न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

माउंट आबू : पर्यटकों ने टोल कर्मचारियों के मुंह पर पैसे फेंक की बदसलूकी और मारपीट, राजकार्य में बाधा का केस दर्ज

तीन महिलाएं टोल ऑफिस में घुस गईं और यहां एक कर्मचारी की पिटाई कर दी। सूचना मिलने पर माउंट आबू थाना अधिकारी व नगर पालिका स्टाफ मौके पर पहुंचा।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 26 Aug 2021 10:30:21

माउंट आबू : पर्यटकों ने टोल कर्मचारियों के मुंह पर पैसे फेंक की बदसलूकी और मारपीट, राजकार्य में बाधा का केस दर्ज

बुधवार को माउंट आबू में पर्यटकों द्वारा टोल कर्मचारियों से बदसलूकी और मारपीट का मामला सामने आया हैं जिसमें पर्यटकों के खिलाफ राजकार्य में बाधा का केस दर्ज किया गया। यह विवाद इतना बढ़ गया कि महिला पर्यटकों ने कर्मचारियों की पिटाई कर दी। मामला यहीं शांत नहीं हुआ। तीन महिलाएं टोल ऑफिस में घुस गईं और यहां एक कर्मचारी की पिटाई कर दी। सूचना मिलने पर माउंट आबू थाना अधिकारी व नगर पालिका स्टाफ मौके पर पहुंचा। मामला शांत करवाया गया। सीआई देवेन्द्र सिंह कछवाहा ने बताया कि टोल नाके पर पालिका कर्मचारियों से मारपीट की सूचना पर मौके पर पहुंचे और 4 पुरुष और 3 महिलाओं को शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार कर थाने ले आए। पालिका कर्मचारियों की रिपोर्ट पर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

यह विवाद टोल पर रुपए देने की बात पर हुआ शुरू हुआ था। माउंट में एंट्री के दौरान कर्मचारियों ने टोल के रुपए मांगे तो पर्यटकों ने स्थानीय सवारी होने का हवाला दिया। इस पर आई कार्ड मांगा तो एक महिला ने कर्मचारी के मुंह पर रुपए फेंक दिए। महिला के इस रवैये को लेकर, जब कर्मचारी ने टोका तो वह गुस्सा हो गई। इसके बाद कार में सवार एक युवक ने कर्मचारी को थप्पड़ जड़ दिया। इसके बाद तीन महिलाओं ने मिलकर वहां कर्मचारियों की जमकर पिटाई की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने 3 महिलाओं समेत 7 लोगो को शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार किया है। इस मामले में नगर पालिका की ओर से राजकाज में बाधा डालने के आरोप में मामला दर्ज कराया गया है।

टोल नाके से जूनागढ़ के सूरज भाई, मयूर भाई, राजकोट के रहने वाले अमित भाई, अहमदाबाद निवासी मुनाव भाई, गांधीनगर आबूरोड हाल मेहसाणा निवासी धारा कडीवार भाई, राजकोट निवासी अमी पत्नी अमित भाई और प्रीति पुत्री मोहन लाल को शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार किया है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

गुरुग्राम बाइकर सिया केस में बड़ा अपडेट, कल्याण बैंसला गिरफ्तार, FIR में धारा 109 भी जोड़ी गई
गुरुग्राम बाइकर सिया केस में बड़ा अपडेट, कल्याण बैंसला गिरफ्तार, FIR में धारा 109 भी जोड़ी गई
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल