न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पटाखे बेचने वाले दुकानदार से विस्फोटक खरीदता था दिल्ली में पकड़ा गया ISIS आतंकी अबू यूसुफ, पूछताछ जारी

यूसुफ पटाखे बेचने वाले दुकानदार से विस्फोटक खरीदता था और पुलिस द्वारा दुकानदार से पूछताछ भी की जा रही हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 24 Aug 2020 1:51:56

पटाखे बेचने वाले दुकानदार से विस्फोटक खरीदता था दिल्ली में पकड़ा गया ISIS आतंकी अबू यूसुफ, पूछताछ जारी

दिल्ली में पकड़ा गया ISIS आतंकी अबू यूसुफ यूपी के बलरामपुर का निवासी हैं। स्वतंत्रता दिवस के मौके तबाही के मंसूबे थे जो कि पूरे नहीं हो पाए। आतंकी अबू यूसुफ के पिता कफील अहमद ने कहा कि बेटे ने बाप-दादाओं की कमाई इज्जत मिट्टी में मिला दी। अबू यूसुफ पटाखे बेचने वाले दुकानदार से विस्फोटक खरीदता था और पुलिस द्वारा दुकानदार से पूछताछ भी की जा रही हैं। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल द्वारा लगातार इसकी जांच की जा रही है। आतंकी मोहम्मद मुस्तकीम खान उर्फ अबू यूसुफ के घर से करीब दस किलो विस्फोटक, आत्मघाती हमले के लिए तैयार की गई जैकेट और बम बनाने का सामान बरामद किया है। उससे अब तक करीब 30 किलो विस्फोटक बरामद हो चुका है। उसने विस्फोटक व अन्य सामान यूपी में उतरौला व आसपास से ही खरीदा था। आरोपी के घर से आईएसआईएस का झंडा भी मिला है। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने शनिवार रात उसके घर में तलाशी ली और 10 से ज्यादा लोगों से पूछताछ की।

स्पेशल सेल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि अबू यूसुफ यूपी में बलरामपुर के उतरौला के गांधी नगर में पटाखे की दुकान चलाने वाले मो। मुबीन से पटाखे खरीदता था। वह 16 से 17 बार में मुबीन की दुकान पर गया। वह मुबीन से पटाखे खरीदता था और उनमें से विस्फोटक निकाल लेता था। इस तरह उसने ढाई से तीन वर्ष में 10 से 12 किलो विस्फोटक इकट्ठा कर लिया था। दिल्ली पुलिस ने मो। मुबीन से करीब ढाई घंटे पूछताछ की है।

पटाखे बेचने वाले दुकानदार से विस्फोटक खरीदता था दिल्ली में पकड़ा गया ISIS आतंकी अबू यूसुफ, पूछताछ जारी

स्पेशल सेल के पुलिस अधिकारियों ने अनुसार अबू युसुफ ने मानव बम में इस्तेमाल होने वाली जैकेट पिछली सर्दियों में खरीदी थी। उसने बम बनाने का ज्यादातर समान अपने गांव के आस-पास से ही खरीदता था। दिल्ली पुलिस ने मो। मोबिन के अलावा कई अबू युसूफ के संपर्क में आने वाले करीब दस से ज्यादा लोगों से पूरी रात पूछताछ की थी।

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल के डीसीपी प्रमोद कुशवाह ने बताया कि अबू यूसुफ के घर से नौ से दस किलो विस्फोटक बरामद किया गया है। उसने विस्फोटक को चार अलग-अलग पॉलिथीन में रखा हुआ था। इसके अलावा एक भूरे रंग की और एक नीले रंग की जैकेट बरामद की है। इनका इस्तेमाल फिदायीन हमले के वक्त किया जाता है।

जैकेट से निकाले गए प्रत्येक विस्फोटक को पारदर्शी टेप से लपेटा हुआ था। इसमें विस्फोटक और कार्ड बोर्ड शीटर होती हैं, जिन्हें बॉल बेयरिंग व बिजलों के तारों से चिपकाया जाता है। तीन किलो विस्फोटक रखने वाली एक चमड़े की बेल्ट, पारदर्शी टेप के साथ लिपटे विस्फोटक और बिजली के तारों से युक्त तीन बेलनाकार धातु के बक्से, बॉल बेयरिंग चिपकाए जाने वाले दो बेलनाकार धातु के बक्से, एक लकड़ी का टूटा बॉक्स, आईएसआईएस का झंडा, अलग-अलग तरीके की 30 बॉल बेयरिंग, एक पैकेट, जिसमें 12 छोटे बॉक्स थे, जिनमें बॉल बेयरिंग को रखा जाता है, चार वोल्ट की दो लिथियम बैटरी, नौ वोल्ट की लिथियम बैटरी, धातु के दो बेलनाकार बक्से, एक एम्पीयर मीटर, दो लोहे के ब्लेड, एक तार कटर, दो मोबाइल चार्जर, बिजली के तारों से जुड़ी टेबल अलार्म घड़ी बरामद की गई है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

अमेरिका-ईरान पीस डील पर भारत की प्रतिक्रिया: पीएम मोदी बोले—'क्षेत्र में शांति और स्थिरता की उम्मीद'
अमेरिका-ईरान पीस डील पर भारत की प्रतिक्रिया: पीएम मोदी बोले—'क्षेत्र में शांति और स्थिरता की उम्मीद'
अमेरिका-ईरान के बीच शांति समझौते का ब्लूप्रिंट तैयार, इन 14 शर्तों पर टिकी है डील
अमेरिका-ईरान के बीच शांति समझौते का ब्लूप्रिंट तैयार, इन 14 शर्तों पर टिकी है डील
अमेरिका-ईरान समझौते का असर, कच्चे तेल में 4% से ज्यादा की गिरावट; क्या अब सस्ता होगा पेट्रोल और डीजल?
अमेरिका-ईरान समझौते का असर, कच्चे तेल में 4% से ज्यादा की गिरावट; क्या अब सस्ता होगा पेट्रोल और डीजल?
खबर सुनकर पैरों तले जमीन खिसक गई, नेपाल में प्रिंस यादव की रहस्यमयी मौत पर पहली बार बोले खान सर
खबर सुनकर पैरों तले जमीन खिसक गई, नेपाल में प्रिंस यादव की रहस्यमयी मौत पर पहली बार बोले खान सर
FIFA World Cup 2026: जर्मनी का धमाकेदार आगाज, कुराकाओ को 7-1 से हराकर तोड़ दिया ब्राजील का वर्ल्ड रिकॉर्ड
FIFA World Cup 2026: जर्मनी का धमाकेदार आगाज, कुराकाओ को 7-1 से हराकर तोड़ दिया ब्राजील का वर्ल्ड रिकॉर्ड
एडवेंचर बना जानलेवा! बिना सुरक्षा रस्सी के युवती ने लगाई छलांग, मौके पर गई जान; Video वायरल
एडवेंचर बना जानलेवा! बिना सुरक्षा रस्सी के युवती ने लगाई छलांग, मौके पर गई जान; Video वायरल
कांग्रेस नहीं, NDA बेहतर विकल्प! रामदास अठावले ने शरद पवार को दिया बड़ा सुझाव
कांग्रेस नहीं, NDA बेहतर विकल्प! रामदास अठावले ने शरद पवार को दिया बड़ा सुझाव
सड़क सुरक्षा की धज्जियां! अर्धनग्न होकर स्टंट करते युवकों का वीडियो वायरल, सोशल मीडिया पर मचा बवाल
सड़क सुरक्षा की धज्जियां! अर्धनग्न होकर स्टंट करते युवकों का वीडियो वायरल, सोशल मीडिया पर मचा बवाल
'लगान' के बाघा की दिलचस्प प्रेम कहानी! फिल्म के सेट पर विदेशी लड़की से हुआ प्यार, अब दो बेटियों के पिता, तस्वीरों ने खींचा ध्यान
'लगान' के बाघा की दिलचस्प प्रेम कहानी! फिल्म के सेट पर विदेशी लड़की से हुआ प्यार, अब दो बेटियों के पिता, तस्वीरों ने खींचा ध्यान
‘कुमकुम भाग्य’ फेम एक्ट्रेस संचिता उगले ने लगाई फांसी, विक्की कौशल की ‘छावा’ में भी कर चुकी थीं काम
‘कुमकुम भाग्य’ फेम एक्ट्रेस संचिता उगले ने लगाई फांसी, विक्की कौशल की ‘छावा’ में भी कर चुकी थीं काम
खान सर के कोचिंग सेंटर पर पुलिस का नोटिस, मैनेजर समेत तीन कर्मचारियों से पूछताछ
खान सर के कोचिंग सेंटर पर पुलिस का नोटिस, मैनेजर समेत तीन कर्मचारियों से पूछताछ
'लगान' की गौरी अब जी रही हैं अलग जिंदगी, फिल्मी चमक-दमक से बनाई दूरी; आध्यात्मिक राह पर बढ़ीं ग्रेसी सिंह
'लगान' की गौरी अब जी रही हैं अलग जिंदगी, फिल्मी चमक-दमक से बनाई दूरी; आध्यात्मिक राह पर बढ़ीं ग्रेसी सिंह
'तीन गुना लगान' वाले सीन से पहले वॉशरूम में आमिर ने कही थी ऐसी बात, पॉल ब्लैकथॉर्न बोले- सुनकर मैं हैरान रह गया था
'तीन गुना लगान' वाले सीन से पहले वॉशरूम में आमिर ने कही थी ऐसी बात, पॉल ब्लैकथॉर्न बोले- सुनकर मैं हैरान रह गया था
'मैं गे नहीं हूं'... सूरज नांबियार से तलाक के बाद ट्रोलिंग पर मौनी रॉय का करारा जवाब, अफवाहों पर लगाया विराम
'मैं गे नहीं हूं'... सूरज नांबियार से तलाक के बाद ट्रोलिंग पर मौनी रॉय का करारा जवाब, अफवाहों पर लगाया विराम