न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

तहव्वुर राणा ने 26/11 हमलों में अपनी भूमिका कबूली, ISI और वैश्विक आतंकी नेटवर्क से रिश्तों का किया खुलासा

26/11 मुंबई हमलों के आरोपी तहव्वुर राणा ने एनआईए पूछताछ में लश्कर, HUJI और ISI से संबंधों का खुलासा किया। उसने माना कि हमले ISI के संरक्षण में ज़की-उर-रहमान लखवी की योजना पर हुए थे। राणा ने डेविड हेडली को भारत में रेकी के लिए भेजा था।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Tue, 15 Apr 2025 11:26:06

तहव्वुर राणा ने 26/11 हमलों में अपनी भूमिका कबूली, ISI और वैश्विक आतंकी नेटवर्क से रिश्तों का किया खुलासा

26/11 मुंबई आतंकी हमलों के अहम साजिशकर्ता तहव्वुर हुसैन राणा ने भारत में एनआईए की पूछताछ के दौरान कई सनसनीखेज खुलासे किए हैं। अमेरिका से भारत प्रत्यर्पण के बाद 10 अप्रैल को एनआईए की हिरासत में आए राणा ने कबूला है कि वह न सिर्फ लश्कर-ए-तैयबा (LeT) और हरकत-उल-जिहादी इस्लामी (HUJI) जैसे प्रतिबंधित आतंकी संगठनों से जुड़ा था, बल्कि पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI के सीधे संपर्क में भी था।

इंडिया टीवी न्यूज के सूत्रों के मुताबिक, राणा ने बताया कि 26/11 हमलों की पूरी योजना ISI के संरक्षण में बनाई गई थी, जिसमें ज़की-उर-रहमान लखवी ने अहम भूमिका निभाई थी। इस साजिश को 'सूरा ऑफ ज़की' कोडनेम दिया गया था और इसमें LeT और ISI के शीर्ष अधिकारी शामिल थे।

राणा ने यह भी माना कि उसने कनाडा में 'मरकज-उद-दावत वल इरशाद' (MDI) के नाम पर कट्टरपंथी विचारधारा का प्रचार किया, जिसे बाद में 'जमात-उद-दावा' नाम दिया गया। यह संगठन लश्कर-ए-तैयबा का ही एक चेहरा माना जाता है, जो धार्मिक और सामाजिक संगठन की आड़ में आतंकी गतिविधियों जैसे फंडिंग, भर्ती और लॉजिस्टिक सपोर्ट में लिप्त रहा है।

एनआईए की जांच में सामने आया है कि राणा की सक्रियता भारत और कनाडा में फैली हुई थी और वह HUJI की 313 ब्रिगेड के कुख्यात आतंकी इलियास कश्मीरी के संपर्क में था। जांच एजेंसी को यह भी पता चला है कि राणा ने दिल्ली स्थित 'नेशनल डिफेंस कॉलेज' और भारत व विदेश के चाबाड हाउस जैसे यहूदी स्थलों को निशाना बनाने की योजना बनाई थी। उसने "वन-टू-वन स्लीपर सेल स्ट्रैटेजी" अपनाकर आतंकियों को अलग-अलग रखा ताकि सुरक्षा एजेंसियों की नजर से बचा जा सके।

राणा ने पूछताछ में यह भी कबूला कि उसने डेविड हेडली को ISI अधिकारियों – साजिद मीर और मेजर इकबाल – के निर्देश पर भारत में टारगेट की रेकी के लिए भेजा था। हेडली ने लगभग 40–50 संवेदनशील जगहों की वीडियोग्राफी की थी, जिसमें मुंबई के सेना ठिकाने, सिद्धिविनायक मंदिर, शिवसेना भवन और चाबाड हाउस शामिल थे।

राणा ने माना कि वह हेडली की एक भारतीय महिला उद्यमी से दोस्ती के बारे में जानता था लेकिन उसने साफ किया कि उस महिला का आतंकवाद से कोई लेना-देना नहीं था। हालांकि उसने हेडली को प्रभावशाली भारतीयों से संपर्क बढ़ाने के लिए प्रेरित किया ताकि वह रेकी मिशन को आसान बना सके।

जांच एजेंसी अब मेजर इकबाल, मेजर समीर, कोडनेम “डी”, अबू अनस और अन्य संदिग्धों के स्केच तैयार कर रही है। राणा और उसके सहयोगियों ने 26/11 के बाद अपने ऑपरेशन को 'MMP प्रोजेक्ट' नाम दिया था, जिसके तहत भारत और डेनमार्क में आतंकी हमलों की योजना थी। डिजिटल फॉरेंसिक जांच में कुछ महत्वपूर्ण ईमेल आईडी जैसे rawsa1@hotmail.com सहित 13 अन्य खातों की जानकारी मिली है, जो अब जांच का हिस्सा हैं।

गौरतलब है कि 26 नवंबर 2008 को 10 पाकिस्तानी आतंकियों ने समुद्री रास्ते से मुंबई में घुसकर CST स्टेशन, ताज होटल, ओबेरॉय होटल और नरीमन हाउस (चाबाड हाउस) जैसे ठिकानों पर कहर बरपाया था। इस हमले में 166 लोगों की जान गई थी और यह करीब 60 घंटे तक चला। राणा पर आरोप है कि उसने हेडली और अन्य पाकिस्तान-आधारित साजिशकर्ताओं के साथ मिलकर इस भयानक हमले की योजना बनाई और उसे अंजाम तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत