न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

तमिलनाडु: विरुधुनगर जिले में पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, 6 मजदूरों की मौत

ऐसा संदेह है कि विस्फोट रसायनों को मिलाने की प्रक्रिया के दौरान हुआ और इससे कम से कम एक कमरा ध्वस्त हो गया और मौतें हुईं।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sat, 04 Jan 2025 1:43:59

तमिलनाडु: विरुधुनगर जिले में पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, 6 मजदूरों की मौत

तमिलनाडु। विरुधुनगर जिले के सत्तूर इलाके में शनिवार (4 जनवरी) तड़के एक पटाखा बनाने वाली फैक्ट्री में आग लगने से कम से कम छह मजदूरों की मौत हो गई। अधिकारियों के मुताबिक, दमकल और बचाव विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंच गई हैं।

अग्निशमन एवं बचाव विभाग के अधिकारियों के अनुसार, पटाखा फैक्ट्री से अब तक छह शव बरामद किए जा चुके हैं।

इससे पहले भी हो चुकी है ऐसी ही घटना

पिछले साल विरुधनगर जिले में एक पटाखा निर्माण इकाई में हुए भीषण विस्फोट में कम से कम नौ लोगों की मौत हो गई थी और तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है। विरुधनगर के जिला कलेक्टर जयसीलन के अनुसार, "यह दुर्घटना दोपहर करीब 12 बजे हुई। नौ लोगों की मौत हो गई है और तीन की हालत गंभीर है। घायलों को शिवकाशी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।"

अधिकारी ने यह भी बताया कि इस प्लांट के लिए लाइसेंस विधिवत प्राप्त कर लिया गया है और यह प्रभावी है। इसके अलावा, जिला राजस्व अधिकारी की अध्यक्षता में विस्तृत जांच के भी आदेश दिए गए हैं।

तेलंगाना की फैक्ट्री में धमाका

इससे थोड़ी देर पहले ही एक अन्य घटना में तेलंगाना के यदाद्रि-भुवनगिरि जिले में भी एक फैक्ट्री में विस्फोट हो गया। यदाद्रि-भुवनगिरि जिले में शनिवार को हुए धमाके में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया। पुलिस ने घटना के बारे में जानकारी दी है। पुलिस ने बताया कि घायल व्यक्ति का अस्पताल में इलाज जारी है और उसकी हालत स्थिर है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार यह विस्फोट उस कारखाने में हुआ, जहां विस्फोटक सामग्री बनाई जाती है। फिलहाल घटना के जांच की जा रही है। साथ ही राहत का कार्य भी किया जा रहा है।

कोयंबटूर में पलटा एलपीजी टैंकर

बता दें कि तमिलनाडु में ही शुक्रवार को एक हादसे में एलपीजी टैंकर पलट गया। ये हादसा कोयंबटूर में हुआ। इसे लेकर कोयंबटूक के जिला कलेक्टर क्रांति कुमार पति ने कहा कि शुक्रवार तड़के एक एलपीजी टैंकर अविनाशी रोड फ्लाईओवर पर पलट गया, जिससे मामूली गैस रिसाव हुआ। जब ड्राइवर फ्लाईओवर के चौराहे पर घूम रहा था तभी ट्रक से अलग होने के बाद टैंकर पलट गया। उन्होंने बताया कि इस हादसे में कोई घायल नहीं हुआ। हालांकि हादसे की वजह से शहर के मध्य भाग में यातायात अस्थायी रूप से रुक गया। घटनास्थल से 500 मीटर से एक किमी के दायरे में स्थित स्कूलों को एहतियात के तौर पर दिन भर के लिए बंद कर दिया गया।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

