न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के समर्थन में सड़कों पर उतरे हजारों लोग, किया बड़ा ऐलान

जेल में बंद पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के हजारों समर्थकों ने सोमवार को उनकी गिरफ्तारी के एक साल पूरा होने पर उनकी तत्काल रिहाई की मांग को लेकर देश के संवेदनशील उत्तर-पश्चिमी क्षेत्र में रैली निकाली। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Tue, 06 Aug 2024 3:02:44

पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के समर्थन में सड़कों पर उतरे हजारों लोग, किया बड़ा ऐलान

पेशावर। जेल में बंद पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के हजारों समर्थकों ने सोमवार को उनकी गिरफ्तारी के एक साल पूरा होने पर उनकी तत्काल रिहाई की मांग को लेकर देश के संवेदनशील उत्तर-पश्चिमी क्षेत्र में रैली निकाली। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

इस रैली को इमरान की पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) पार्टी की सरकार पर बिना किसी देरी के पूर्व प्रधानमंत्री को रिहा करने का दबाव बनाने की कोशिश के तौर पर देखा जा रहा है। यह रैली खैबर-पख्तूनख्वा प्रांत के स्वाबी शहर में निकाली गई, जहां इमरान की पार्टी का शासन है।

इंडिया टीवी के अनुसार, इमरान के 10,000 से अधिक समर्थकों को स्वाबी में पार्टी के झंडे लहराते और पूर्व प्रधानमंत्री के समर्थन में नारे लगाते हुए देखा गया। पार्टी के शीर्ष नेताओं ने अपने भाषण में प्रदर्शनकारियों से कहा कि इमरान जल्द ही उनके बीच होंगे। यह साल 2022 के बाद देश में सबसे बड़ा प्रदर्शन है, जब इमरान को संसद में अविश्वास प्रस्ताव के जरिए सत्ता से बेदखल कर दिया गया था।

खैबर-पख्तूनख्वा प्रांत के मुख्यमंत्री अली अमीन गांदापुर ने प्रदर्शनकारियों से आगामी हफ्तों में इस्लामाबाद की ओर कूच करने के लिए तैयार रहने को कहा, क्योंकि पीटीआई की इस महीने के अंत या अगले महीने की शुरुआत में राजधानी में बड़ा प्रदर्शन करने की योजना है। गांदापुर ने कहा कि अगर पार्टी को राष्ट्रीय राजधानी में रैली करने की अनुमति नहीं दी गई, तो वह हर प्रतिबंध की अवज्ञा करेगी।

pakistan,former prime minister imran khan,pakistan politics,pakistan news

इस्लामाबाद की एक अदालत ने भ्रष्टाचार के एक मामले में इमरान खान को तीन साल की जेल की सजा सुनाई थी, जिसके बाद पांच अगस्त 2023 को उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया था। हाल के महीनों में इमरान के खिलाफ सभी मामलों में सजा निलंबित कर दी गई या पलट दी गई। हालांकि, वह अभी जेल में ही हैं, क्योंकि उनके खिलाफ कुछ मामलों की सुनवाई लंबित है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

मुंबई के लालबाग गणपति पंडाल के पास करंट लगने से दो की मौत, 8 साल की बच्ची भी शामिल; कई लोग घायल
मुंबई के लालबाग गणपति पंडाल के पास करंट लगने से दो की मौत, 8 साल की बच्ची भी शामिल; कई लोग घायल
जमीन घोटाले के 7 करोड़ TMC खाते में जमा, CID का दावा- अभिषेक बनर्जी के PA ने खोले राज
जमीन घोटाले के 7 करोड़ TMC खाते में जमा, CID का दावा- अभिषेक बनर्जी के PA ने खोले राज
दिल्ली SIR में अरविंद केजरीवाल और परिवार को EC का नोटिस, AAP ने उठाए सवाल
दिल्ली SIR में अरविंद केजरीवाल और परिवार को EC का नोटिस, AAP ने उठाए सवाल
राहुल गांधी का आरोप- देश के सिस्टम पर 6 लोगों का कब्जा, बोले- छात्रों को नहीं चाहिए...
राहुल गांधी का आरोप- देश के सिस्टम पर 6 लोगों का कब्जा, बोले- छात्रों को नहीं चाहिए...
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
कैटरीना कैफ की बॉडी शेमिंग पर सलमान खान ने ट्रोलर्स को लताड़ा, बोले- फिल्मों में लौटेंगी तो फिर फिट हो जाएंगी
कैटरीना कैफ की बॉडी शेमिंग पर सलमान खान ने ट्रोलर्स को लताड़ा, बोले- फिल्मों में लौटेंगी तो फिर फिट हो जाएंगी
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
केतन को अपाहिज बनाने की थी पहले साजिश, फिर हत्या का प्लान; चार्जशीट में सिया-चेतन की कथित प्लानिंग के कई खुलासे
केतन को अपाहिज बनाने की थी पहले साजिश, फिर हत्या का प्लान; चार्जशीट में सिया-चेतन की कथित प्लानिंग के कई खुलासे
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर