न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

DMK नेता की फिसली जुबान, बिहार के लोगों पर की नस्लीय टिप्पणी, बोले- कम दिमाग वाले ये लोग हमारी नौकरियां छीन रहे

आरोप लगाया कि बिहार के लोग तमिलनाडु में आकर स्थानीय निवासियों की नौकरियां छीन रहे हैं। माना जा रहा है कि उनका केएन नेहरू द्वारा दिए गए इस बयान बड़ा विवाद खड़ा हो सकता है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 30 Jul 2021 10:26:04

DMK नेता की फिसली जुबान, बिहार के लोगों पर की नस्लीय टिप्पणी, बोले-  कम दिमाग वाले ये लोग हमारी नौकरियां छीन रहे

तमिलनाडु के नगर प्रशासन मंत्री और डीएमके नेता केएन नेहरू ने बिहार के लोगों कम होशियार बताया। साथ ही, आरोप लगाया कि बिहार के लोग तमिलनाडु में आकर स्थानीय निवासियों की नौकरियां छीन रहे हैं। इतना ही नहीं, उन्होंने लालू प्रसाद यादव (Lalu Yadav) को लेकर भी विवादित बात कही है। उन्होंने कहा कि जब लालू यादव रेल मंत्री थे, तो उन्होंने बिहारियों को नौकरियां दे दीं। नेहरू ने कहा, 'लालू प्रसाद यादव जब रेल मंत्री थे तो उन्होंने रेलवे में बिहारियों को भर दिया। खासतौर से लोअर लेवल की नौकरियों में, भले ही बिहारियों के पास तमिलों से कम दिमाग है।' माना जा रहा है कि उनका यह बयान बड़ा विवाद खड़ा कर सकता है।

केएन नेहरू ने यह बयान 25 जुलाई को दिया था। उस वक्त वह तिरुचिरापल्ली स्थित डीएमके कार्यालय से एक रोजगार कैंप को संबोधित कर रहे थे। करीब एक सप्ताह तक चलने वाला यह कार्यक्रम 23 जुलाई को शुरू हुआ था, जिसमें केएन नेहरू 25 जुलाई को शामिल हुए थे। अपने भाषण के दौरान केएन नेहरू ने कहा कि बिहार और उत्तर भारत के लोग तमिलनाडु में तमिलों की नौकरियां छीन रहे थे। वे बिना तमिल और अंग्रेजी जाने स्थानीय बैंकों और अन्य स्थानों पर काम कर रहे हैं।

उन्होंने आगे कहा, 'बिहार के 4 हजार से ज्यादा त्रिची के गोल्डन रॉक वर्कशॉप में काम कर रहे हैं। रेलवे फाटकों पर भी ज्यादातर गेटकीपर्स बिहारी ही हैं। ये सब लालू प्रसाद यादव के कारण है। जब वो रेल मंत्री थे, तो उन्होंने सभी बिहारियों को रेलवे एग्जाम में पास करवा दिया और रेलवे की नौकरियों पर रख लिया। ये लो न तमिल जानते हैं और न ही हिंदी और इनके पास तमिलों जैसा दिमाग भी नहीं है। फिर भी ये लोग तमिलनाडु में काम कर रहे हैं।'

बता दें कि कुछ दिन पहले पेगासस कथित जासूसी कांड को लेकर बनी संसदीय समिति में शामिल भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा पर उन्हें 'बिहारी गुंडा' कहने का आरोप लगाया था। इस मामले में विवाद अब तक शांत नहीं हुआ है।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

मक्का की ओर ड्रोन भेजने के सऊदी दावे को हूतियों ने बताया झूठ, कहा- नहीं बनाया पवित्र शहर को निशाना
मक्का की ओर ड्रोन भेजने के सऊदी दावे को हूतियों ने बताया झूठ, कहा- नहीं बनाया पवित्र शहर को निशाना
15 अक्टूबर से UPI के नियमों में बड़ा बदलाव, 2000 रुपये से ऊपर के पेमेंट पर लगेगा MDR; जानें किसे छूट
15 अक्टूबर से UPI के नियमों में बड़ा बदलाव, 2000 रुपये से ऊपर के पेमेंट पर लगेगा MDR; जानें किसे छूट
100% टैरिफ की धमकी के बीच भारत का रुख साफ, रूस से तेल खरीद पर नहीं बदली नीति
100% टैरिफ की धमकी के बीच भारत का रुख साफ, रूस से तेल खरीद पर नहीं बदली नीति
UPI पर MDR लागू होने से इंडस्ट्री को मिलेगा राजस्व, PhonePe CEO समीर निगम ने बताया क्यों जरूरी है यह कदम
UPI पर MDR लागू होने से इंडस्ट्री को मिलेगा राजस्व, PhonePe CEO समीर निगम ने बताया क्यों जरूरी है यह कदम
UPI चार्ज के फैसले पर संजय निषाद ने उठाए सवाल, बोले- आम जनता पर नहीं बढ़ना चाहिए बोझ
UPI चार्ज के फैसले पर संजय निषाद ने उठाए सवाल, बोले- आम जनता पर नहीं बढ़ना चाहिए बोझ
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
अक्षय कुमार की ‘हैवान’ का बॉक्स ऑफिस पर हाल बेहाल, 5वें दिन भी 1 करोड़ नहीं कमा पाई फिल्म
अक्षय कुमार की ‘हैवान’ का बॉक्स ऑफिस पर हाल बेहाल, 5वें दिन भी 1 करोड़ नहीं कमा पाई फिल्म
10 हजार स्टेप जरूरी नहीं! 30 मिनट की जापानी वॉकिंग से बढ़ेगी वॉक की इंटेंसिटी, वजन घटाने में मिल सकती है मदद
10 हजार स्टेप जरूरी नहीं! 30 मिनट की जापानी वॉकिंग से बढ़ेगी वॉक की इंटेंसिटी, वजन घटाने में मिल सकती है मदद
यूपी में 15,012 शिक्षक पदों पर भर्ती, सहायक अध्यापक के लिए आज से आवेदन शुरू; जानें पूरी डिटेल
यूपी में 15,012 शिक्षक पदों पर भर्ती, सहायक अध्यापक के लिए आज से आवेदन शुरू; जानें पूरी डिटेल
शहनाज गिल की फ्लाइट में अचानक तेज टर्बुलेंस, घबराकर जपने लगीं ‘वाहेगुरु’, सुरक्षित लैंडिंग के बाद बोलीं- बहुत मुश्किल से बचे आज
शहनाज गिल की फ्लाइट में अचानक तेज टर्बुलेंस, घबराकर जपने लगीं ‘वाहेगुरु’, सुरक्षित लैंडिंग के बाद बोलीं- बहुत मुश्किल से बचे आज
अमिताभ बच्चन अयोध्या में पिता हरिवंश राय बच्चन की याद में बनाएंगे धर्मशाला, 15 करोड़ की जमीन पर होगा निर्माण
अमिताभ बच्चन अयोध्या में पिता हरिवंश राय बच्चन की याद में बनाएंगे धर्मशाला, 15 करोड़ की जमीन पर होगा निर्माण
शाम 6:30 बजे डिनर और 36 घंटे का फास्ट, अक्षय कुमार ने बताए फिटनेस रूटीन के ये नियम
शाम 6:30 बजे डिनर और 36 घंटे का फास्ट, अक्षय कुमार ने बताए फिटनेस रूटीन के ये नियम
सलमान खान को आरती का तरीका समझाती दिखीं अर्पिता, गणपति विसर्जन में भाई-बहन की बॉन्डिंग ने खींचा ध्यान
सलमान खान को आरती का तरीका समझाती दिखीं अर्पिता, गणपति विसर्जन में भाई-बहन की बॉन्डिंग ने खींचा ध्यान
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल