न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

'द कश्मीर फाइल्स' पर भड़के राजौरी के मौलाना, कहा- 32 साल में कश्मीरी मुसलमान मारे गए उनका खून नजर नहीं आया

कश्मीरी पंडितों के पलायन और उनकी हत्या पर बनी फिल्म The Kashmir Files पर बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार कमाई की है। दूसरी तरफ फिल्म को लेकर विवाद भी जारी है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 27 Mar 2022 12:41:56

'द कश्मीर फाइल्स' पर भड़के राजौरी के मौलाना, कहा- 32 साल में कश्मीरी मुसलमान मारे गए उनका खून नजर नहीं आया

कश्मीरी पंडितों के पलायन और उनकी हत्या पर बनी फिल्म The Kashmir Files पर बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार कमाई की है। दूसरी तरफ फिल्म को लेकर विवाद भी जारी है। जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले के जामा मस्जिद के मौलवी फारूक ने लोगों को संबोधित करते हुए इस फिल्म को बैन करने की बात कही साथ ही उन्होंने कहा कि कश्मीरी मुसलमानों के दर्द को नजरअंदाज किया गया है। उन्होंने कहा कि पूरे हिन्दुस्तान में दहशत फैलाने की कोशिश की जा रही है। हजारों कश्मीरी मुसलमान मारे गए लेकिन उन्हें इनका दर्द नजर नहीं आया।

मौलवी फारूक ने कहा है कि कश्मीरी मुस्लिमों के दुख-दर्द को भुला दिया गया है। हजारों मुस्लिम मारे गए, उनकी चर्चा ही नहीं है लेकिन समाज को बांटने के लिए आज एक फिल्म बना दी गई है। मौलवी फारूक ने कहा हमने इस मुल्क पर 800 साल शासन किया है, इन लोगों ने 70 साल शासन किया है, हमारी पहचान को मिटा पाना मुमकिन नहीं है। तुम मिट जाओगे लेकिन हम नहीं मिटेंगे।

मौलवी फारूक का बयान काफी भड़काऊ है। उन्होंने कहा है कि वे फिल्म पर पाबंदी की मांग करते हैं। मौलाना फारूक ने कहा कि 32 साल के बाद उन्हें कश्मीरी पंडितों का खून नजर आया लेकिन 32 साल में कितने ही मुस्लिम मारे गए, औरतें बेवा हो गईं, घर उजड़ गए लेकिन उन्हें इनका, मुसलमानों का खून नजर नहीं आया। क्योंकि वो कलमा पढ़ने वालों का खून था।

राजौरी के जामिया मस्जिद के मौलवी फारूक ने कहा कि इस फिल्म में मुसलमानों के खिलाफ साजिश की गई है हम इसकी निंदा करते हैं, दिल्ली हुकुमत की निंदा करते हैं। इस फिल्म के जरिए एक दीवार खड़ी करने की कोशिश की गई है, इसे हम हरगिज बर्दाश्त नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि जो लोग हिन्दू और मुसलमान को लड़ाकर सियासत करना चाहते हैं उन्हें शर्म आनी चाहिए।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत