न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

14 नवम्बर को अन्नकूट के बाद बंद किए जाएंगे गंगोत्री धाम के कपाट

उत्तराखंड में स्थित गंगोत्री धाम के कपाट बंद होने की तारीख की घोषणा हो चुकी है। इसी तरह यमुनोत्री धाम के कपाट बंद होने की तारीख का भी ऐलान हो चुका है। वहीं बदरीनाथ के कपाट बंद करने का फैसला दशहरे के बाद लिया जायेगा।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Mon, 16 Oct 2023 6:15:12

14 नवम्बर को अन्नकूट के बाद बंद किए जाएंगे गंगोत्री धाम के कपाट

नई दिल्ली। उत्तराखंड में स्थित गंगोत्री धाम के कपाट बंद होने की तारीख की घोषणा हो चुकी है। इसी तरह यमुनोत्री धाम के कपाट बंद होने की तारीख का भी ऐलान हो चुका है। वहीं बदरीनाथ के कपाट बंद करने का फैसला दशहरे के बाद लिया जायेगा। गंगोत्री धाम के कपाट को 14 नवंबर को सुबह 11:45 बजे अन्नकूट के बाद बंद कर दिया जाएगा।

यमुनोत्री धाम के कपाट को 15 नवंबर को बंद किया जायेगा

इसी तरह यमुनोत्री धाम के कपाट के भैया दूज के बाद 15 नवंबर को बंद किया जायेगा। वहीं बदरीनाथ धाम के कपाट को लेकर श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति ने बताया कि इसे बंद करने का फैसला दशहरे यानी 24 अक्टूबर के बाद लिया जाएगा। इसके लिए एक धार्मिक आयोजन किया जायेगा और फिर मंदिर के कपाट बंद होने की घोषणा की जाएगी।

बता दें कि इस साल अप्रैल में चार धाम यात्रा शुरू हुई थी। इसके बाद रिकॉर्ड संख्या में तीर्थ यात्री उत्तराखंड पहुंचे। गंगोत्री और यमुनोत्री के कपाट को अक्षय तृतीया पर्व पर 22 अप्रैल को खोले गए थे। वहीं रूद्रप्रयाग जिले में स्थित केदारनाथ धाम के कपाट 25 अप्रैल को खुले थे। जबकि चमोली जिले में स्थित बदरीनाथ धाम के कपाट 27 अप्रैल को खुले थे।

जब मंदिर के कपाट खुले थे उस दौरान यहां रुक-रुक कर बारिश और बर्फबारी हो रही थी जिसकी वजह से तीर्थयात्रियों को परेशानी आई थी। तीर्थयात्रियों ने चार धाम यात्रा के प्रवेश द्वार ऋषिकेश पहुंचकर अपना रजिस्ट्रेशन करवाया था। मध्य प्रदेश, गुजरात, राजस्थान सहित अन्य राज्यों से आये तीर्थ यात्रियों ने ट्रांजिट कैंप आकर आवेदन किए थे।

केदारनाथ धाम पर फैसला बाकी

केदारनाथ धाम के कपाट को बंद करने का फैसला अभी तक नहीं किया गया है। ज्योतिर्लिंग भगवान केदारनाथ धाम के कपाट 25 अप्रैल को सुबह 6:20 पर खोले गए थे। वहीं इस दौरान मंदिर में पहली पूजा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम से की गई थी। धर्माचार्यों ने पूजा अर्चना की थी। कपाट खोलने समय सेना के बैंड और भजन कीर्तन से धाम गूंज उठा था। वहीं श्रद्धालुओं पर हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा की गई थी।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय
चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय
Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स
Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती