न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

RBI की रेपो रेट सामने आने से पहले हरे निशान में बंद हुआ शेयर बाजार

भारतीय शेयर बाजार मंगलवार को जबरदस्त तेजी के साथ बंद हुआ। सेंसेक्स 1089 अंक चढ़कर 74,227 और निफ्टी 381 अंक बढ़कर 22,535 पर बंद हुआ। सभी सेक्टोरल इंडेक्स हरे निशान में रहे, मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों ने तेजी का नेतृत्व किया।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Tue, 08 Apr 2025 9:01:48

RBI की रेपो रेट सामने आने से पहले हरे निशान में बंद हुआ शेयर बाजार

मुंबई । भारतीय शेयर बाजार मंगलवार के कारोबारी सत्र में हरे निशान में बंद हुआ। बाजार में चौतरफा खरीदारी देखने को मिली। बीएसई पर सेंसेक्स 1089 अंकों के उछाल के साथ 74,227.08 पर क्लोज हुआ। वहीं, एनएसई पर निफ्टी 1.69 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ 22,535.85 पर बंद हुआ। आज के कारोबार के दौरान निफ्टी पर जियो फाइनेंशियल, श्रीराम फाइनेंस, टाइटन कंपनी, सिप्ला, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स के शेयर टॉप गेनर के लिस्ट में शामिल रहे, जबकि पावर ग्रिड के शेयर टॉप लूजर के लिस्ट में शामिल रहे।
बाजार में तेजी का नेतृत्व मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों ने किया। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 1,028 अंक या 2.11 प्रतिशत की तेजी के साथ 49,838 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 321 अंक या 2.13 प्रतिशत की बढ़त के साथ 15,389 पर था।

सभी सूचकांक हरे निशान में बंद हुए। ऑटो, आईटी, पीएसयू बैंक, फार्मा, एफएमसीजी, मेटल, रियल्टी और एनर्जी इंडेक्स सबसे ज्यादा बढ़ने वाले इंडेक्स थे।

भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत तेजी के साथ हुई थी। सुबह 9:42 पर सेंसेक्स 982 अंक या 1.34 प्रतिशत की तेजी के साथ 74,120 और निफ्टी 303 अंक या 1.37 प्रतिशत की बढ़त के साथ 22,465 पर था।

सेंसेक्स पैक में टाइटन, बजाज फाइनेंस, एसबीआई, एलएंडटी, एक्सिस बैंक, बजाज फिनसर्व, एशियन पेंट्स, जोमैटो, इन्फोसिस, एचसीएल टेक और टेक महिंद्रा टॉप गेनर्स थे। केवल पावर ग्रिड ही लाल निशान में बंद हुआ।

एमके ग्लोबल फाइनेंशियल सर्विसेज के जयकृष्ण गांधी ने कहा कि भारत कल आरबीआई एमपीसी के लिए तैयार हो रहा है, जहां हम 25 आधार अंक कटौती की उम्मीद करते हैं। साथ ही, केंद्रीय बैंक अपनी पॉलिसी का रुख 'अकोमोडेटिव' कर सकता है।

अमेरिकी रेसिप्रोकल टैरिफ के कारण सोमवार को शेयर बाजार में भारी गिरावट देखने को मिली थी और सेंसेक्स एवं निफ्टी 3.5 प्रतिशत से अधिक फिसलकर बंद हुए थे।

आरबीआई रेपो रेट पर बैठक

9 अप्रैल को होने वाले रेपो दर पर भारतीय रिजर्व बैंक के नीतिगत निर्णय से पहले बाजार पर कड़ी नजर रहेगी। आरबीआई के दरों में 25 आधार अंकों की कटौती किए जाने की उम्मीद है और उसका रुख नरम रहेगा, जो यह दिखाता है कि बढ़ते विकास जोखिमों के बीच दरों में और कटौती हो सकती है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

BRICS के लिए भारत आ सकते हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, गलवान संघर्ष के बाद होगी पहली यात्रा
BRICS के लिए भारत आ सकते हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, गलवान संघर्ष के बाद होगी पहली यात्रा
आईबी अधिकारी अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन को उम्रकैद, कड़कड़डूमा कोर्ट का बड़ा फैसला
आईबी अधिकारी अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन को उम्रकैद, कड़कड़डूमा कोर्ट का बड़ा फैसला
एथेनॉल मिश्रण से महंगे पेट्रोल से मिली राहत, कीमत 125 रुपये तक पहुंचने से बची: केंद्र सरकार
एथेनॉल मिश्रण से महंगे पेट्रोल से मिली राहत, कीमत 125 रुपये तक पहुंचने से बची: केंद्र सरकार
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