न्यूज़
Sawan Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

तमिलनाडु की राजनीति में कदम रखने की तैयारी में थलापति विजय, बने पार्टी अध्यक्ष

लोकप्रिय अभिनेता विजय ने तमिलनाडु में अपनी राजनीतिक पार्टी लॉन्च करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। सूत्रों के मुताबिक विजय को पार्टी अध्यक्ष चुना गया है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Tue, 30 Jan 2024 7:26:53

तमिलनाडु की राजनीति में कदम रखने की तैयारी में थलापति विजय, बने पार्टी अध्यक्ष

चेन्नई। लोकप्रिय अभिनेता विजय ने तमिलनाडु में अपनी राजनीतिक पार्टी लॉन्च करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। सूत्रों के मुताबिक विजय को पार्टी अध्यक्ष चुना गया है। यह भी बताया जा रहा है कि लोकसभा चुनाव 2024 से पहले नई पार्टी लॉन्च कर दी जाएगी। पार्टी के टीम के एक प्रमुख सदस्य ने बताया कि हम भारत के चुनाव आयोग के साथ पार्टी को पंजीकृत करने की प्रक्रिया में हैं।

सूत्रों का कहना है कि पार्टी की सामान्य परिषद के लगभग 200 सदस्यों ने पंजीकरण से पहले एक बैठक में भाग लिया था। पार्टी के महासचिव और कोषाध्यक्ष की भी नियुक्ति की गई है और एक केंद्रीय कार्यकारी समिति का भी गठन किया गया है। परिषद ने विजय को पार्टी के नाम और पंजीकरण पर निर्णय लेने और चुनावी राजनीति में उतरने के लिए अधिकृत किया है। यह पूछे जाने पर कि वह वास्तव में पार्टी कब लॉन्च करेंगे? इसके जवाब में सूत्र ने कहा, 'वह तमिलनाडु में 2026 के राज्य चुनावों से पहले राजनीति में प्रवेश करेंगे।' पार्टी का संभावित नाम पूछे जाने पर उन्होंने कहा, 'तमिलनाडु में परंपराओं के अनुरूप ही पार्टी का नामकरण होगा।'

चैरिटी के कामों से जुड़े रहते हैं थलपति

तमिल सिनेमा के अगले रजनीकांत के रूप में देखे जाने वाले विजय जिन्होंने अब तक 68 फिल्मों में अभिनय किया है। विजय एक दशक से अधिक समय से राजनीतिक महत्वाकांक्षाएं पाल रहे हैं। वह अपने फैन क्लब से जुड़े लोगों को मुफ्त भोजन, शैक्षिक छात्रवृत्ति, पुस्तकालय, शाम की ट्यूशन और यहां तक कि कानूनी मदद सहित कई दान और कल्याण के उपायों से जुड़े रहते हैं।

छात्रों को दी थी ये सलाह

हाल ही में उन्होंने सार्वजनिक परीक्षाओं में टॉपर्स छात्रों को सम्मानित करने के लिए निर्वाचन क्षेत्रवार कार्यक्रम आयोजित किया था। उन्होंने छात्रों को सम्मानित करने के मौके पर छात्रों को सलाह दी थी कि वे अंबेडकर, पेरियार, कामराज जैसे नेताओं के बारे में पढ़ें। उन महापुरुषों के जीवन में जो अच्छा है उसे ले लें और बाकी को छोड़ दें।'

भारी तादाद में थलपति विजय के हैं फॉलोअर्स

विजय के पिता चन्द्रशेखर तमिल सिनेमा के मशहूर फिल्म निर्देशक हैं। विजय की फिल्में अक्सर संवेदनशील और प्रमुख जनहित विषयों को छूती रही हैं। विजय का तमिलनाडु और उससे बाहर भी बहुत भारी तादाद में फॉलोअर्स हैं। पिछले कुछ वर्षों में विजय की कुछ फिल्मों ने सरकारों को निशाना बनाने में विवादास्पद रुख भी अपनाया है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

पटना एयरपोर्ट पर लैंडिंग से पहले विमान से टकराया पक्षी, 164 यात्रियों की बाल-बाल बची जान
पटना एयरपोर्ट पर लैंडिंग से पहले विमान से टकराया पक्षी, 164 यात्रियों की बाल-बाल बची जान
रेलवे ने बढ़ाई ट्रेनों की क्षमता, 22 की जगह अब 24 कोच से कम होगी वेटिंग की परेशानी
रेलवे ने बढ़ाई ट्रेनों की क्षमता, 22 की जगह अब 24 कोच से कम होगी वेटिंग की परेशानी
थलपति विजय को PM बनाने के TVK के दावे पर कांग्रेस का पलटवार, कार्ति चिदंबरम ने गिनाया ‘272 सांसदों’ का गणित
थलपति विजय को PM बनाने के TVK के दावे पर कांग्रेस का पलटवार, कार्ति चिदंबरम ने गिनाया ‘272 सांसदों’ का गणित
मलेशिया से भारत लाए गए बंबीहा गैंग से जुड़े 3 आरोपी, अमित शाह ने दी जानकारी
मलेशिया से भारत लाए गए बंबीहा गैंग से जुड़े 3 आरोपी, अमित शाह ने दी जानकारी
BPSC परीक्षा नियंत्रक के बयान पर CM सम्राट चौधरी का बड़ा एक्शन, निलंबन का दिया आदेश
BPSC परीक्षा नियंत्रक के बयान पर CM सम्राट चौधरी का बड़ा एक्शन, निलंबन का दिया आदेश
परंदूर एयरपोर्ट प्रोजेक्ट रद्द करने पर भड़के स्टालिन, बोले- ‘तमिलनाडु की तरक्की को लगेगा झटका’
परंदूर एयरपोर्ट प्रोजेक्ट रद्द करने पर भड़के स्टालिन, बोले- ‘तमिलनाडु की तरक्की को लगेगा झटका’
‘एक रात के कितने लोगी?’ ‘मिर्जापुर’ की जरीना को क्यों मिल रहे ऐसे गंदे मैसेज?
‘एक रात के कितने लोगी?’ ‘मिर्जापुर’ की जरीना को क्यों मिल रहे ऐसे गंदे मैसेज?
25 जुलाई के वादे पूरे नहीं हुए तो फिर सड़कों पर उतरेगी CJP, 5 सितंबर को दिल्ली में मार्च का ऐलान
25 जुलाई के वादे पूरे नहीं हुए तो फिर सड़कों पर उतरेगी CJP, 5 सितंबर को दिल्ली में मार्च का ऐलान
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच राहुल गांधी ने बनाया बड़ा प्लान, भूपेश बघेल बोले- पूरे राज्य में होगी बस यात्रा
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच राहुल गांधी ने बनाया बड़ा प्लान, भूपेश बघेल बोले- पूरे राज्य में होगी बस यात्रा
बंगाल में TMC की बगावत के बीच ममता बनर्जी का बड़ा ऐलान, बोलीं- BJP को गुमनामी में धकेले बिना नहीं रुकूंगी
बंगाल में TMC की बगावत के बीच ममता बनर्जी का बड़ा ऐलान, बोलीं- BJP को गुमनामी में धकेले बिना नहीं रुकूंगी
‘हनुमान अंश’ ने बॉक्स ऑफिस पर पलटी बाजी, तीसरे हफ्ते में 3.20 करोड़ की कमाई से चौंकाया
‘हनुमान अंश’ ने बॉक्स ऑफिस पर पलटी बाजी, तीसरे हफ्ते में 3.20 करोड़ की कमाई से चौंकाया
टीचर ने बिना डांटे ऐसे कराया बच्चों को चुप, ‘क्लास’ बोलने का ये अंदाज इंटरनेट पर छा गया
टीचर ने बिना डांटे ऐसे कराया बच्चों को चुप, ‘क्लास’ बोलने का ये अंदाज इंटरनेट पर छा गया
पुराना विवाद फिर गरमाया! तापसी पर कंगना का तंज, ‘सस्ती कॉपी’ कहकर सुनाई खरी-खोटी
पुराना विवाद फिर गरमाया! तापसी पर कंगना का तंज, ‘सस्ती कॉपी’ कहकर सुनाई खरी-खोटी
'जेलर 2' के पहले गाने ने मचाया धमाल, 'कवाला' की याद दिला रहा 'अला बोलेलो'; 24 घंटे में 62 लाख व्यूज
'जेलर 2' के पहले गाने ने मचाया धमाल, 'कवाला' की याद दिला रहा 'अला बोलेलो'; 24 घंटे में 62 लाख व्यूज