न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

रुक नहीं रहा कोटा में आत्महत्या का सिलसिला, एक और छात्र ने लगाया फंदा, 10 दिन में तीसरा सुसाइड

कोटा में नीट की तैयारी कर रहे एक कोचिंग स्टूडेंट ने पंखे से फंदा लगा कर सुसाइड कर लिया। उड़ीसा का रहने वाला अभिजीत गिरी (18) अप्रैल 2024 से कोटा में रह रहा था।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Fri, 17 Jan 2025 12:32:20

रुक नहीं रहा कोटा में आत्महत्या का सिलसिला, एक और छात्र ने लगाया फंदा, 10 दिन में तीसरा सुसाइड

कोटा। कोटा में नीट की तैयारी कर रहे एक कोचिंग स्टूडेंट ने पंखे से फंदा लगा कर सुसाइड कर लिया। उड़ीसा का रहने वाला अभिजीत गिरी (18) अप्रैल 2024 से कोटा में रह रहा था। पंखे में हैंगिंग डिवाइस भी नहीं लगा हुआ था। फिलहाल सुसाइड के कारण सामने नहीं आए।

एएसआई लालसिंह तंवर ने बताया कि गुरुवार रात को साढ़े 8 बजे सूचना मिली कि अंबेडकर कॉलोनी में जैन विला रेजिडेंसी हॉस्टल में एक नीट स्टूडेंट ने पंखे पर फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। परिजनों के आने के बाद शव का पोस्टमॉर्टम कराया जाएगा।

हॉस्टल मालिक राजेंद्र जैन ने बताया कि अभिजीत अप्रैल 2024 से इस हॉस्टल में रह रहा था और नीट की तैयारी कर रहा था। 15 जनवरी को किराए के लिए बात हुई थी, तब अभिजीत ने कहा था कि मैं एक महीना और यहां रहूंगा।

16 जनवरी को रात 8 बजे मैस वाला (सोनू यादव) टिफिन देने आया तो अभिजीत ने दरवाजा नहीं खोला। इसके बाद दो-तीन स्टूडेंट के साथ मिलकर दरवाजा तोड़ा तो देखा अभिजीत पंखे से लटका हुआ था।

अभिजीत पढ़ने में अच्छा था और रेगुलर कोचिंग भी जाता था। उसे देखकर लगता नहीं था कि उसे कोई तनाव था।

10 दिन में तीसरा सुसाइड

कोटा में साल 2025 के पहले महीने में यह स्टूडेंट के सुसाइड का तीसरा मामला है। इससे पहले 7 जनवरी और 8 जनवरी को भी 2 स्टूडेंट ने सुसाइड किया था।

7 जनवरी को हरियाणा के महेंद्रगढ़ के नीरज जाट (19) ने जवाहर नगर क्षेत्र में अपने हॉस्टल के कमरे में पंखे के कुंडे से लटक कर सुसाइड किया था। वो 2 साल से कोटा में रहकर तैयारी कर रहा था।

8 जनवरी को विज्ञान नगर थाना क्षेत्र में ही 19 वर्षीय अभिषेक लोधा जो कि एमपी के गुना का रहने वाला था। इस छात्र ने भी पंखे से लटक कर सुसाइड कर लिया था। कोटा में रहकर जेईई एडवांस्ड की तैयारी कर रहा था। इस छात्र के हॉस्टल में भी पंखे में हैंगिंग डिवाइस नहीं लगा हुआ था।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

MPSC विवाद पर फिर मैदान में अभिजीत दीपके, प्रथमेश देशमुख की मौत के बाद महाराष्ट्र में बड़े आंदोलन का ऐलान
MPSC विवाद पर फिर मैदान में अभिजीत दीपके, प्रथमेश देशमुख की मौत के बाद महाराष्ट्र में बड़े आंदोलन का ऐलान
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट