न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

जम्मू-कश्मीर के राजौरी में आतंकियों की नापाक हरकत, पुलिस पेट्रोलिंग पार्टी पर ग्रेनेड हमला

जम्मू के राजौरी जिले में एसओजी थानामंडी के वाहन पर आतंकियों ने ग्रेनेड फेंका, लेकिन विस्फोट नहीं हुआ। सुरक्षाबलों ने इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू कर दिया। हाल ही में कुपवाड़ा में पाकिस्तानी आतंकी सैफुल्लाह ढेर किया गया था।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Thu, 20 Mar 2025 11:49:37

जम्मू-कश्मीर के राजौरी में आतंकियों की नापाक हरकत, पुलिस पेट्रोलिंग पार्टी पर ग्रेनेड हमला

जम्मू रीजन के राजौरी जिले में एसओजी थानामंडी के वाहन पर आतंकियों ने ग्रेनेड फेंका, लेकिन यह विस्फोट नहीं हुआ। इस हमले में किसी के घायल होने की कोई सूचना नहीं है। घटना के तुरंत बाद सुरक्षाबलों ने इलाके की घेराबंदी कर आतंकियों की तलाश में सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया।

इससे पहले इसी हफ्ते राजौरी जिले के सुंदरबनी सेक्टर के गंदेह गांव में दो संदिग्ध देखे गए थे, जिसके बाद सुरक्षाबलों ने व्यापक तलाशी अभियान चलाया था। सीमापार से जम्मू रीजन को अस्थिर करने की लगातार कोशिशें हो रही हैं, लेकिन सुरक्षाबलों की सतर्कता के चलते आतंकवादी अपने नापाक इरादों में कामयाब नहीं हो पा रहे हैं। हाल ही में कश्मीर रीजन के कुपवाड़ा जिले के जचलदारा इलाके के क्रुम्हूरा गांव में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में पाकिस्तानी आतंकी कमांडर सैफुल्लाह ढेर कर दिया गया था।

हथियारों के साथ पकड़े गए संदिग्ध


मारे गए आतंकी के पास से एके-47 राइफल, चार मैगजीन, ग्रेनेड और अन्य विस्फोटक सामग्री बरामद की गई थी। अन्य आतंकी घटनाओं की बात करें तो हाल ही में हाजिन में एक तलाशी अभियान के दौरान सुरक्षाबलों ने दो संदिग्धों को हथियार और गोला-बारूद के साथ गिरफ्तार किया था।

सांबा जिले के घगवाल में आईबी पर संदिग्ध गतिविधि, सुरक्षाबलों की फायरिंग

जम्मू रीजन के सांबा जिले के घगवाल क्षेत्र में अंतर्राष्ट्रीय सीमा (IB) पर संदिग्ध गतिविधि देखे जाने के बाद बीएसएफ जवानों ने फायरिंग की। सुरक्षाबलों की सतर्कता के चलते किसी भी घुसपैठ की कोशिश नाकाम कर दी गई। इससे पहले, एक अन्य ऑपरेशन में सुरक्षाबलों ने संदिग्धों के पास से एक पिस्टल, मैगजीन, दो ग्रेनेड, गोला-बारूद और अन्य आपत्तिजनक सामग्री बरामद की थी।

फर्जी अकाउंट बनाकर आतंकी प्रचार करने वाले 6 लोग गिरफ्तार

इस घटना से चार दिन पहले, पुलिस ने कश्मीर रीजन के बडगाम जिले में आतंकवाद को बढ़ावा देने और फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए गैरकानूनी सामग्री साझा करने के आरोप में छह लोगों को गिरफ्तार किया था। इन आरोपियों में हिलाल अहमद डार, ओवैस अहमद खान, सुहैल अहमद शेख, उमर शफी सोफी, मोहम्मद आमिर खान और शाहिद मीर शामिल थे। पुलिस के मुताबिक, ये सभी सोशल मीडिया पर फर्जी अकाउंट बनाकर आतंकवाद से जुड़ी सामग्री का प्रचार कर रहे थे। सुरक्षाबलों ने इनकी गतिविधियों पर नज़र रखते हुए सटीक कार्रवाई कर इन्हें गिरफ्तार किया।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
ओवैसी ने सपा-कांग्रेस को दिया गठबंधन का ऑफर, बोले- योगी आदित्यनाथ को तीसरी बार CM बनते नहीं देखना चाहते
ओवैसी ने सपा-कांग्रेस को दिया गठबंधन का ऑफर, बोले- योगी आदित्यनाथ को तीसरी बार CM बनते नहीं देखना चाहते
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?