न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

जयपुर : पढ़ाई के तनाव ने ली फिर एक छात्रा की जान, सुसाइड नोट में किया माता-पिता के सपने का जिक्र

शनिवार को पीजी हॉस्टल में रहने वाली 19 वर्षीय अनीशा मीणा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका के पास से एक सुसाइड नोट मिला है।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sat, 13 Mar 2021 9:11:30

जयपुर : पढ़ाई के तनाव ने ली फिर एक छात्रा की जान, सुसाइड नोट में किया माता-पिता के सपने का जिक्र

बच्चों के अपने कुछ सपने होते हैं जिसे पोर करने की चाहत में वे दिन-रात मेहनत करते हैं और पढ़ाई कर उस मुकाम को हासिल करना चाहते हैं। लेकिन कई बार पढ़ाई का यह तनाव बच्चों का मनोबल तोड़ देता हैं और इस समय उन्हें अपनों की जरूरत होती हैं। जयपुर के बरकत नगर में इससे जुड़ा एक मामला सामने आया जिसमें पढ़ाई के तनाव ने फिर एक छात्रा की जान ले ली। शनिवार को पीजी हॉस्टल में रहने वाली 19 वर्षीय अनीशा मीणा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका के पास से एक सुसाइड नोट मिला है। इसमें उसने मरने से पहले माता-पिता के सपने पूरा नहीं कर पाने का जिक्र किया है। पुलिस ने मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए एसएमएस अस्पताल मोर्चरी में रखवाया है।

मृतका दौसा जिले के लालसोट की रहने वाली थी। पिता मुकेश मीणा सरकारी अध्यापक हैं और धौलपुर में पोस्टेड हैं। छात्रा कुछ समय पहले ही जयपुर आई थी। यहां महारानी कॉलेज में बीएससी प्रथम वर्ष में प्रवेश लिया था। बरकत नगर में एक पीजी में रह रही थी। उसके साथ एक रूम पार्टनर भी रहती थी। पुलिस ने बताया कि छात्रा ने फंदे पर लटकने से पहले एक सुसाइड नोट लिखा। इसमें उसने पढ़ाई और अपने भविष्य के सपनों का जिक्र किया। युवती ने नोट में परिजनों का जिक्र करते हुए लिखा है कि मैं आपके सपनों को पूरा नहीं कर पा रही हूं इसके लिए मुझे माफ करना। जिंदगी बहुत बड़ी है। उसने आगे लिखा कि जो मैं सपना पूरा नहीं कर पाई वह छोटा भाई पूरा करेगा।

दोपहर को रूम पार्टनर छात्रा नहाने के लिए बाथरूम में गई, तभी पीछे से अनीशा ने चुन्नी का फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। करीब 15 मिनट बाद जब रूम पार्टनर नहाकर लौटी तो कमरा अंदर से बंद मिला। काफी देर खटखटाने के बाद भी जब अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई तो उसने आसपास के लोगों को बुलाया। लोगों ने खिड़की खोलकर झांका तो अनीशा फंदे से लटकी दिखाई दी। इसके बाद पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर आकर गेट तोड़ा और युवती को फंदे से उतारकर अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय
चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय
Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स
Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती