न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

तारानगर: कार में गैस भरते समय लगी भीषण आग, कई दुकानें जलकर राख — बड़ी जनहानि टली

चूरू जिले के तारानगर-साहवा रोड पर एक दुकान में कार में गैस भरते वक्त भीषण आग लग गई, जिससे पूरी दुकान जलकर खाक हो गई और कई इलेक्ट्रिक स्कूटी भी चपेट में आ गईं। आग ने पास की दो-तीन दुकानों को भी अपनी चपेट में ले लिया। स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया गया, लेकिन कई वाहन और दुकानें क्षतिग्रस्त हो गईं।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Thu, 17 Apr 2025 8:06:09

तारानगर: कार में गैस भरते समय लगी भीषण आग, कई दुकानें जलकर राख — बड़ी जनहानि टली

चूरू/तारानगर। जिले के तारानगर-साहवा रोड पर उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक दुकान में कार में गैस भरते समय अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते पूरी दुकान जलकर खाक हो गई और वहां खड़ी कई इलेक्ट्रिक स्कूटी भी चपेट में आ गईं।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, आग लगते ही आसपास के लोगों ने तुरंत आग बुझाने की कोशिश शुरू कर दी, लेकिन आग की तीव्रता इतनी ज्यादा थी कि पास की दो-तीन दुकानें भी इसकी जद में आ गईं। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड और पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक काफी नुकसान हो चुका था।

कार, बाइक, स्कूटी और दुकानें क्षतिग्रस्त


तारानगर थाने के हेड कांस्टेबल सुभाष ने बताया कि गैस भरते समय कार में आग लगी थी, जिससे एक के बाद एक कई वाहन और दुकानें जल गईं। दुकान में रखा सारा सामान और बाहर लगे विद्युत तार भी आग में जलकर नष्ट हो गए। एक किताबों की दुकान को भी नुकसान पहुंचा, लेकिन लोगों ने सूझबूझ दिखाते हुए किताबों और अन्य सामान को समय रहते बाहर निकाल लिया।

कोई जनहानि नहीं, लेकिन बड़ा नुकसान

हालांकि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन आर्थिक नुकसान बड़ा बताया जा रहा है। यदि आग पर समय रहते काबू नहीं पाया जाता, तो यह हादसा और विकराल रूप ले सकता था।

प्रशासन की ओर से घटना की जांच की जा रही है और आग लगने के कारणों की पड़ताल की जा रही है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
₹2 करोड़ का फ्लैट बेच FD में लगाए पैसे, अब हर महीने औसतन मिल रहा ₹1.08 लाख ब्याज, समझे पूरी गणित
₹2 करोड़ का फ्लैट बेच FD में लगाए पैसे, अब हर महीने औसतन मिल रहा ₹1.08 लाख ब्याज, समझे पूरी गणित
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
'रामायण' के सेट पर राहा संग दिखे रणबीर कपूर, आलिया भट्ट ने शेयर कीं अनदेखी BTS तस्वीरें
'रामायण' के सेट पर राहा संग दिखे रणबीर कपूर, आलिया भट्ट ने शेयर कीं अनदेखी BTS तस्वीरें
सालभर स्वाद का मजा देगा घर का बना आंवले का अचार, जानें सही रेसिपी
सालभर स्वाद का मजा देगा घर का बना आंवले का अचार, जानें सही रेसिपी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका