न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

ChatGPT पर सवाल उठाने वाले इंजीनियर सुचिर बालाजी की मौत, फ्लैट में मिला शव

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के क्षेत्र में क्रांति लाने वाली कंपनी OpenAI के पूर्व रिसर्चर और ChatGPT के डेवलपमेंट में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले सुचिर बालाजी की मौत ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 14 Dec 2024 1:02:56

ChatGPT  पर सवाल उठाने वाले इंजीनियर सुचिर बालाजी की मौत, फ्लैट में मिला शव

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के क्षेत्र में क्रांति लाने वाली कंपनी OpenAI के पूर्व रिसर्चर और ChatGPT के डेवलपमेंट में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले सुचिर बालाजी की मौत ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। सुचिर बालाजी की मृत्यूकी घटना 26 नवंबर की है, जो 14 दिसंबर को सामने आई है। सैन फ्रांसिस्को पुलिस विभाग के अनुसार, प्रारंभिक जांच में सुचिर बालाजी की मौत आत्महत्या से हुई है। पुलिस प्रवक्ता रॉबर्ट रुएको ने बताया कि जांच में किसी साजिश का कोई सबूत नहीं मिला है। बालाजी की मौत की सूचना तब मिली जब उनके दोस्त और सहकर्मी, उनकी लंबे समय से कोई खबर न मिलने पर, उनके फ्लैट पहुंचे।

संदेह और आरोप


सुचिर बालाजी ने OpenAI को इसी साल की शुरुआत में छोड़ा था। कंपनी से अलग होने के बाद, उन्होंने सार्वजनिक रूप से OpenAI पर कॉपीराइट उल्लंघन के गंभीर आरोप लगाए थे। उनका कहना था कि OpenAI की तकनीकें, जैसे ChatGPT, इंटरनेट और समाज पर नकारात्मक प्रभाव डाल रही हैं। उन्होंने अक्टूबर में न्यूयॉर्क टाइम्स को दिए एक इंटरव्यू में यह चिंता व्यक्त की थी कि AI का अनुचित उपयोग हो रहा है।

मौत की घटना और रहस्य

स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बालाजी काफी समय से अपने घर से बाहर नहीं निकले थे। उनके फोन कॉल्स का जवाब न देने के बाद, उनके दोस्त जब उनके फ्लैट पहुंचे तो दरवाजा अंदर से बंद पाया। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया, जहां उनका शव मिला। यह घटना 26 नवंबर की है, लेकिन मामला 14 दिसंबर को सामने आया।

एलन मस्क और अन्य की प्रतिक्रिया

सुचिर बालाजी की मौत पर कई चर्चित हस्तियों ने अपनी प्रतिक्रिया दी। टेस्ला और स्पेसएक्स के सीईओ एलन मस्क ने इस पर केवल "Hmm" लिखकर अपनी हैरानी जाहिर की। उनकी इस प्रतिक्रिया ने सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना दिया।

सुचिर बालाजी: जीवन और करियर

सुचिर बालाजी ने यूनिवर्सिटी ऑफ कैलिफोर्निया, बर्कले से कंप्यूटर साइंस में पढ़ाई की। OpenAI से पहले, उन्होंने Scale AI में इंटर्नशिप की। OpenAI में अपने शुरुआती दिनों में, उन्होंने WebGPT पर काम किया और बाद में GPT-4 की प्रीट्रेनिंग टीम का हिस्सा बने। चार साल तक OpenAI में काम करने के बाद, उन्होंने कंपनी को छोड़ने का निर्णय लिया।

AI और समाज पर बालाजी की चिंता

बालाजी का मानना था कि AI का विकास समाज में अच्छे की बजाय नुकसान पहुंचा सकता है। उन्होंने OpenAI पर कॉपीराइट डेटा के दुरुपयोग का आरोप लगाया और AI के नैतिक उपयोग को लेकर गंभीर सवाल खड़े किए। अक्टूबर में, उन्होंने एक सोशल मीडिया पोस्ट में AI के जिम्मेदार इस्तेमाल पर चर्चा की थी।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका