फोन कर सीएम भजनलाल को जान से मारने की धमकी दी गई। इस मामले में पुलिस जांच कर रही है। पुलिस ने जब फोन के लोकेशन को ट्रैस किया तो पाया गया है कि सेंट्रल जेल के अंदर से फोन किया गया है।

पुलिस कन्ट्रोल रूम में बुधवार सुबह एक मोबाइल नंबर से कॉल आया और कॉल करने वाले ने मुख्यमंत्री को शूट करने की धमकी दी। बाद में अपना मोबाइल बंद कर लिया। मुख्यमंत्री को शूट करने की धमकी से पुलिस में अफरा-तफरी मच गई। तुरंत मामला आला अधिकारियों को बताया गया। कमिश्नर बीजू जॉर्ज जोसफ ने बताया कि बुधवार सुबह साढ़े आठ बजे फोन आया, कुछ देर में पता कर लिया कि जेल में से फोन आया। करीब दोपहर 12 बजे जेल में धोखाधड़ी के मामले में बंद बंदी तक पुलिस पहुंची। उस बंदी ने बताया कि पोक्सो के मामले में बंद बंदी ने उससे मोबाइल मांगकर फोन किया है। दोनों बंदियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। जल्द प्रॉडक्शन वारंट पर दोनों को गिरफ्तार किया जाएगा।

आशंका: जेलकर्मी की मदद से पहुंचा मोबाइल

सूत्रों के मुताबिक, जेल में कोई भी सामान बिना तस्दीक के नहीं जाने दिया जाता है। आशंका है कि किसी जेलकर्मी ने ही बंदियों तक मोबाइल पहुंचाया है। इस संबंध में जेल प्रशासन भी जांच कर रहा है। जेल में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है।

दो वार्डन सस्पेंड

जेल डीजी भूपेन्द्र दक के निर्देश पर बुधवार देर रात जेल प्रशासन ने हैड वार्डन अजय सिंह राठौड़ व वार्डन मनीष कुमार यादव को सस्पेंड कर दिया। अन्य जेल प्रहरियों की भूमिका की जांच की जा रही है। इस मामले में और अधिकारियों पर भी गाज गिर सकती है।

जेल सुरक्षा पर भी उठे सवाल

बता दें कि जयपुर सेंट्रल जेल सुरक्षा के लिहाज से काफी सख्त है। यहां परिंदा भी पर नहीं मार सकता है। लेकिन ऐसे में एक कैदी द्वारा फोन करने की बात सामने आई है। वह भी कैदी ने पुलिस कंट्रोल रूम को फोन कर सीएम को जान से मारने की धमकी दी है। ऐसे में जेल की सुरक्षा और व्यवस्था दोनों पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट