न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पहलगाम में पर्यटकों पर आतंकी हमला, छह घायल – सेना और पुलिस ने चलाया सर्च ऑपरेशन

जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले के पर्यटन स्थल पहलगाम में आतंकियों ने एक रिसॉर्ट पर हमला कर दिया, जिसमें छह पर्यटक घायल हो गए। सुरक्षा बलों ने इलाके में सघन तलाशी अभियान शुरू कर दिया है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Tue, 22 Apr 2025 4:37:36

पहलगाम में पर्यटकों पर आतंकी हमला, छह घायल – सेना और पुलिस ने चलाया सर्च ऑपरेशन

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल पहलगाम में मंगलवार को आतंकियों ने अचानक एक रिसॉर्ट पर हमला बोल दिया। गोलीबारी की इस घटना में कम से कम छह पर्यटक घायल हो गए हैं, जिनमें से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। सुरक्षा बलों ने इलाके को घेरकर सघन तलाशी अभियान शुरू कर दिया है।

जानकारी के अनुसार, आतंकियों ने बेसरन घास के मैदान में करीब 3 से 5 मिनट तक अंधाधुंध गोलीबारी की और फिर मौके से फरार हो गए। घायल पर्यटकों को तत्काल उपचार के लिए अनंतनाग जिला अस्पताल पहुंचाया गया है।

घटना की पुष्टि करते हुए पुलिस ने बताया कि सेना, जम्मू-कश्मीर पुलिस, और सीआरपीएफ की संयुक्त टीम मौके पर पहुंच गई है। ऑपरेशन में विक्टर फोर्स, स्पेशल फोर्सेस, जम्मू-कश्मीर पुलिस की स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (SoG) और सीआरपीएफ की 116वीं बटालियन शामिल हैं।

एक महिला प्रत्यक्षदर्शी ने बताया, “मेरे पति को सिर में गोली लगी है, और सात अन्य लोग भी घायल हुए हैं। कृपया मदद करें ताकि घायलों को अस्पताल ले जाया जा सके।”

सुरक्षा बलों ने यह भी स्पष्ट किया है कि यह हमला पहलगाम-डोडा मार्ग पर नहीं हुआ, बल्कि स्थानीय पर्यटक स्थल पर ही हुआ है। पूरे इलाके में रेस्क्यू और मेडिकल टीमें तैनात की गई हैं और हालात पर नजर रखी जा रही है। अब तक आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच किसी मुठभेड़ की पुष्टि नहीं हुई है।

किश्तवाड़ में मिला हाईटेक आतंकी ठिकाना

इससे पहले 14 अप्रैल को, किश्तवाड़ जिले के छत्रू वन क्षेत्र में सुरक्षाबलों ने एक हाईटेक आतंकी ठिकाने का भंडाफोड़ किया था। यह ऑपरेशन करीब 25 दिनों तक चला और इसमें पाकिस्तानी आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद (JeM) के सदस्यों द्वारा इस्तेमाल किए गए संसाधनों का पता चला।

ठिकाने से सौर पैनल, वाई-फाई डिवाइस, जीपीएस यंत्र, धार्मिक ग्रंथ (कुरान), और लंबे समय तक टिके रहने के लिए भोजन सामग्री बरामद की गई। यहां तक कि एक गुप्त भूमिगत सुरंग भी मिली, जो आतंकियों की योजना की गंभीरता और तकनीकी तैयारी को दर्शाती है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत