न्यूज़
Sawan Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अलवर : उठी मूक बधिर नाबालिग से दरिंदगी करने वालों को फांसी देने की मांग, सड़कों पर उतरे लोग, वकील नहीं करेंगे आरोपियों की पैरवी

आज एबीवीपी के नेतृत्व में आरआर कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने विरोध रैली निकाली। वहीं पुलिस प्रशासन के खिलाफ भी नारेबाजी की। बड़ी संख्या में स्टूडेंट्स कॉलेज से नारेबाजी करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे। वहां मुख्यमंत्री के नाम कलक्टर को ज्ञापन दिया गया।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 13 Jan 2022 2:59:27

अलवर : उठी मूक बधिर नाबालिग से दरिंदगी करने वालों को फांसी देने की मांग, सड़कों पर उतरे लोग, वकील नहीं करेंगे आरोपियों की पैरवी

राजस्थान के अलवर में 15 साल की मूक बधिर नाबालिग से दुष्कर्म करने के बाद प्राइवेट पार्ट को चोटिल करने की दरिंदगी भरी वारदात हुए दो दिन हो चुके हैं लेकिन अभी तक आरोपियों का कुछ पता नहीं चल पाया हैं। इस घटना को लेकर लोगों में काफी रोष हैं और आरोपियों को पकड़कर फांसी दिलाने की मांग की जा रही हैं। इसे लेकर आज एबीवीपी के नेतृत्व में आरआर कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने विरोध रैली निकाली। वहीं पुलिस प्रशासन के खिलाफ भी नारेबाजी की। बड़ी संख्या में स्टूडेंट्स कॉलेज से नारेबाजी करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे। वहां मुख्यमंत्री के नाम कलक्टर को ज्ञापन दिया गया। एबीवीपी के नगर मंत्री राहुल चौहान ने सरकार को चेताया है कि दरिंदों को जल्दी नहीं पकड़ा गया तो उग्र प्रदर्शन किया जाएगा। दरिंदों को फांसी दी जाने चाहिए।

इस विरोध प्रदर्शन में कॉलेज की छात्राएं भी काफी संख्या में मौजूद रही। उन्होंने कहा कि शहर के बीच में इस तरह की वारदात ने आमजन को हिलाकर रख दिया है। इस घटना ने सबको झकझोर दिया है। पुलिस जल्दी दरिंदों को गिरफ्तार करें। अन्यथा जनता सड़कों पर उतरने को मजबूर होगी।

नाबालिग के दरिंदों की अलवर के वकील नहीं करेंगे पैरवी

गुरुवार को अलवर के वकीलों ने संकल्प लिया कि मूकबधिर से दरिंदगी करने वालों की कोई पैरवी नहीं करेगा। उनको कोई लीगल सपोर्ट नहीं करेगा। यह संकल्प पारित किया गया। इसके बाद कलेक्टर को ज्ञापन देकर मांग की गई कि दरिंदों की जल्दी से जल्दी गिरफ्तारी हो। पुलिस उनका 72 घंटे बाद भी पता नहीं लगा सकी है। वरिष्ठ अधिवक्ता नरेंद्र सिंह ने कहा कि बालिका से गैंगरेप की घटना सभी वकीलों ने निंदा की है। कलेक्टर को ज्ञापन दिया कि 72 घंटे बाद भी मुल्जिमों को गिरफ्तार नहीं किया गया है। सबने मिलकर यह तय कर लिया है कि इस मामले में आरोपियों की कोई पैरवी नहीं की जाएगी। वकीलों ने कलेक्टर को ज्ञापन देकर गैंग रेप करने वाले बदमाशों की गिरफ्तारी की मांग की है। इसके अलावा पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता दी जाए।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

