न्यूज़
IPL 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

नए साल के जश्न के बीच मुंबई शहर में सिलसिलेवार बम धमाके की धमकी, अलर्ट पर पुलिस

नए साल के जश्न के बीच मुंबई शहर में सिलसिलेवार बम धमाके की धमकी दी गई है। अधिकारियों ने रविवार को बताया कि शनिवार शाम को एक अज्ञात शख्स ने धमकी भरा कॉल किया। हालांकि मुंबई पुलिस को अब तक की जांच में कुछ नहीं मिला है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sun, 31 Dec 2023 5:28:39

नए साल के जश्न के बीच मुंबई शहर में सिलसिलेवार बम धमाके की धमकी, अलर्ट पर पुलिस

मुम्बई। नए साल के जश्न के बीच मुंबई शहर में सिलसिलेवार बम धमाके की धमकी दी गई है। अधिकारियों ने रविवार को बताया कि शनिवार शाम को एक अज्ञात शख्स ने धमकी भरा कॉल किया। हालांकि मुंबई पुलिस को अब तक की जांच में कुछ नहीं मिला है।

मुंबई पुलिस कंट्रोल को शनिवार शाम करीब 6 बजे एक धमकी भरा फोन आया। जिसमें फोन करने वाले अज्ञात शख्स ने दावा किया कि शहर में सिलसिलेवार धमाके होंगे और इतना कहने के बाद उसने फोन काट दिया। हालांकि नए साल के मौके पर आये इस गुमनाम कॉल को पुलिस ने गंभीरता से लिया और छानबीन शुरू की। पुलिस ने कई जगहों पर एहतियातन तलाश शुरू की। कॉलर की जानकारी जुटाई जा रही है।

एक अधिकारी ने बताया कि मुंबई पुलिस ने कई जगहों पर जांच शुरू कर दी है लेकिन अभी तक कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है। अधिकारी ने कहा, मुंबई के प्रमुख सार्वजनिक स्थानों और प्रतिष्ठानों पर तलाशी ली गई। कोई विस्फोटक या कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला। आगे की जांच चल रही है। पुलिस फिलहाल कॉल करने वाले का पता लगाने की कोशिश कर रही है।

पिछले हफ्ते भी मुंबई को दहलाने की धमकी दी गई थी। एक धमकीभरा ईमेल भेजा गया था। जिसमें दावा किया गया था कि मुंबई में 11 जगहों पर बम रखे गए हैं। मुंबई पुलिस ने मंगलवार को बताया कि भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) और शहर के एचडीएफसी और आईसीआईसीआई बैंकों सहित अन्य बैंकों को बम से उड़ाने की धमकी दी गयी थी। ईमेल करने वाले ने भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास और केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के इस्तीफे की भी मांग की थी। बाद में पता चला कि यह एक फेक ईमेल था। मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच टीम ने इस मामले में गुजरात के वडोदरा से तीन लोगों को गिरफ्तार किया था।

शहर में कड़े बंदोबस्त

बता दें कि नए साल की पूर्व संध्या पर मुंबई के चप्पे-चप्पे पर पुलिस की नजर है। शहरभर में किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए 15,000 से अधिक पुलिसकर्मी तैनात किए जाएंगे। बंदोबस्त में राज्य रिजर्व पुलिस बल (एसआरपीएफ) और क्विक रिस्पांस टीमों (क्यूआरटी) के जवानों को भी तैनात किया जाएगा।

राज्य
View More

Shorts see more

गर्मियों में खीरे को अपनी डाइट में ऐसे करें शामिल, सेहत के लिए होगा फायदेमंद

गर्मियों में खीरे को अपनी डाइट में ऐसे करें शामिल, सेहत के लिए होगा फायदेमंद

  • खीरा शरीर को हाइड्रेट करता है और जल संतुलन बनाए रखता है
  • गर्मियों में खीरा शरीर को ठंडा रखता है
  • खीरा त्वचा के निखार के लिए भी फायदेमंद है
read more

ताजा खबरें
View More

पीएम मोदी आज रात 8:30 बजे देश को करेंगे संबोधित, महिला आरक्षण पर आ सकता है बड़ा बयान?
पीएम मोदी आज रात 8:30 बजे देश को करेंगे संबोधित, महिला आरक्षण पर आ सकता है बड़ा बयान?
ईरान ने दोबारा बंद किया होर्मुज जलमार्ग, अमेरिका पर समझौता तोड़ने का लगाया आरोप
ईरान ने दोबारा बंद किया होर्मुज जलमार्ग, अमेरिका पर समझौता तोड़ने का लगाया आरोप
यूपी के श्रमिकों के लिए खुशखबरी, योगी सरकार ने न्यूनतम मजदूरी दरों में किया बड़ा संशोधन
यूपी के श्रमिकों के लिए खुशखबरी, योगी सरकार ने न्यूनतम मजदूरी दरों में किया बड़ा संशोधन
महिला आरक्षण बिल गिरने पर भड़कीं अपर्णा यादव, सपा-कांग्रेस का झंडा जलाकर बोलीं— देश कभी माफ नहीं करेगा
महिला आरक्षण बिल गिरने पर भड़कीं अपर्णा यादव, सपा-कांग्रेस का झंडा जलाकर बोलीं— देश कभी माफ नहीं करेगा
Iran-US War: ट्रंप का दावा- 'होर्मुज खुलने से शी जिनपिंग बेहद खुश, जल्द होगी ऐतिहासिक मुलाकात'
Iran-US War: ट्रंप का दावा- 'होर्मुज खुलने से शी जिनपिंग बेहद खुश, जल्द होगी ऐतिहासिक मुलाकात'
Redmi का धमाकेदार बजट फोन, 10,000mAh बैटरी के साथ जल्द भारत में देगा दस्तक
Redmi का धमाकेदार बजट फोन, 10,000mAh बैटरी के साथ जल्द भारत में देगा दस्तक
‘भूत बंगला’ का धमाकेदार आगाज़: पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर छाई, 7 फिल्मों को पछाड़ रचे दो बड़े कीर्तिमान
‘भूत बंगला’ का धमाकेदार आगाज़: पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर छाई, 7 फिल्मों को पछाड़ रचे दो बड़े कीर्तिमान
Airtel का धमाकेदार सस्ता रिचार्ज, सिर्फ 469 रुपये में 84 दिन की वैलिडिटी और ढेरों फायदे
Airtel का धमाकेदार सस्ता रिचार्ज, सिर्फ 469 रुपये में 84 दिन की वैलिडिटी और ढेरों फायदे
गुजरात टाइटंस की जीत के बाद भी क्यों खफा दिखे शुभमन गिल? नए दाढ़ी वाले लुक पर भी दिया दिलचस्प जवाब
गुजरात टाइटंस की जीत के बाद भी क्यों खफा दिखे शुभमन गिल? नए दाढ़ी वाले लुक पर भी दिया दिलचस्प जवाब
IPL 2026 Points Table: कोलकाता के हाथ लगी 5वीं हार, क्या सबसे पहले होगी बाहर? गुजरात की जीत से पॉइंट्स टेबल में बड़ा उलटफेर
IPL 2026 Points Table: कोलकाता के हाथ लगी 5वीं हार, क्या सबसे पहले होगी बाहर? गुजरात की जीत से पॉइंट्स टेबल में बड़ा उलटफेर
IPL Orange Cap 2026: शुभमन गिल का बड़ा धमाका, सीधे 15वें से नंबर-1 पर पहुंचे, विराट कोहली को पछाड़कर छीनी ऑरेंज कैप
IPL Orange Cap 2026: शुभमन गिल का बड़ा धमाका, सीधे 15वें से नंबर-1 पर पहुंचे, विराट कोहली को पछाड़कर छीनी ऑरेंज कैप
कैंसर से मशहूर टीवी एक्टर का निधन, सीमा जी नायर का टूटा दिल, शेयर किया भावुक पोस्ट
कैंसर से मशहूर टीवी एक्टर का निधन, सीमा जी नायर का टूटा दिल, शेयर किया भावुक पोस्ट
8 हजार कर्मचारियों पर खतरा, अगले हफ्ते Meta में शुरू हो सकती है बड़ी छंटनी – AI रणनीति बनी वजह
8 हजार कर्मचारियों पर खतरा, अगले हफ्ते Meta में शुरू हो सकती है बड़ी छंटनी – AI रणनीति बनी वजह
तारक मेहता के प्रोड्यूसर असित मोदी पर भड़कीं उर्वशी ढोलकिया, देर रात कंस्ट्रक्शन से परेशान होकर उठाई आवाज
तारक मेहता के प्रोड्यूसर असित मोदी पर भड़कीं उर्वशी ढोलकिया, देर रात कंस्ट्रक्शन से परेशान होकर उठाई आवाज