न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बदल चुका है राजस्थान का मौसम, मैं जो कहता हूं वो करके दिखाता हूं, मेरी गारंटी में दम होता है: PM मोदी

PM मोदी ने कहा कि गरीब के पास स्वाभिमान होता है, गरीब मेहनत करना जानता है। मैं जिस घर से निकलकर आया हूँ, मेरे पास करने के लिए सिर्फ मेहनत है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Mon, 25 Sep 2023 6:23:00

बदल चुका है राजस्थान का मौसम, मैं जो कहता हूं वो करके दिखाता हूं, मेरी गारंटी में दम होता है: PM मोदी

जयपुर। सोमवार को देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश के दो राज्यों की राजधानियों में अपने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित किया। पहला सम्बोधन उन्होंने भोपाल में किया और दूसरा उन्होंने दोपहर बाद राजस्थान की राजधानी जयपुर के दादिया गाँव में उपस्थित कार्यकर्ताओं को किया। गौरतलब है कि साल के अंत में राजस्थान सहित देश के 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। इन पांचों राज्यों में राजस्थान ही एकमात्र राज्य है, जहां हर पांच साल में सत्ता बदल जाती है। ऐसे में भाजपा लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस से राजस्थान को छीन कर जोर का झटका देना चाहती है। ऐसे में पार्टी ने राज्य में चुनाव की कमान खुद संभाल रखी है। पार्टी के सबसे बड़े स्टार प्रचारक और प्रधानमंत्री लगातार राज्य का दौरा कर रहे हैं। ज्ञातव्य है कि पिछले 11 महीनों में प्रधानमंत्री आज सहित 9 बार राजस्थान का दौरा कर चुके हैं।

ऐसे में सोमवार को एक बार फिर प्रधानमंत्री मोदी ने जयपुर में पार्टी द्वारा आयोजित परिवर्तन रैली को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने राज्य की गहलोत सरकरा पर जमकर निशाना साधा और उस पर भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने का आरोप लगाया। इसके साथ ही उन्होंने कांग्रेस पर राज्य में तुष्टीकरण की राजनीति करने का आरोप लगाया।

अपने भाषण की शुरूआत में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि कांग्रेस के कुशासन से मुक्ति पाने का बिगुल फूंक दिया है। युवाओं के पांच साल को गहलोत सरकार ने बर्बाद कर दिया है। राजस्थान में परिवर्तन होकर रहेगा साफ संकेत है कि राजस्थान का मौसम बदल चुका है। प्रधानमंत्री मोदी ने राजस्थान सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि अगर हम गहलोत सरकार के कार्यकाल को देखे तो वह जीरो नंबर पाने की हकदार है।

प्रधानमंत्री मोदी ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि अगर आज जब बहनों को संसद में आरक्षण मिला वो मेरी वजह से नहीं आप लोगों के एक वोट की वजह से संभव हो पाया है। आप अपने वोट के ताकत को पहचान चुकी है। इसलिए कांग्रेस डरी हुई है।

मध्य प्रदेश की तरह ही राजस्थान में लोगों को संबोधित करते हुए PM मोदी ने कहा कि गरीब के पास स्वाभिमान होता है, गरीब मेहनत करना जानता है। मैं जिस घर से निकलकर आया हूँ, मेरे पास करने के लिए सिर्फ मेहनत है। मैं सेवा में जुटा हुआ हूं, मैं जो कहता हूं करके दिखाता हूं। इसलिए मेरी गारंटी में दम होता है, मैं हवा में नहीं कह रहा हूं। बीते 9 साल का यही मेरा ट्रैक रिकॉर्ड है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट