न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

तेलंगाना में किसानों का 2 लाख रुपए तक का कर्ज माफ, मुख्यमंत्री ने की घोषणा, सामने आई राहुल-प्रियंका गाँधी की प्रतिक्रिया

तेलंगाना की कांग्रेस सरकार ने अपने चुनावी वादे को पूरा करने के लिए 31,000 करोड़ रुपये खर्च करके किसानों के 2 लाख रुपये तक के कर्ज माफ करने का फैसला किया।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sat, 22 Jun 2024 4:55:50

तेलंगाना में किसानों का 2 लाख रुपए तक का कर्ज माफ, मुख्यमंत्री ने की घोषणा, सामने आई राहुल-प्रियंका गाँधी की प्रतिक्रिया

नई दिल्ली। तेलंगाना की कांग्रेस सरकार ने अपने चुनावी वादे को पूरा करने के लिए 31,000 करोड़ रुपये खर्च करके किसानों के 2 लाख रुपये तक के कर्ज माफ करने का फैसला किया। मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी की अध्यक्षता में राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में एकमुश्त कृषि ऋण माफ करने का फैसला लिया गया । कैबिनेट बैठक के बाद सीएम ने मीडिया को बताया कि 12 दिसंबर 2018 से 9 दिसंबर 2023 के बीच लिए गए कृषि ऋणों को माफ करने का फैसला लिया गया है। उन्होंने यह भी घोषणा की कि ऋण एकमुश्त माफ किए जाएंगे, जबकि पिछली भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) सरकार ने एक लाख रुपये तक के ऋण चार किस्तों में माफ किए थे।

रेवंत रेड्डी ने कहा कि पिछली बीआरएस सरकार ने 2014 से 2023 के बीच अपने दो कार्यकालों में 28,000 करोड़ रुपये तक के कर्ज माफ किए थे, जबकि कांग्रेस सरकार 31,000 करोड़ रुपये खर्च करेगी। उन्होंने याद दिलाया कि यह वादा 6 मई, 2022 को वारंगल में पार्टी नेता राहुल गांधी द्वारा जारी किसानों के घोषणापत्र में किया गया था। उन्होंने कहा कि वादे को लागू करके सरकार यह स्पष्ट संदेश देगी कि कृषि एक उत्सव है, न कि घाटे का पेशा।

रेवंत रेड्डी ने कहा कि पिछली सरकार ने 10 साल में किसानों से किए वादे पूरे नहीं किए, जबकि कांग्रेस सरकार आठ महीने में अपने वादे पूरे कर रही है।

सामने आई राहुल गाँधी और प्रियंका गाँधी वाड्रा की प्रतिक्रिया

तेलंगाना में किसानों का कर्ज माफ करने पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा की प्रतिक्रिया भी सामने आई है। उन्होंने तेलंगाना के अन्नदाताओं को बधाई देते हुए कहा कि जो कहा वो करके दिखाया, यही नीयत है और आदत भी।

राहुल गांधी ने शनिवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ''तेलंगाना के किसान परिवारों को बधाई। कांग्रेस सरकार ने आपके 2 लाख रू तक के सभी ऋण माफ कर 'किसान न्याय' के संकल्प को पूरा करने की दिशा में ऐतिहासिक कदम बढ़ाया है - जो 40 लाख से ज्यादा किसान परिवारों को कर्ज मुक्त बनाएगा। जो कहा, करके दिखाया - यही नीयत है और आदत भी।''

उन्होंने आगे लिखा, ''कांग्रेस सरकार का मतलब है - राज्य का खजाना किसानों और मजदूरों समेत वंचित समाज को मजबूत बनाने में खर्च होने की गारंटी, जिसका उदाहरण है तेलंगाना सरकार का यह फैसला। हमारा वादा है -कांग्रेस जहां भी सरकार में होगी, हिंदुस्तान का धन 'हिंदुस्तानियों' पर खर्च करेगी, 'पूंजीपतियों' पर नहीं।''

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत