न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

तेलंगाना में निर्माणाधीन टनल धंसी, 6 मजदूर फंसे

तेलंगाना के नागरकुरनूल जिले में शनिवार को एक बड़ा हादसा हुआ, जहां निर्माणाधीन श्रीशैलम लेफ्ट बैंक नहर (SLBC) की एक टनल का हिस्सा अचानक ढह गया।

Posts by : Nupur Rawat | Updated on: Sat, 22 Feb 2025 5:17:26

तेलंगाना में निर्माणाधीन टनल धंसी, 6  मजदूर फंसे

तेलंगाना के नागरकुरनूल जिले में शनिवार को एक बड़ा हादसा हुआ, जहां निर्माणाधीन श्रीशैलम लेफ्ट बैंक नहर (SLBC) की एक टनल का हिस्सा अचानक ढह गया। इस दुर्घटना में वहां काम कर रहे कई मजदूर मलबे में दब गए। हादसे की सूचना मिलते ही प्रशासन ने तुरंत राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया।

घटना उस समय हुई जब निर्माण कंपनी की टीम नहर के कार्यों का निरीक्षण करने के लिए सुरंग के भीतर गई थी। अचानक टनल की छत का एक हिस्सा गिर गया, जिससे 6 से 8 मजदूरों के फंसे होने की आशंका जताई जा रही है।

तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने हादसे पर संज्ञान लेते हुए जिला कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक को तुरंत घटनास्थल पर पहुंचकर राहत कार्य तेज करने के निर्देश दिए। इसके अलावा, सिंचाई मंत्री एन उत्तम कुमार रेड्डी, सिंचाई मामलों के सरकारी सलाहकार आदित्यनाथ दास और अन्य अधिकारियों की एक विशेष टीम हेलिकॉप्टर से मौके पर रवाना हो गई है, ताकि राहत अभियान की निगरानी की जा सके।

केंद्रीय मंत्री ने भी जताई चिंता, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

केंद्रीय कोयला मंत्री जी किशन रेड्डी ने भी इस हादसे पर गहरी चिंता व्यक्त की है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि फंसे हुए मजदूरों को जल्द से जल्द सुरक्षित बाहर निकाला जाए और घायलों को हरसंभव चिकित्सा सुविधा मुहैया कराई जाए।

रेस्क्यू ऑपरेशन तेज गति से जारी है, जिसमें स्थानीय पुलिस और प्रशासन भी पूरी तरह जुटे हुए हैं। इस घटना ने निर्माण कार्यों में सुरक्षा मानकों को लेकर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

घटनास्थल पर अफरा-तफरी का माहौल है, और लोग यह जानने को बेचैन हैं कि कितने मजदूर फंसे हुए हैं और उनकी स्थिति कैसी है। यह हादसा तेलंगाना के नागरकुरनूल जिले में हुए बड़े निर्माण दुर्घटनाओं में से एक बन गया है, जिससे कामकाजी सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। प्रशासन इस समय राहत कार्य को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकालने की हर संभव कोशिश कर रहा है।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत