न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

तालिबान का खौफ: जान बचानी है तो अपनी किट जला दें, सोशल मीडिया से फोटो भी डिलीट कर दो, पूर्व महिला फुटबॉल टीम कैप्टन की खिलाड़ियों से अपील

महिला खिलाड़ियों से अपील की है कि अगर जान बचानी है तो अपनी किट जला दें और सोशल मीडिया से अपनी फोटो भी डिलीट कर दें।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 20 Aug 2021 12:58:52

तालिबान का खौफ:  जान बचानी है तो अपनी किट जला दें, सोशल मीडिया से फोटो भी डिलीट कर दो, पूर्व महिला फुटबॉल टीम कैप्टन की खिलाड़ियों से अपील

अफगानिस्तान पर तालिबान के कब्जे के बाद पूर्व अफगान महिला फुटबॉल कप्तान खालिदा पोपल ने महिला खिलाड़ियों से अपील की है कि अगर जान बचानी है तो अपनी किट जला दें और सोशल मीडिया से अपनी फोटो भी डिलीट कर दें। कोपेनहेगन में न्यूज एजेंसी रॉयटर्स को दिए अपने एक वीडियो इंटरव्यू में खालिदा पोपल ने कहा, 'आतंकियों ने अपने पहले शासन (1996 से 2001) में महिलाओं की हत्या की, उनका रेप किया। घर से बाहर निकलने पर पाबंदियां लगाईं। पत्थर मारे हैं। ऐसे में महिला फुटबॉलर्स अपने भविष्य को लेकर डरी हैं।' अपनी बात को जारी रखते हुए उन्होंने कहा, 'मैंने हमेशा युवा खिलाड़ियों को मजबूती से खड़े होने के लिए मोटिवेट किया। उनके साथ खड़ी रही हूं। उन्हें प्रेरित किया है, लेकिन अब मेरा मैसेज अलग है।'

खालिदा ने कहा, 'आज मैं उनसे कह रही हूं कि खिलाड़ी लड़कियां अपना नाम बदल लें। अपनी सुरक्षा के लिए सोशल मीडिया से अपनी पहचान हटा लें। मैं खिलाड़ियों से नेशनल टीम की जर्सी जला देने के लिए भी कह रही हूं। ऐसा कहना मेरे लिए बहुत तकलीफदेह है। कभी देश के लिए खेलना, बैच लगाने पर हमें गर्व होता था। पर अब देश फिर तालिबान की गिरफ्त में है।'

खालिदा ने तालिबान के सत्ता में आने के बाद के हालात को लेकर कहा कि महिला खिलाड़ियों में काफी डर और चिंता है। देश में ऐसा कोई नहीं है, जिससे महिलाएं सुरक्षा या मदद मांग सकें। सभी को डर है कि कभी भी कोई भी दरवाजा खटखटा सकता है। हम अपने ही देश को बर्बाद होते देख रहे हैं। गर्व, खुशी, महिला सशक्तिकरण, सब बेकार चला गया।

तालिबान ने अपने पहले शासन काल में 1996 से 2001 के बीच महिलाओं पर ये सख्त प्रतिबंध लगाए थे।

- महिलाएं सड़कों पर किसी भी करीबी रिश्तेदार के बगैर नहीं निकल सकतीं।
- महिलाओं को घर के बाहर निकलने पर बुर्का पहनना ही होगा।
- पुरुषों को महिलाओं के आने की आहट न सुनाई दे, इसलिए हाई हील्स नहीं पहनी जा सकती।
- सार्वजनिक जगह पर अजनबियों के सामने महिला की आवाज़ सुनाई नहीं देनी चाहिए।
- ग्राउंड फ्लोर के घरों में खिड़कियां पेंट होनी चाहिए, ताकि घर के अंदर की महिलाएं दिखाई न दें।
- महिलाएं घर की बालकनी या खिड़की पर दिखाई नहीं देनी चाहिए।
- महिलाएं अपनी तस्वीर नहीं खिंचवा सकती हैं, न ही उनकी तस्वीरें अखबारों, किताबों और घर में लगी हुई दिखनी चाहिए।
- महिला शब्द को किसी भी जगह के नाम से हटा दिया जाए।
- महिलाएं किसी भी सार्वजनिक कार्यक्रम का हिस्सा नहीं होनी चाहिए।
- महिलाएं नेल पेंट नहीं लगा सकती हैं, न ही वे मर्जी से शादी भी नहीं कर सकती है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय
चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय
Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स
Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती