Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

सुप्रीम कोर्ट ने जताया असंतोष, अगर स्पीकर नहीं कर सकते समय सीमा तय तो हम कर देंगे

महाराष्ट्र में सीएम एकनाथ शिंदे समर्थक विधायकों की अयोग्यता पर सुनवाई करने में विधानसभा स्पीकर राहुल नार्वेकर की तरफ से हो रही देरी पर सुप्रीम कोर्ट ने एक बार फिर असंतोष जताया।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Tue, 17 Oct 2023 10:37:26

सुप्रीम कोर्ट ने जताया असंतोष, अगर स्पीकर नहीं कर सकते समय सीमा तय तो हम कर देंगे

नई दिल्ली। महाराष्ट्र में सीएम एकनाथ शिंदे समर्थक विधायकों की अयोग्यता पर सुनवाई करने में विधानसभा स्पीकर राहुल नार्वेकर की तरफ से हो रही देरी पर सुप्रीम कोर्ट ने एक बार फिर असंतोष जताया।

पिछले हफ्ते कोर्ट ने सॉलिसीटर जनरल तुषार मेहता को स्पीकर से बात कर समय सीमा तय करने को कहा था। आज (मंगलवार, 17 अक्टूबर) को सॉलिसीटर जनरल ने इसके लिए समय की मांग की। कोर्ट ने उन्हें अंतिम मौका देते हुए 30 अक्टूबर को सुनवाई की बात कही। चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ ने एक बार फिर कहा कि अगर स्पीकर मामले के निपटारे की समय सीमा तय नहीं करेंगे तो कोर्ट उसे तय कर देगा।

कोर्ट ने क्या कहा?


कोर्ट ने विषय की सुनवाई 30 अक्टूबर के लिए निर्धारित करते हुए कहा, ‘‘हम ज्यादा समय लिए जाने से खुश नहीं है। सॉलिसिटर जनरल ने कहा है कि दशहरा की छुट्टियों के दौरान वह व्यक्तिगत रूप से स्पीकर से बातचीत करेंगे, ताकि एक निश्चित तौर-तरीकों का संकेत दे सकें।’’

सीजेआई डीवाई. चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाली पीठ में जस्टिस जे. बी. पारदीवाला और न्यायमूर्ति मनोज मिश्रा भी शामिल हैं।
पिछली सुनवाई में क्या हुआ था?

सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार (13 अक्टूबर) को हुई पिछली सुनवाई के दौरान भी विधायकों की अयोग्यता में हो रही देरी को लेकर कड़ी टिप्पणी करते हुए कहा था कि आप (राहुल नार्वेकर) हमारे आदेश को विफल नहीं कर सकते।

इसके बाद कांग्रेस नेता पृथ्वीराज चव्हाण, उद्धव ठाकरे की शिवसेना के नेता संजय राउत और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के चीफ शरद पवार ने कहा था कि स्पीकर जानबूझकर देरी कर रहे हैं। गौरतलब है कि कोर्ट ने 18 सितंबर को भी महाराष्ट्र विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर को मामले में समय सीमा बताने को कहा था।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका