Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

SRH vs KKR : राणा-त्रिपाठी की तूफानी पारी ने दिलाई कोलकाता को जीत, डगमगाती रही हैदराबाद की बल्लेबाजी

इयोन मॉर्गन की अगुवाई में कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम ने आईपीएल 2021 का जीत से आगाज किया है।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 12 Apr 2021 10:18:12

SRH vs KKR : राणा-त्रिपाठी की तूफानी पारी ने दिलाई कोलकाता को जीत, डगमगाती रही हैदराबाद की बल्लेबाजी

इंडियन प्रीमियर लीग के 14वें सीजन का तीसरा मुकाबला रविवार को कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच खेला गया। इयोन मॉर्गन की अगुवाई में कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम ने आईपीएल 2021 का जीत से आगाज किया है। इस मुकाबले में कोलकाता ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 187 रन बनाए। वहीँ लक्ष्य का पीछा करने उतरी हैदराबाद की टीम 177 रन ही बना सकी और 10 रन से मैच हार गई। जहां कोलकाता का आक्रामक खेल दिखा वहीँ दूसरी ओर हैदराबाद को बैटिंग ऑर्डर में कई बड़ी चूक का खामियाजा भुगतना पड़ा। कोलकाता के गेंदबाजों की कसी हुई गेंदबाजी के आगे हैदराबाद का मध्यक्रम कुछ खास कमाल नहीं कर पाया और मैच 10 रन से हार गया।
राणा और राहुल की तेज बैटिंग

टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी KKR की टीम को अच्छी शुरुआत मिली। ओपनर नीतीश राणा (56 गेंदों पर 80 रन) और नंबर तीन पर बैटिंग करने आए राहुल त्रिपाठी (29 गेंद पर 53 रन) की उम्दा पारियों के दम पर KKR ने 15.1 ओवर में एक विकेट पर 145 रन बना लिए थे। आखिरी ओवरों में दिनेश कार्तिक ने 9 गेंदों पर 22 रन बनाकर टीम को 187 रनों तक पहुंचा दिया। चेन्नई की धीमी पिच पर यह विनिंग टोटल साबित हुआ। नीतीश राणा ने 142, त्रिपाठी ने 182 और कार्तिक ने 244 के स्ट्राइक रेट के साथ बल्लेबाजी की।

फेल रहे सनराइजर्स के स्ट्राइक बॉलर्स

सनराइजर्स ने इस मुकाबले में भुवनेश्वर कुमार और संदीप शर्मा के साथ गेंदबाजी की शुरुआत कराई। दोनों ही काफी महंगे साबित हुए। भुवनेश्वर ने 11.25 रन प्रति ओवर की हिसाब से 4 ओवर में 45 रन दे दिए। वहीं, संदीप ने 11.66 रन प्रति ओवर की दर से 3 ओवर में 35 रन दिए। टी. नटराजन भी किफायती नहीं रहे और 4 ओवर में 37 रन दे दिए। वार्नर-साहा की ओपनिंग जोड़ी कमाल नहीं कर सकी

धीमी पर 188 रन के टारगेट के जवाब में सनराइजर्स को अच्छी शुरुआत की दरकार थी। लेकिन, रिद्धिमान साहा और डेविड वार्नर की ओपनिंग जोड़ी फेल रही। साहा 7 और वार्नर 3 रन बनाकर आउट हो गए। 10 रन के स्कोर तक सनराइजर्स के दोनों ओपनर पवेलियन लौट चुके थे। मनीष पांडे और जॉनी बेयरस्टो ने पारी संभालने की कोशिश की लेकिन उनका प्रयास नाकाफी साबित हुआ।

आखिरी ओवरों में रणनीतिक चूक

सनराइजर्स की टीम 12 ओवर में दो विकेट पर 100 रन बना चुकी थी। 8 ओवर में 11 के रनरेट से 88 रनों की जरूरत थी। लेकिन, 13वें ओवर में जॉनी बेयरस्टो के आउट होने के बाद टीम की पारी पटरी से उतर गई। मनीष पांडे डेथ ओवर में अच्छी बल्लेबाजी नहीं कर पाए। वे अपनी पारी की आखिरी 12 गेंदों पर सिर्फ एक छक्का जमा पाए। वहीं, IPL में 170 से ऊपर के स्ट्राइक रेट वाले अब्दुल समद 17.5 ओवर तक डगआउट में ही बैठे रह गए। उनसे ऊपर भेजे गए मोहम्मद नबी (11 गेंद पर 14 रन) और विजय शंकर (7 गेंद पर 11 रन) उम्मीद के मुताबिक परफॉर्म नहीं कर सके।

आंद्रे रसेल के बेहतरीन आखिरी दो ओवर

आंद्रे रसेल आम तौर पर बल्ले के साथ मैच विनर होते हैं। लेकिन, इस मुकाबले में वे गेंद के साथ उपयोगी साबित हुए। रसेल ने 18वां और 20वां ओवर किया। 18वें ओवर में उन्होंने सिर्फ 6 रन दिए। 20वें ओवर में उन्होंने 11 रन दिए। राउंड द विकेट गेंदबाजी करते हुए ऑफ स्टंप के काफी बाहर गेंदबाजी करने की उनकी रणनीति सफल रही और KKR ने रोमांचक जीत हासिल कर ली।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका