न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

भद्दे कमेंट को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने रणवीर इलाहाबादिया को लगाई फटकार, कहा - दिमाग में गदंगी भरी है

सुप्रीम कोर्ट ने यूट्यूबर को उनके द्वारा किए गए वल्गर कमेंट के लिए फटकार लगाई है। कोर्ट ने दो टूक कहा है कि इनके दिमाग में गंदगी भरी है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Tue, 18 Feb 2025 11:46:47

भद्दे कमेंट को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने रणवीर इलाहाबादिया को लगाई फटकार, कहा -  दिमाग में गदंगी भरी है

रणवीर इलाहाबादिया की मुसीबत अभी कम नहीं हुई है। रणवीर इलाहाबादिया ‘इंडिया गॉट लेटेंट’ शो में फुहड़ कमेंट की वजह से बुरी तरह फंस गए हैं। असम और महाराष्ट्र में उनके खिलाफ केस दर्ज हैं। पुलिस उन्हें खोज रही है। अब उन्हें गिरफ्तारी का डर सता रहा है, यही वजह है कि शुक्रवार को वह आनन-फानन में सुप्रीम कोर्ट पहुंचे। इस पर कोर्ट में सुनवाई चल रही है।

रणवीर को कोर्ट से पड़ी फटकार

सुप्रीम कोर्ट ने यूट्यूबर को उनके द्वारा किए गए वल्गर कमेंट के लिए फटकार लगाई है। कोर्ट ने दो टूक कहा है कि इनके दिमाग में गंदगी भरी है। ऐसे व्यक्ति का केस हम क्यों सुनें। लोकप्रिय होने का मतलब ये नहीं कि आप कुछ भी टिप्पणी करें। आप लोगों के माता पिता की बेइज्जती कर रहे हैं, ऐसा लगता है कि आपके दिमाग मे कुछ गन्दगी है।

ज्ञातव्य है कि स्टैंडअप कॉमेडियन समय रैना के शो 'इंडियाज गॉट लेटेंट' में रणवीर इलाहबादिया बतौर गेस्ट जज शामिल हुए थे। इस कार्यक्रम में उन्होंने एक कंटेस्टेंट से उसके पेरेंट्स की सेक्स लाइफ पर विवादित सवाल पूछ डाला था।

सुप्रीम कोर्ट में उन्होंने गिरफ्तारी से बचने के लिए एक याचिका दायर की। इसमें उन्होंने अपने खिलाफ दर्ज एफआईआर को रद्द करने की मांग की। मगर यहाँ भी उनकी दाल नहीं गली। सुप्रीम कोर्ट ने यूट्यूबर रणवीर अलाहाबादिया को फिलहाल राहत देने से इनकार कर दिया।

सुप्रीम कोर्ट ने रणवीर इलाहाबाद की याचिका पर सुनवाई करने से ही इनकार कर दिया। सुप्रीम कोर्ट ने इसके लिए समय न होने का हवाला दिया। सीजेआई संजीव खन्ना की अध्यक्षता वाली पीठ ने कहा कि दो या तीन दिन में केस लिस्ट हो जाएगा, तब जाकर सुनवाई होगी। दरअसल,असम में यूट्यूबर रणवीर इलाहाबादिया सहित पांच लोगों के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज किया है। मुंबई पुलिस ने भी मामले दर्ज किए हैं।

दरअसल, रणवीर इलाहाबादिया के वकील अभिनव चंद्रचूड़ ने CJI से जल्द सुनवाई की मांग की। इस पर सीजेआई संजीव खन्ना ने वकील अभिनव चंद्रचूड़ से कहा कि मामले को जल्द ही सुनवाई के लिए सूचीबद्ध किया जाएगा। वकील अभिनव चंद्रचूड़ पूर्व CJI डीवाई चंद्रचूड़ के बेटे हैं, वही रणवीर इलाबाबादिया की तरफ से सुप्रीम कोर्ट में पेश हुए थे।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

भीड़ नहीं जुटने पर CJP की नाराजगी, प्रवक्ता बोले- '15 अगस्त को नौटंकी मत करना'
भीड़ नहीं जुटने पर CJP की नाराजगी, प्रवक्ता बोले- '15 अगस्त को नौटंकी मत करना'
दिल्ली में 108 स्कूल भवन असुरक्षित घोषित, 7 इमारतें जल्द होंगी ध्वस्त; पुराने स्कूलों का होगा स्ट्रक्चरल ऑडिट
दिल्ली में 108 स्कूल भवन असुरक्षित घोषित, 7 इमारतें जल्द होंगी ध्वस्त; पुराने स्कूलों का होगा स्ट्रक्चरल ऑडिट
'होर्मुज से तेल-गैस की एक बूंद भी बाहर नहीं जाने देंगे', अमेरिकी कार्रवाई के बाद ईरान की कड़ी धमकी
'होर्मुज से तेल-गैस की एक बूंद भी बाहर नहीं जाने देंगे', अमेरिकी कार्रवाई के बाद ईरान की कड़ी धमकी
गुजरात के खेड़ा में दर्दनाक हादसा, स्कूल जा रहे 11 वर्षीय छात्र पर गिरा बिजली का खंभा; मौके पर मौत, 6 बहनों का इकलौता भाई था मासूम
गुजरात के खेड़ा में दर्दनाक हादसा, स्कूल जा रहे 11 वर्षीय छात्र पर गिरा बिजली का खंभा; मौके पर मौत, 6 बहनों का इकलौता भाई था मासूम
'यह किला हिंदुओं का है, मुसलमानों का प्रवेश वर्जित', सिंहगढ़ किले पर लगे पोस्टर से मचा बवाल
'यह किला हिंदुओं का है, मुसलमानों का प्रवेश वर्जित', सिंहगढ़ किले पर लगे पोस्टर से मचा बवाल
महोबा में दिल दहला देने वाली वारदात, हाईवे पर युवक के दोनों हाथ कुल्हाड़ी से काटे; मां कपड़े में समेटती रही बेटे के अंग
महोबा में दिल दहला देने वाली वारदात, हाईवे पर युवक के दोनों हाथ कुल्हाड़ी से काटे; मां कपड़े में समेटती रही बेटे के अंग
फीफा वर्ल्ड कप 2026: फ्रांस को 2-0 से हराकर फाइनल में पहुंचा स्पेन, दूसरी बार खिताबी मुकाबले में बनाई जगह
फीफा वर्ल्ड कप 2026: फ्रांस को 2-0 से हराकर फाइनल में पहुंचा स्पेन, दूसरी बार खिताबी मुकाबले में बनाई जगह
राहु-केतु के घेरे में आए 7 ग्रह, बना कालसर्प योग, 18 जुलाई तक इन 4 राशियों के सामने रहेंगी बड़ी चुनौतियां!
राहु-केतु के घेरे में आए 7 ग्रह, बना कालसर्प योग, 18 जुलाई तक इन 4 राशियों के सामने रहेंगी बड़ी चुनौतियां!
Samsung Galaxy M47 5G हुआ और सस्ता, Amazon पर बैंक ऑफर के साथ मिल रहा शानदार डिस्काउंट
Samsung Galaxy M47 5G हुआ और सस्ता, Amazon पर बैंक ऑफर के साथ मिल रहा शानदार डिस्काउंट
डेकेयर में एडमिशन कराने से पहले हर माता-पिता जरूर पूछें ये 5 सवाल, बच्चे की सुरक्षा के लिए हैं बेहद अहम
डेकेयर में एडमिशन कराने से पहले हर माता-पिता जरूर पूछें ये 5 सवाल, बच्चे की सुरक्षा के लिए हैं बेहद अहम
प्रोटीन के बाद अब पेप्टाइड्स की चर्चा तेज, जानिए क्या हैं और क्यों बढ़ रही है इसकी लोकप्रियता
प्रोटीन के बाद अब पेप्टाइड्स की चर्चा तेज, जानिए क्या हैं और क्यों बढ़ रही है इसकी लोकप्रियता
एक हाथ में प्लास्टर, फिर भी सड़क पर दौड़ाई बाइक! वायरल वीडियो देख लोग बोले- 'हिम्मत है या लापरवाही?'
एक हाथ में प्लास्टर, फिर भी सड़क पर दौड़ाई बाइक! वायरल वीडियो देख लोग बोले- 'हिम्मत है या लापरवाही?'
मां-बेटे की क्यूट रील ने सोशल मीडिया पर मचाई धूम, वीडियो देख लोग बोले- 'मम्मी की जय'
मां-बेटे की क्यूट रील ने सोशल मीडिया पर मचाई धूम, वीडियो देख लोग बोले- 'मम्मी की जय'
FIFA World Cup 2026: स्पेन की मजबूत डिफेंस के आगे बेबस दिखे एम्बाप्पे, 34 बार गेंद छूने के बावजूद नहीं लगा सके टारगेट पर शॉट, फ्रांस का सफर सेमीफाइनल में खत्म
FIFA World Cup 2026: स्पेन की मजबूत डिफेंस के आगे बेबस दिखे एम्बाप्पे, 34 बार गेंद छूने के बावजूद नहीं लगा सके टारगेट पर शॉट, फ्रांस का सफर सेमीफाइनल में खत्म