मक्का की ओर ड्रोन भेजने के सऊदी दावे को हूतियों ने बताया झूठ, कहा- नहीं बनाया पवित्र शहर को निशाना
मक्का की ओर ड्रोन भेजने के सऊदी दावे को हूतियों ने बताया झूठ, कहा- नहीं बनाया पवित्र शहर को निशाना
15 अक्टूबर से UPI के नियमों में बड़ा बदलाव, 2000 रुपये से ऊपर के पेमेंट पर लगेगा MDR; जानें किसे छूट
15 अक्टूबर से UPI के नियमों में बड़ा बदलाव, 2000 रुपये से ऊपर के पेमेंट पर लगेगा MDR; जानें किसे छूट
100% टैरिफ की धमकी के बीच भारत का रुख साफ, रूस से तेल खरीद पर नहीं बदली नीति
100% टैरिफ की धमकी के बीच भारत का रुख साफ, रूस से तेल खरीद पर नहीं बदली नीति
UPI पर MDR लागू होने से इंडस्ट्री को मिलेगा राजस्व, PhonePe CEO समीर निगम ने बताया क्यों जरूरी है यह कदम
UPI पर MDR लागू होने से इंडस्ट्री को मिलेगा राजस्व, PhonePe CEO समीर निगम ने बताया क्यों जरूरी है यह कदम
UPI चार्ज के फैसले पर संजय निषाद ने उठाए सवाल, बोले- आम जनता पर नहीं बढ़ना चाहिए बोझ
UPI चार्ज के फैसले पर संजय निषाद ने उठाए सवाल, बोले- आम जनता पर नहीं बढ़ना चाहिए बोझ
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
अक्षय कुमार की ‘हैवान’ का बॉक्स ऑफिस पर हाल बेहाल, 5वें दिन भी 1 करोड़ नहीं कमा पाई फिल्म
अक्षय कुमार की ‘हैवान’ का बॉक्स ऑफिस पर हाल बेहाल, 5वें दिन भी 1 करोड़ नहीं कमा पाई फिल्म
10 हजार स्टेप जरूरी नहीं! 30 मिनट की जापानी वॉकिंग से बढ़ेगी वॉक की इंटेंसिटी, वजन घटाने में मिल सकती है मदद
10 हजार स्टेप जरूरी नहीं! 30 मिनट की जापानी वॉकिंग से बढ़ेगी वॉक की इंटेंसिटी, वजन घटाने में मिल सकती है मदद
यूपी में 15,012 शिक्षक पदों पर भर्ती, सहायक अध्यापक के लिए आज से आवेदन शुरू; जानें पूरी डिटेल
यूपी में 15,012 शिक्षक पदों पर भर्ती, सहायक अध्यापक के लिए आज से आवेदन शुरू; जानें पूरी डिटेल
शहनाज गिल की फ्लाइट में अचानक तेज टर्बुलेंस, घबराकर जपने लगीं ‘वाहेगुरु’, सुरक्षित लैंडिंग के बाद बोलीं- बहुत मुश्किल से बचे आज
शहनाज गिल की फ्लाइट में अचानक तेज टर्बुलेंस, घबराकर जपने लगीं ‘वाहेगुरु’, सुरक्षित लैंडिंग के बाद बोलीं- बहुत मुश्किल से बचे आज
अमिताभ बच्चन अयोध्या में पिता हरिवंश राय बच्चन की याद में बनाएंगे धर्मशाला, 15 करोड़ की जमीन पर होगा निर्माण
अमिताभ बच्चन अयोध्या में पिता हरिवंश राय बच्चन की याद में बनाएंगे धर्मशाला, 15 करोड़ की जमीन पर होगा निर्माण
शाम 6:30 बजे डिनर और 36 घंटे का फास्ट, अक्षय कुमार ने बताए फिटनेस रूटीन के ये नियम
शाम 6:30 बजे डिनर और 36 घंटे का फास्ट, अक्षय कुमार ने बताए फिटनेस रूटीन के ये नियम
सलमान खान को आरती का तरीका समझाती दिखीं अर्पिता, गणपति विसर्जन में भाई-बहन की बॉन्डिंग ने खींचा ध्यान
सलमान खान को आरती का तरीका समझाती दिखीं अर्पिता, गणपति विसर्जन में भाई-बहन की बॉन्डिंग ने खींचा ध्यान
7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ OPPO A6c लॉन्च, इतनी है शुरुआती कीमत
7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ OPPO A6c लॉन्च, इतनी है शुरुआती कीमत