न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

उदयपुर : बारिश में टूटी पुलिया तो गर्भवती महिला को खाट पर लेटाकर पार कराई बहती नदी

बरसात की वजह से पुल रविवार को बह गया जिसकी वजह से गांव का संपर्क टूट गया और गर्भवती महिला को खाट पर लेटाकर बहती नदी पार कराई गई।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 13 Sep 2021 1:21:38

उदयपुर : बारिश में टूटी पुलिया तो गर्भवती महिला को खाट पर लेटाकर पार कराई बहती नदी

उदयपुर जिले के परसाद इलाके में बारिश का कहर प्रसूता के लिए जान की आफत बनकर आया क्योंकि यहां बरसात की वजह से पुल रविवार को बह गया जिसकी वजह से गांव का संपर्क टूट गया और गर्भवती महिला को खाट पर लेटाकर बहती नदी पार कराई गई। गांव के एक दर्जन से ज्यादा युवाओं ने एक दूसरे का हाथ पकड़ कर करीब पांच 5 फीट गहरे पानी में उतर कर महिला को उठाकर नदी पार कराई। नदी पार करने के बाद महिला को परसाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। महिला की स्थिति गंभीर होने पर उदयपुर रेफर किया गया। पुल की जर्जर अवस्था को लेकर ग्रामीणों ने पहले ही स्थानीय प्रशासन को अवगत कराया था, लेकिन किसी ने ध्यान नहीं दिया।

परसाद क्षेत्र में पारेई नदी पर देवेंद्र बांध बना हुआ है। इसी के किनारे आशावानिया नाम का एक गांव है। गांव के लोग नदी पर बने पुल को पार कर परसाद आते-जाते हैं। पिछले तीन दिनों से हो रही तेज बारिश के बाद नदी में जलस्तर बढ़ने से रविवार सुबह जर्जर पुल टूटकर पानी में बह गया। इसी दौरान आशावानिया गांव में रहने वाली केसरी देवी को प्रसव पीड़ा हुई। पहले तो ग्रामीणों ने पानी कम होने का इंतजार किया। महिलाओं ने अपने स्तर पर प्रसव कराने का प्रयास किया। दर्द ज्यादा होने से उसे अस्पताल ले जाना जरूरी हो गया। ऐसे में गर्भवती महिला को खाट पर लेटाया और ग्रामीणों ने अपनी जान जोखिम में डालकर रविवार शाम को नदी पार की।

गांव के 12 युवाओं ने पहले नदी में उतर कर एक दूसरे का हाथ पकड़ा। फिर खाट को आगे खिसकाकर नदी में आगे बढ़े। ऐहतियात के तौर पर इस दौरान युवाओं के पास एक रस्सी भी थी, ताकि ज्यादा बहाव में बहने की स्थिति में रस्सी से अपने आप को बचाया जा सके। नदी पार करने के बाद प्रसूता के पति जगदीश मीणा ने सभी को धन्यवाद दिया।

एक ग्रामीण कि परसाद से इस गांव की दूरी मात्र 3 किलोमीटर है। हम लोगों ने पहले तो खरबड़ होकर परसाद जाने का निर्णय किया, लेकिन उधर भी नदी में पानी पुलिया के ऊपर बह रहा था। प्रसूता केसरी को अधिक पीड़ा हो रही थी। उसकी जान बचाने के लिए गांव के लोगों ने एक नदी पार करने का फैसला किया। ग्रामीणों का कहना है कि यदि मुसीबत के वक्त में हम प्रसूता के काम नहीं आते तो शायद उसकी जान जा सकती थी।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

गुरुग्राम बाइकर सिया केस में बड़ा अपडेट, कल्याण बैंसला गिरफ्तार, FIR में धारा 109 भी जोड़ी गई
गुरुग्राम बाइकर सिया केस में बड़ा अपडेट, कल्याण बैंसला गिरफ्तार, FIR में धारा 109 भी जोड़ी गई
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट