न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

चार्जिंग में लगी EV बैटरी में ब्लास्ट, एक व्यक्ति की मौत, पत्नी और पोता झुलसे

इलेक्ट्रिक व्हीकल्स में आग लगने की घटनाएं देश में लगातार बढ़ती जा रही है। ताजा मामला तेलंगाना के निजामाबाद कस्बे से सामने आया है। जहां, 19 अप्रैल की रात घर में चार्जिंग में लगी ईवी बैटरी फट गई।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 21 Apr 2022 10:54:06

चार्जिंग में लगी EV बैटरी में ब्लास्ट, एक व्यक्ति की मौत, पत्नी और पोता झुलसे

इलेक्ट्रिक व्हीकल्स में आग लगने की घटनाएं देश में लगातार बढ़ती जा रही है। ताजा मामला तेलंगाना के निजामाबाद कस्बे से सामने आया है। जहां, 19 अप्रैल की रात घर में चार्जिंग में लगी ईवी बैटरी फट गई। जिसकी वजह से एक 80 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि उसकी पत्नी और पोते गंभीर रूप से झुलस गए। मृतक की पहचान निजामाबाद के सुभाषनगर निवासी बी. रामास्वामी के रूप में हुई है। पुलिस ने बैटरी निर्माता कंपनी, Pure EV के खिलाफ आईपीसी की धारा 304-ए तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने बताया कि रामास्वामी का बेटा बी प्रकाश, जो पेशे से एक दर्जी है, उस इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर का मालिक है, जिसकी बैटरी में विस्फोट हुआ

बी प्रकाश ने पुलिस को बताया कि उन्होंने मंगलवार की रात इलेक्ट्रिक स्कूटर की बैटरी निकालकर अपने घर के लिविंग रूम में चार्जिंग में लगा रख थी। प्रकाश और उनकी पत्नी कृष्णवेनी बेडरूम में सो रहे थे, जबकि उनके माता-पिता, रामास्वामी और कमलाम्मा अपने पोते कल्याण के साथ लिविंग रूम में सो रहे थे, जहां बैटरी चार्ज हो रही थी। प्रकाश ने 12:30 बजे बैटरी को चार्ज पर लगाया था और सुबह लगभग 4 बजे, उसमें विस्फोट हो गया, जिससे कमरे में आग लग गई। रामास्वामी, कमलाम्मा और कल्याण इस घटना में झुलस गए।

निजामाबाद III टाउन पुलिस स्टेशन के एसआई साई नाथ ने बताया कि आग की लपटों को बुझाने की कोशिश में प्रकाश और कृष्णवेनी के हाथ में भी मामूली चोटें आईं। घायलों को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां रामास्वामी की हालत गंभीर हो गई। बेहतर इलाज के लिए हैदराबाद लाए जाने के दौरान उन्होंने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। पुलिस को दी गई अपनी शिकायत में, प्रकाश ने आरोप लगाया कि दुर्घटना इसलिए हुई क्योंकि ईवी बैटरी निर्माता द्वारा उचित मानकों का पालन नहीं किया गया था।

बी. प्रकाश ने पुलिस को दिए अपने शिकायती पत्र में लिखा, ‘इलेक्ट्रिक वाहन बैटरी का निर्माण करते समय, मानकों का पालन नहीं किया गया और इसके कारण हमारे परिवार को नुकसान हुआ। कृपया उचित कानूनी कार्रवाई करें।’

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत