न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

म्यांमार में तनाव, भारत के मिजोरम में दाखिल हुए 5000, 42 सैन्यकर्मियों ने किया आत्मसमर्पण

म्यांमार के चिन राज्य में हुए एयरस्ट्राइक और गोलीबारी से सीमावर्ती इलाकों में तनाव काफी बढ़ गया है। आम लोग डरे-सहमे भारत में दाखिल हो रहे हैं।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Wed, 15 Nov 2023 12:04:28

म्यांमार में तनाव, भारत के मिजोरम में दाखिल हुए 5000, 42 सैन्यकर्मियों ने किया आत्मसमर्पण

नई दिल्ली। म्यांमार के चिन राज्य में हुए एयरस्ट्राइक और गोलीबारी से सीमावर्ती इलाकों में तनाव काफी बढ़ गया है। आम लोग डरे-सहमे भारत में दाखिल हो रहे हैं। मिजोरम के पुलिस अधिकारी के मुताबिक, 24 घंटे के भीतर 5000 से अधिक लोग भारतीय सीमा में दाखिल हुए हैं। इनमें 42 सैन्यकर्मी भी हैं।

न्यूज एजेंसी एएनआई ने आईजीपी लालबियाकथंगा खियांगते के हवाले से बताया कि रविवार (12 नवंबर) की शाम म्यांमार की पीडीएफ ने म्यांमार सेना की पोस्ट पर हमला किया। कल यानी (सोमवार, 13 नवंबर) को पीडीएफ ने दो म्यांमार पोस्ट पर कब्जा कर लिया। इसका परिणाम ये हुआ कि म्यांमार सैन्यकर्मी मिजोरम में आश्रय लेने लगे। इसमें से 42 लोगों ने मिजोरम पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया।

आईजीपी खियांगते ने आगे कहा, “लगभग 20 लोग घायल हैं। उनमें से आठ को बेहतर चिकित्सा उपचार के लिए आइजोल ले जाया गया है और बाकी का इलाज चम्फाई में किया जा रहा है। घायलों में से एक ने कल शाम दम तोड़ दिया।”

पत्रकारों ने IGP से पूछा कि ज़मीनी स्तर पर स्थिति क्या है और क्या म्यांमार की ओर से हंगामे की कोई संभावना है? इसके जवाब में उन्होंने कहा, “कल रात से कोई हंगामा नहीं हुआ है। अब यह काफी शांत है लेकिन हमें नहीं पता कि म्यांमार की सेना हवाई हमला करेगी या नहीं। अगर म्यांमार सरकार चाहे तो हम फिलहाल हवाई हमले से इनकार नहीं कर सकते।”

मिजोरम आईजीपी ने बताया कि म्यांमार सेना के 42 जवानों ने मिजोरम पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है और उन्हें केंद्रीय बल असम राइफल्स को सौंप दिया गया है। भारत सरकार उनके भाग्य का फैसला करेगी। घायलों की देखभाल स्थानीय मिज़ो गैर-सरकारी संगठन कर रहे हैं। सोमवार को भारत की ओर आते समय म्यांमार के कई नागरिक गोलीबारी में फंस गए और घायल हो गए।

कथित तौर पर लड़ाई तब शुरू हुई जब पीपुल्स डिफेंस फोर्स (पीडीएफ) ने भारतीय सीमा के पास चिन राज्य में ख्वामावी और रिहखावदार में दो सैन्य ठिकानों पर हमला किया। जवाबी कार्रवाई में म्यांमार की सेना ने हवाई हमले किए। म्यांमार सेना के हवाई हमले में घायल हुए कई म्यांमार नागरिक अंतरराष्ट्रीय सीमा पार कर मिजोरम के चम्फाई जिले में प्रवेश कर गए हैं और उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मिज़ो लोग चिन समुदाय के साथ जातीय संबंध साझा करते हैं। म्यांमार की सैन्य जुंटा 2021 के तख्तापलट में सत्ता संभालने के बाद से अपनी सबसे बड़ी परीक्षा का सामना कर रही है।

पीडीएफ कौन है?

