न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

World Cup 2023: अगले मुकाबले में टीम इंडिया में होगा बदलाव, 1 स्पिनर की जगह लेगा 1 पेसर

भारतीय टीम अपने दूसरे मुकाबले में 11 अक्टूबर को दिल्ली में अफगानिस्तान के खिलाफ उतरेगी। इस मैच से पहले रोहित ने टीम में बदलाव को लेकर बात कही है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Mon, 09 Oct 2023 5:14:39

World Cup 2023: अगले मुकाबले में टीम इंडिया में होगा बदलाव, 1 स्पिनर की जगह लेगा 1 पेसर

नई दिल्ली। रोहित शर्मा पहली बार वनडे विश्व कप में बतौर कप्तान उतरे और टीम इंडिया को जीत भी दिलाई। हालांकि वे स्वयं बतौर बल्लेबाज टीम के लिए कुछ नहीं कर पाए। भारतीय टीम ने वर्ल्ड कप 2023 के अपने पहले मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को 6 विकेट से हराया। केएल राहुल ने नाबाद 97 और विराट कोहली ने 85 रन बनाकर टीम को जीत दिलाने में अहम रोल निभाया। मैच में ऑस्ट्रेलिया की टीम पहले खेलते हुए 199 रन ही बना सकी। जवाब में भारत ने लक्ष्य को 42वें ओवर में 4 विकेट खोकर हासिल कर लिया। भारतीय टीम अपने दूसरे मुकाबले में 11 अक्टूबर को दिल्ली में अफगानिस्तान के खिलाफ उतरेगी। इस मैच से पहले रोहित ने टीम में बदलाव को लेकर बात कही है।

वर्ल्ड कप 2023 की बात करें, तो दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में हुए एक मैच में साउथ अफ्रीका ने 428 रन बनाए थे। जवाब में श्रीलंका ने भी 300 से अधिक का स्कोर बना लिया था मैच में 750 से अधिक रन बने थे। ऐसे में भारतीय टीम दिल्ली में 3 स्पिनर में से एक को बाहर कर सकती है। उनकी जगह तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी या शार्दुल ठाकुर को मौका मिल सकता है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मिली जीत के बाद रोहित शर्मा ने कहा कि हर मैच में आपको चुनौती मिलेगी, क्योंकि आपको अलग-अलग परिस्थितियों में खेलना है। दिल्ली में हमें टीम कॉम्बिनेशन में बदलाव करना पड़ सकता है। हम एक टीम के रूप में ऐसा करने के लिए तैयार भी हैं।

हमने 50 रन कम बनाए

हार के बाद ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस ने कहा कि उनकी टीम ने 50 रन कम बनाए। ऑस्ट्रेलिया की टीम ने 1996 के बाद वर्ल्ड कप में अपना ओपनिंग मैच गंवाया है। उन्होंने कहा कि मेरा मानना है कि हमारी टीम ने 50 रन कम बनाए। इस पिच से स्पिनरों को मदद मिल रही थी। भारतीय टीम के पास अच्छे गेंदबाज हैं। कमिंस ने कहा कि हमारी टीम में 2 ही स्पिनर थे, लेकिन हम 250 के आस-पास रन बनाते, तो इससे काफी फर्क पड़ सकता था।

भारत और अफगानिस्तान के वनडे के रिकॉर्ड को देखें, तो दोनों के बीच अब तक 3 मुकाबले खेले गए हैं। भारतीय टीम 2 मैच जीतने में सफल रही है, जबकि एक मैच टाई हुआ। ऐसे में रोहित शर्मा की टीम अफगानिस्तान को हल्के में नहीं लेना चाहेगी। वर्ल्ड कप 2023 में अफगानिस्तान की शुरुआत कुछ खास नहीं रही है. उसे पहले मैच में बांग्लादेश से शिकस्त खानी पड़ी।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत