न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

लगातार चौथे दिन तेजी पर बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स ने ली 900 अंकों की उछाल

कारोबारी सप्ताह के चौथे दिन शेयर बाजार तेजी के साथ ग्रीन जोन में बंद हुआ। बीएसई पर सेंसेक्स 899 अंकों की बढ़ोतरी के साथ 76,348.06 पर क्लोज हुआ, वहीं, एनएसई पर निफ्टी 1.24 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ 23,190.65 पर बंद हुआ।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Thu, 20 Mar 2025 4:53:01

लगातार चौथे दिन तेजी पर बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स ने ली 900 अंकों की उछाल

मुंबई। कारोबारी सप्ताह के चौथे दिन शेयर बाजार तेजी के साथ ग्रीन जोन में बंद हुआ। बीएसई पर सेंसेक्स 899 अंकों की बढ़ोतरी के साथ 76,348.06 पर क्लोज हुआ, वहीं, एनएसई पर निफ्टी 1.24 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ 23,190.65 पर बंद हुआ।

आज के कारोबार के दौरान निफ्टी पर भारती एयरटेल, टाइटन कंपनी, बजाज ऑटो, आयशर मोटर्स, ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज के शेयर टॉप गनेर के लिस्ट में शामिल रहे। जबकि इंडसइंड बैंक, बजाज फाइनेंस, ट्रेंट, अल्ट्राटेक सीमेंट और बजाज फिनसर्व के शेयर टॉप लूजर के लिस्ट में शामिल रहे।

बाजार में तेजी की वजह अमेरिकी फेड के बयान को माना जा रहा है, जिसमें कहा गया कि इस वर्ष आने वाले समय में ब्याज दरों में कटौती की जा सकती है। ट्रंप की टैरिफ पॉलिसी के चलते बढ़ी महंगाई काफी सीमित समय के लिए होगी।

बाजार में चौतरफा खरीदारी देखी गई। लार्जकैप के साथ-साथ मिडकैप और स्मॉलकैप भी हरे निशान में बंद हुए। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 327.30 अंक या 0.64 प्रतिशत की तेजी के साथ 51,144 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 110.45 अंक या 0.70 प्रतिशत की बढ़त के साथ 15,858.04 पर बंद हुआ।

सेक्टोरल आधार पर ऑटो, आईटी, पीएसयू बैंक, फाइनेंशियल सर्विसेज, फार्मा, एफएमसीजी, मेटल, रियल्टी, मीडिया, एनर्जी और प्राइवेट बैंक समेत सभी इंडेक्स हरे निशान में बंद हुए हैं।

सेंसेक्स पैक में भारती एयरटेल, टाइटन, टीसीएस, एचयूएल, इन्फोसिस, नेस्ले, एमएंडएम, एचडीएफसी बैंक, सन फार्मा, टाटा मोटर्स, पावर ग्रिड, कोटक महिंद्रा बैंक और आईसीआईसीआई बैंक टॉप गेनर्स थे। इंडसइंड बैंक, बजाज फाइनेंस और अल्ट्राटेक सीमेंट टॉप लूजर्स थे।

आशिका इंस्टीट्यूशनल इक्विटी के टेक्निकल और डेरिवेटिव विश्लेषक, सुंदर केवट ने कहा कि सकारात्मक वैश्विक संकेतों के कारण भारतीय शेयर बाजार सकारात्मक बंद हुआ है। आज की रैली की वजह अमेरिकी फेड द्वारा ब्याज दरों में कटौती के संकेत देना था, जिससे वैश्विक बाजारों में रुझान सकारात्मक हुआ है।

भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत सकारात्मक हुई थी। सुबह करीब 9.27 बजे सेंसेक्स 454.70 अंक या 0.60 प्रतिशत बढ़कर 75,903.75 पर कारोबार कर रहा था, जबकि निफ्टी 133.40 अंक या 0.58 प्रतिशत बढ़कर 23,041 पर था।

विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने 19 मार्च को 1,096.50 करोड़ रुपये के शेयर बेचे, जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने उसी दिन 2,140.76 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

BRICS के लिए भारत आ सकते हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, गलवान संघर्ष के बाद होगी पहली यात्रा
BRICS के लिए भारत आ सकते हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, गलवान संघर्ष के बाद होगी पहली यात्रा
आईबी अधिकारी अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन को उम्रकैद, कड़कड़डूमा कोर्ट का बड़ा फैसला
आईबी अधिकारी अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन को उम्रकैद, कड़कड़डूमा कोर्ट का बड़ा फैसला
एथेनॉल मिश्रण से महंगे पेट्रोल से मिली राहत, कीमत 125 रुपये तक पहुंचने से बची: केंद्र सरकार
एथेनॉल मिश्रण से महंगे पेट्रोल से मिली राहत, कीमत 125 रुपये तक पहुंचने से बची: केंद्र सरकार
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