मिज़ोरम के चम्फाई जिले के उपायुक्त (डीसी) जेम्स लालरिंछना ने न्यूज एजेंसी पीटीआई से बात करते हुए बताया कि म्यांमार में सत्तारूढ़ जुंटा समर्थित सुरक्षा बलों और मिलिशिया समूह ‘पीपुल्स डिफेंस फोर्स’ (पीडीएफ) के बीच रविवार शाम को भीषण गोलीबारी हुई। चम्फाई जिले की सीमा पड़ोसी देश के चिन राज्य से लगती है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

UPI MDR शुल्क के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला, ₹2,000 से ऊपर के पेमेंट पर नए चार्ज को रद्द करने की मांग
UPI MDR शुल्क के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला, ₹2,000 से ऊपर के पेमेंट पर नए चार्ज को रद्द करने की मांग
15 अक्टूबर से UPI के नियमों में बड़ा बदलाव, 2000 रुपये से ऊपर के पेमेंट पर लगेगा MDR; जानें किसे छूट
15 अक्टूबर से UPI के नियमों में बड़ा बदलाव, 2000 रुपये से ऊपर के पेमेंट पर लगेगा MDR; जानें किसे छूट
EPFO में बड़ा बदलाव, PF की वेतन सीमा ₹15,000 से बढ़कर ₹25,000; 51 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को मिलेगा कवरेज
EPFO में बड़ा बदलाव, PF की वेतन सीमा ₹15,000 से बढ़कर ₹25,000; 51 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को मिलेगा कवरेज
अरब सागर में भारत-पाकिस्तान के नौसैनिक जहाज टकराए, भारत ने पाकिस्तानी राजनयिक को तलब कर जताया कड़ा विरोध
अरब सागर में भारत-पाकिस्तान के नौसैनिक जहाज टकराए, भारत ने पाकिस्तानी राजनयिक को तलब कर जताया कड़ा विरोध
असदुद्दीन ओवैसी ने Gen-Z से कहा- ‘अच्छा मर्द वही है जो बीवी की गुलामी करता है’, भोपाल में UCC पर बोले
असदुद्दीन ओवैसी ने Gen-Z से कहा- ‘अच्छा मर्द वही है जो बीवी की गुलामी करता है’, भोपाल में UCC पर बोले
शहजाद भट्टी नेटवर्क पर केंद्र का बड़ा एक्शन, UAPA के तहत आतंकवादी संगठन घोषित
शहजाद भट्टी नेटवर्क पर केंद्र का बड़ा एक्शन, UAPA के तहत आतंकवादी संगठन घोषित
अक्षय कुमार की ‘हैवान’ का बॉक्स ऑफिस पर हाल बेहाल, 5वें दिन भी 1 करोड़ नहीं कमा पाई फिल्म
अक्षय कुमार की ‘हैवान’ का बॉक्स ऑफिस पर हाल बेहाल, 5वें दिन भी 1 करोड़ नहीं कमा पाई फिल्म
10 हजार स्टेप जरूरी नहीं! 30 मिनट की जापानी वॉकिंग से बढ़ेगी वॉक की इंटेंसिटी, वजन घटाने में मिल सकती है मदद
10 हजार स्टेप जरूरी नहीं! 30 मिनट की जापानी वॉकिंग से बढ़ेगी वॉक की इंटेंसिटी, वजन घटाने में मिल सकती है मदद
यूपी में 15,012 शिक्षक पदों पर भर्ती, सहायक अध्यापक के लिए आज से आवेदन शुरू; जानें पूरी डिटेल
यूपी में 15,012 शिक्षक पदों पर भर्ती, सहायक अध्यापक के लिए आज से आवेदन शुरू; जानें पूरी डिटेल
शहनाज गिल की फ्लाइट में अचानक तेज टर्बुलेंस, घबराकर जपने लगीं ‘वाहेगुरु’, सुरक्षित लैंडिंग के बाद बोलीं- बहुत मुश्किल से बचे आज
शहनाज गिल की फ्लाइट में अचानक तेज टर्बुलेंस, घबराकर जपने लगीं ‘वाहेगुरु’, सुरक्षित लैंडिंग के बाद बोलीं- बहुत मुश्किल से बचे आज
Flipkart Big Billion Days 2026 की तारीख का ऐलान, 9 अक्टूबर से शुरू होगी सेल; 10% तक बैंक डिस्काउंट
Flipkart Big Billion Days 2026 की तारीख का ऐलान, 9 अक्टूबर से शुरू होगी सेल; 10% तक बैंक डिस्काउंट
शाम 6:30 बजे डिनर और 36 घंटे का फास्ट, अक्षय कुमार ने बताए फिटनेस रूटीन के ये नियम
शाम 6:30 बजे डिनर और 36 घंटे का फास्ट, अक्षय कुमार ने बताए फिटनेस रूटीन के ये नियम
सलमान खान को आरती का तरीका समझाती दिखीं अर्पिता, गणपति विसर्जन में भाई-बहन की बॉन्डिंग ने खींचा ध्यान
सलमान खान को आरती का तरीका समझाती दिखीं अर्पिता, गणपति विसर्जन में भाई-बहन की बॉन्डिंग ने खींचा ध्यान
7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ OPPO A6c लॉन्च, इतनी है शुरुआती कीमत
7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ OPPO A6c लॉन्च, इतनी है शुरुआती कीमत