न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राजस्थान में आज लगेगी 13 लाख लोगों को वैक्सीन, जयपुर में अलॉट हुई करीब 80 हजार डोज

आज राजस्थान में बड़ा अभियान चलाते हुए 13 लाख लोगों को वैक्सीन लगाने का लक्ष्य रखा गया हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sun, 29 Aug 2021 8:26:08

राजस्थान में आज लगेगी 13 लाख लोगों को वैक्सीन, जयपुर में अलॉट हुई करीब 80 हजार डोज

देशभर में बीते दिन वैक्सीनेशन का मेगा ड्राइव चलाकर एक करोड़ डोज लगाने का रिकॉर्ड बनाया गया था। ऐसे में आज राजस्थान में बड़ा अभियान चलाते हुए 13 लाख लोगों को वैक्सीन लगाने का लक्ष्य रखा गया हैं। प्रदेश में इससे पहले सबसे ज्यादा डोज लगने का रिकॉर्ड 25 जून को बना था। 25 जून को एक दिन करीब 12 लाख लोगों को वैक्सीन लगाई थी। आज जयपुर समेत प्रदेश के सभी 33 जिलों में आज बड़ी संख्या में लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाई जाएगी। इसके लिए हर सेंटर पर तैयारी की गई है। वैक्सीन की डोज भी सेंटर्स पर उपलब्ध करवा दी है। प्रदेश में पिछले 4 दिन की स्थिति देखे तो राज्य में 22.50 लाख लोगों को वैक्सीन लगाई गई है।

चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के मुताबिक शनिवार को प्रदेश में कुल 12 लाख 4,850 डोज मिली है। इसमें 11 लाख 8,910 डोज कोविशील्ड की, जबकि 95,940 डोज कोवैक्सीन की है। इसके अलावा आज भी 4 लाख डोज और प्रदेश को मिलेगी। अधिकारियों के मुताबिक वैक्सीनेशन सुबह 9:30 बजे से शुरू होगा, जो दोपहर तक चलेगा। खास बात ये है कि इस बार सभी सेंटर पर सामान्य दिनों के मुकाबले ज्यादा डोज भिजवाई है, ताकि सेंटर पर आने वाले हर व्यक्ति को वैक्सीन लग सके। सूत्रों की मानें तो प्रदेश में फिलहाल 13.50 लाख डोज का स्टॉक बचा है, जिसे आज ही लगाकर खत्म करने का लक्ष्य है।

जयपुर CMHO डॉ. नरोत्तम शर्मा ने बताया कि जयपुर में लगभग 80 हजार डोज अलॉट की है और यह जयपुर जिले में 250 से ज्यादा सेंटर्स पर लगाई जाएगी। शर्मा ने बताया कि अब वैक्सीन सेंटर पर लोगों की भीड़ भी कम होने लगी है, क्योंकि जैसे-जैसे लोगों को वैक्सीन लग रही है वैसे-वैसे भीड़ भी कम होती जा रही है।

राजस्थान में वैक्सीनेशन की स्थिति देखे तो अब तक 3 करोड़ 22 लाख 72 हजार से ज्यादा लोगों को वैक्सीन की कम से कम एक डोज लग चुकी है। इन्हीं में से 1 करोड़ 3 लाख लोग ऐसे है, जिनका वैक्सीनेशन पूरा हो चुका है। राजधानी जयपुर की बात करें तो यहां 12 लाख लोगों का यहां वैक्सीनेशन पूरा हो गया है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

गुरुग्राम बाइकर सिया केस में बड़ा अपडेट, कल्याण बैंसला गिरफ्तार, FIR में धारा 109 भी जोड़ी गई
गुरुग्राम बाइकर सिया केस में बड़ा अपडेट, कल्याण बैंसला गिरफ्तार, FIR में धारा 109 भी जोड़ी गई
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल