न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सवाई माधोपुर: रणथंभौर दुर्ग में मंडरा रहा खतरा, जैन मंदिर के पास श्रद्धालुओं के सामने आया टाइगर

रणथंभौर टाइगर रिजर्व के त्रिनेत्र गणेश मंदिर मार्ग पर टाइगर के हमले की आशंका फिर से बढ़ गई है। इस मार्ग पर 17-18 टाइगर की मौजूदगी से श्रद्धालुओं के लिए खतरा बढ़ गया है। हाल ही में दुर्ग के पास टाइगर की उपस्थिति से श्रद्धालु भयभीत हुए, और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Wed, 30 Apr 2025 1:07:38

सवाई माधोपुर: रणथंभौर दुर्ग में मंडरा रहा खतरा, जैन मंदिर के पास श्रद्धालुओं के सामने आया टाइगर

सवाई माधोपुर स्थित प्रदेश के सबसे बड़े रणथंभौर टाइगर रिजर्व के मध्य स्थित त्रिनेत्र गणेश मंदिर मार्ग पर एक बार फिर टाइगर के हमले की आशंका गहरी हो गई है। रणथंभौर दुर्ग और मंदिर मार्ग में लगातार टाइगर की मौजूदगी देखी जा रही है। इस क्षेत्र में लगभग 17 से 18 टाइगर लगातार विचरण कर रहे हैं, जो श्रद्धालुओं की जान के लिए बड़ा खतरा बन चुके हैं। इस मार्ग पर किसी भी समय बड़ी अनहोनी से इंकार नहीं किया जा सकता। बुधवार को भी दुर्ग के ऊपर स्थित जैन मंदिर के पास एक टाइगर के आ जाने से श्रद्धालुओं में अफरा-तफरी मच गई। भयभीत श्रद्धालु एक-दूसरे का सहारा लेकर टाइगर के रास्ते से हटने का इंतजार करते रहे। टाइगर के नजरों से ओझल होते ही श्रद्धालुओं ने डर के साये में आगे का रास्ता तय किया।

कुछ दिन पहले एक बच्चा हुआ था शिकार

गौरतलब है कि 16 अप्रैल को इसी मार्ग पर दर्शन कर लौट रहे एक बच्चे को टाइगर ने अपना शिकार बना लिया था, जिसके बाद वन विभाग ने नौ दिनों तक मंदिर मार्ग बंद रखा था। उस समय दावा किया गया था कि अब यह मार्ग पूरी तरह सुरक्षित है, लेकिन वर्तमान स्थिति इस दावे को झुठला रही है।

मंदिर मार्ग फिर से खुलते ही आए दिन किसी न किसी स्थान पर टाइगर की उपस्थिति श्रद्धालुओं के लिए खतरा बनी हुई है। अभी हाल ही में दुर्ग के नीचे एक टाइगर ने दो लोगों पर हमला करने की कोशिश की थी। सुरक्षा के नाम पर वन विभाग द्वारा किए गए इंतजाम ऊंट के मुंह में जीरे के समान साबित हो रहे हैं। जोगी महल गेट से त्रिनेत्र गणेश मंदिर तक श्रद्धालुओं को पैदल ही जाना पड़ता है। इस पूरे रास्ते में टाइगर का मूवमेंट बना हुआ है, जिससे कभी भी किसी जगह हमला हो सकता है।

सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल

वन विभाग द्वारा की गई सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह से नाकाफी साबित हो रही है और श्रद्धालुओं की सुरक्षा पर सवाल उठ रहे हैं। सुरक्षा के नाम पर केवल पैदल मार्ग का संचालन किया जा रहा है, जबकि इस क्षेत्र में टाइगर की लगातार गतिविधियाँ चल रही हैं, जो श्रद्धालुओं के लिए भारी जोखिम का कारण बन रही हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?