न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राजस्थान में अगले दो दिन रहेगी गलनभरी ठंड, 5 डिग्री तक लुढ़का प्रदेश में पारा

राजस्थान में ठंड का कहर जारी हैं जहां बीते दिन पारा 5 डिग्री तक लुढ़क गया और शीतलहर ने सभी को घर में रहने पर मजबूर कर दिया। आलम यह हैं कि माउंट आबू में आज का न्यूनतम तापमान -3 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 25 Jan 2022 2:18:28

राजस्थान में अगले दो दिन रहेगी गलनभरी ठंड, 5 डिग्री तक लुढ़का प्रदेश में पारा

राजस्थान में ठंड का कहर जारी हैं जहां बीते दिन पारा 5 डिग्री तक लुढ़क गया और शीतलहर ने सभी को घर में रहने पर मजबूर कर दिया। आलम यह हैं कि माउंट आबू में आज का न्यूनतम तापमान -3 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। यह हिमाचल के पहाड़ी इलाके कुल्लू, मनाली, शिमला से भी ज्यादा ठंडा रहा। आबू में आज सवेरे जगह-जगह ओस की बूंदें जमी नजर आईं। खुले मैदान, गाड़ियों की छत्तों पर, फूल-पत्ती समेत तमाम जगह बर्फ ही बर्फ जमी थी। जयपुर मौसम केंद्र के मुताबिक अगले 2 दिन राज्य में नॉर्दन विंड का असर रहेगा। इस वजह से गलन भरी ठंड का असर यूं ही बरकरार रहेगा। दिन में मौसम पूरी तरह साफ रहने की संभावना है, जिससे दिन के तापमान में मामूली बढ़ोतरी होगी। 28 जनवरी से प्रदेश में कोल्ड वेव का असर कम होने लगेगा और दिन के साथ-साथ रात के तापमान में बढ़ोतरी होने लगेगी।

उत्तर भारत में हो रही बर्फबारी और वहां से आ रही बर्फीली हवाओं की वजह से राजस्थान समेत तमाम मैदानी राज्यों में पारा गिर गया है। राजस्थान में कोल्ड वेव (शीतलहर) के कारण गंगानगर, चूरू, उदयपुर, कोटा समेत कई जिलों में न्यूनतम तापमान 4-5 डिग्री कम हो गया। मंगलवार को धूप निकली, लेकिन बादल आते-जाते रहे। हिल स्टेशन माउंट आबू में पारा आज दूसरे दिन भी माइनस में रहा। यहां रात का तापमान -3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पहाड़ों और मैदानों में ओस की बूंदें बर्फ की तरह जम गईं। जयपुर मौसम केंद्र के मुताबिक कोल्ड वेव का असर अगले 2 दिन और बना रह सकता है। प्रदेश में मंगलवार को भी अधिकांश शहरों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे ही रहा। फतेहपुर, चूरू, चित्तौड़गढ़, उदयपुर, करौली, अलवर, भीलवाड़ा, सीकर में तापमान 5 डिग्री या उससे भी नीचे दर्ज हुआ।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट