न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

तमिलनाडु: PM Modi पर DMK मंत्री की विवादित टिप्पणी, भाजपा ने की चुनाव आयोग से शिकायत

भाजपा ने रविवार को एक सार्वजनिक कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ राज्य की पशुपालन मंत्री अनिता राधाकृष्णन द्वारा अपमानजनक और घृणित भाषा के इस्तेमाल पर मुख्यमंत्री एमके स्टालिन की चुप्पी पर निशाना साधा।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sun, 24 Mar 2024 4:23:27

तमिलनाडु: PM Modi पर DMK  मंत्री की विवादित टिप्पणी, भाजपा ने की चुनाव आयोग से शिकायत

चेन्नई। भाजपा ने रविवार को एक सार्वजनिक कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ राज्य की पशुपालन मंत्री अनिता राधाकृष्णन द्वारा "अपमानजनक और घृणित" भाषा के इस्तेमाल पर मुख्यमंत्री एमके स्टालिन की चुप्पी पर निशाना साधा। भाजपा ने स्टालिन की बहन और द्रमुक की थूथुकुडी लोकसभा उम्मीदवार कनिमोझी करुणानिधि की चुप्पी की भी आलोचना की है।

भाजपा नेता के अन्नामलाई ने भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ अपमानजनक शब्द का इस्तेमाल करने के लिए तमिलनाडु के मंत्री अनिता राधाकृष्णन की कड़ी निंदा की है। के अन्नामलाई ने पीएम मोदी के खिलाफ डीएम के नेता की टिप्पणी को घृणित कार्य करार दिया है।

ज्ञातव्य है कि शुक्रवार को थूथुकुडी जिले के एक गांव में डीएमके उम्मीदवार कनिमोझी के समर्थन में इंडिया अलायंस की ओर से कार्यकर्ताओं की एक बैठक आयोजित की गई थी। इसमें राज्य के मत्स्य पालन और पशुपालन मंत्री राधाकृष्णन ने पीएम मोदी पर आपत्तिजनक टिप्पणी कर दी थी।

अनिता राधाकृष्णन ने ये भी कहा कि प्रधानमंत्री ने केवल मामूली वोट हासिल करने के लिए सरदार वल्लभ भाई पटेल और कामराज जैसे दिग्गजों के सम्मान में परियोजनाओं का उद्घाटन किया। मंत्री ने दावा किया कि पटेल समाज का वोट हासिल करने के लिए पीएम मोदी ने सरदार वल्लभभाई पटेल की मूर्ति बनवाई।

तमिलनाडु भाजपा ने मंत्री का भाषण पोस्ट करते हुए एक्स पर लिखा, 'कड़ी निंदा! डीएमके मंत्री अनिता राधाकृष्णन ने हमारे प्रिय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बारे में घृणित बात कही है, जो एक साधारण पृष्ठभूमि से आते हैं और उन्होंने अपना पूरा जीवन भारत के लोगों के लिए समर्पित कर दिया है।'

भाजपा ने आगे लिखा कि इस घटणा के दौरान कनिमोझी भी मंच पर थीं मगर उन्होंने इसे रोकने की कोशिश नहीं की। इस अश्लील बातचीत की निंदा किए बिना कनिमोझी मंच पर भाषण का आनंद लेती रहीं, जिससे उनका छद्म नारीवाद उजागर होता है।'

पोस्ट में आगे लिखा है कि, यह आश्चर्य की बात नहीं है! वास्तव में, यह घृणित, अशिष्ट राजनीतिक संस्कृति है जो द्रमुक के डीएनए में है! लोग डीएमके को उचित सबक सिखाएंगे और कानून भी अपना फर्ज निभाएगा।

गौरतलब है कि भारतीय जनता पार्टी के दक्षिण जिला अध्यक्ष चित्रांगथन की ओर से एक याचिका दायर की गई है, जिसमें आग्रह किया गया है कि जिला निर्वाचन अधिकारी और भारत निर्वाचन आयोग को मंत्री अनीता राधाकृष्णन के भाषण का वीडियो वायरल होने के बाद उनके खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

योगेंद्र यादव बोले- अभी मोदी सरकार का इस्तीफा नहीं चाहता आंदोलन, निष्पक्ष चुनाव है पहली मांग
योगेंद्र यादव बोले- अभी मोदी सरकार का इस्तीफा नहीं चाहता आंदोलन, निष्पक्ष चुनाव है पहली मांग
अखिलेश यादव से मुलाकात के बाद आजम खान के बेटे अदीब का बयान, बोले- जल्द घर आएंगे वालिद
अखिलेश यादव से मुलाकात के बाद आजम खान के बेटे अदीब का बयान, बोले- जल्द घर आएंगे वालिद
SIR विवाद पर अमित शाह का राहुल गांधी को करारा जवाब, बोले- 30 साल तक सत्ता का सपना छोड़ दे कांग्रेस!
SIR विवाद पर अमित शाह का राहुल गांधी को करारा जवाब, बोले- 30 साल तक सत्ता का सपना छोड़ दे कांग्रेस!
तिहाड़ जेल से बाहर आते ही सौरव दास ने ऐसा मजाक किया कि हंस पड़े लोग, अपने नए लुक पर भी ली चुटकी
तिहाड़ जेल से बाहर आते ही सौरव दास ने ऐसा मजाक किया कि हंस पड़े लोग, अपने नए लुक पर भी ली चुटकी
अनीता कंवल ने आर्थिक तंगी की खबरों पर जताई नाराजगी, बोलीं- ‘इस उम्र में मेरा नाम बदनाम मत करिए’
अनीता कंवल ने आर्थिक तंगी की खबरों पर जताई नाराजगी, बोलीं- ‘इस उम्र में मेरा नाम बदनाम मत करिए’
ट्रंप के ‘मुस्लिम शहर’ वाले बयान पर मैक्रों का पलटवार, बोले- विदेशी नेता फैला रहे गलत जानकारी
ट्रंप के ‘मुस्लिम शहर’ वाले बयान पर मैक्रों का पलटवार, बोले- विदेशी नेता फैला रहे गलत जानकारी
अभिजीत दिपके ने सौरव दास और आशुतोष रांका को बताया खुद से बड़ा नेता, रिहाई के बाद किया भावुक पोस्ट
अभिजीत दिपके ने सौरव दास और आशुतोष रांका को बताया खुद से बड़ा नेता, रिहाई के बाद किया भावुक पोस्ट
दिल्ली दशहरा ग्राउंड हादसे में गुड़िया की मौत, परिजनों ने उठाए कार्रवाई पर सवाल, मांगा न्याय
दिल्ली दशहरा ग्राउंड हादसे में गुड़िया की मौत, परिजनों ने उठाए कार्रवाई पर सवाल, मांगा न्याय
पंजाब में 3 लाख सरकारी कर्मचारियों की दो दिन की हड़ताल, रोडवेज की 3,000 से ज्यादा बसों पर पड़ सकता है असर
पंजाब में 3 लाख सरकारी कर्मचारियों की दो दिन की हड़ताल, रोडवेज की 3,000 से ज्यादा बसों पर पड़ सकता है असर
राहुल गांधी की विदेश यात्रा पर सवाल, शशि थरूर बोले- ‘मैं कोई ट्रैवल एजेंट नहीं हूं’, बीजेपी ने भी घेरा
राहुल गांधी की विदेश यात्रा पर सवाल, शशि थरूर बोले- ‘मैं कोई ट्रैवल एजेंट नहीं हूं’, बीजेपी ने भी घेरा
राज ठाकरे की भविष्यवाणी, 4-5 महीने में देश की राजनीति में हो सकता है बड़ा बदलाव, बोले- कुछ समय के लिए PM भी नहीं होगा
राज ठाकरे की भविष्यवाणी, 4-5 महीने में देश की राजनीति में हो सकता है बड़ा बदलाव, बोले- कुछ समय के लिए PM भी नहीं होगा
एमएलसी चुनाव से पहले अखिलेश यादव की अफसरों को चेतावनी, बोले- जेल जाने की तैयारी रखें
एमएलसी चुनाव से पहले अखिलेश यादव की अफसरों को चेतावनी, बोले- जेल जाने की तैयारी रखें
श्रद्धा दुबे को लेकर लखनऊ पहुंची STF, हजरतगंज थाने में पूछताछ की तैयारी; शिवा शर्मा की मौत के राज खुलने की उम्मीद
श्रद्धा दुबे को लेकर लखनऊ पहुंची STF, हजरतगंज थाने में पूछताछ की तैयारी; शिवा शर्मा की मौत के राज खुलने की उम्मीद
दलेर मेहंदी के समर्थन में FWICE, PM मोदी को लिखी चिट्ठी, सुबोध उनियाल के व्यवहार पर जताई नाराजगी
दलेर मेहंदी के समर्थन में FWICE, PM मोदी को लिखी चिट्ठी, सुबोध उनियाल के व्यवहार पर जताई नाराजगी