प्रोटेस्ट के बीच झारखंड सरकार का बड़ा एक्शन; JPSC के पूर्व चेयरमैन एल. खियांग्ते गिरफ्तार
प्रोटेस्ट के बीच झारखंड सरकार का बड़ा एक्शन; JPSC के पूर्व चेयरमैन एल. खियांग्ते गिरफ्तार
AAP से बाहर किए गए किस पुराने साथी के साथ फिर काम करना चाहते हैं केजरीवाल? राघव चड्ढा के BJP में जाने पर भी बोले
AAP से बाहर किए गए किस पुराने साथी के साथ फिर काम करना चाहते हैं केजरीवाल? राघव चड्ढा के BJP में जाने पर भी बोले
TMC के बागी सांसदों में भी बढ़ी खींचतान, यूसुफ पठान समेत 3 नेताओं ने BJP से बनाई दूरी; जानें क्या है वजह
TMC के बागी सांसदों में भी बढ़ी खींचतान, यूसुफ पठान समेत 3 नेताओं ने BJP से बनाई दूरी; जानें क्या है वजह
PM मोदी से मिलीं सुप्रिया सुले, NCP के 8 सांसद भी रहे मौजूद; परिसीमन बिल को लेकर बढ़ीं सियासी चर्चाएं
PM मोदी से मिलीं सुप्रिया सुले, NCP के 8 सांसद भी रहे मौजूद; परिसीमन बिल को लेकर बढ़ीं सियासी चर्चाएं
छात्र आंदोलन पर संसद में चर्चा के लिए सरकार तैयार, रिजिजू बोले- ‘विपक्ष को सुनना होगा गृह मंत्री का जवाब’
छात्र आंदोलन पर संसद में चर्चा के लिए सरकार तैयार, रिजिजू बोले- ‘विपक्ष को सुनना होगा गृह मंत्री का जवाब’
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज खुला तो परमाणु डील पर नरम पड़ सकते हैं ट्रंप, लेकिन ईरान ने रख दीं कई कड़ी शर्तें
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज खुला तो परमाणु डील पर नरम पड़ सकते हैं ट्रंप, लेकिन ईरान ने रख दीं कई कड़ी शर्तें
मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी का बड़ा ऐलान, बंगाल में 325 ‘लोकतंत्र सेनानियों’ को मिलेगी 10 हजार रुपये मासिक पेंशन, इमरजेंसी से जुड़ा है मामला
मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी का बड़ा ऐलान, बंगाल में 325 ‘लोकतंत्र सेनानियों’ को मिलेगी 10 हजार रुपये मासिक पेंशन, इमरजेंसी से जुड़ा है मामला
दूसरे रविवार 'स्पाइडर-मैन' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा, 'अवतार 2' को पछाड़कर बनी भारत की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हॉलीवुड फिल्म
दूसरे रविवार 'स्पाइडर-मैन' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा, 'अवतार 2' को पछाड़कर बनी भारत की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हॉलीवुड फिल्म
Jio ने पेश किए तीन नए रिचार्ज प्लान, 365 दिन तक की वैलिडिटी के साथ OTT और लाइव TV का मिलेगा फायदा
Jio ने पेश किए तीन नए रिचार्ज प्लान, 365 दिन तक की वैलिडिटी के साथ OTT और लाइव TV का मिलेगा फायदा
‘बिग बॉस’ फेम लोपामुद्रा राउत के घर 76.39 लाख की चोरी, कैश-सोना लेकर भागा आरोपी; बिहार से पुलिस ने दबोचा
‘बिग बॉस’ फेम लोपामुद्रा राउत के घर 76.39 लाख की चोरी, कैश-सोना लेकर भागा आरोपी; बिहार से पुलिस ने दबोचा
खाना खाने के बाद सिर्फ 10 मिनट की वॉक, ब्लड शुगर कंट्रोल रखने में मिल सकती है मदद
खाना खाने के बाद सिर्फ 10 मिनट की वॉक, ब्लड शुगर कंट्रोल रखने में मिल सकती है मदद
‘मिर्जापुर: द मूवी’ के नए पोस्टर्स ने बढ़ाया रोमांच, कालीन भैया से मुन्ना तक फिर दिखेगा पुराना भौकाल
‘मिर्जापुर: द मूवी’ के नए पोस्टर्स ने बढ़ाया रोमांच, कालीन भैया से मुन्ना तक फिर दिखेगा पुराना भौकाल
8,999 रुपये में खरीदें Lava का 5000mAh बैटरी वाला फोन, Amazon Sale में मिल रहा शानदार ऑफर
8,999 रुपये में खरीदें Lava का 5000mAh बैटरी वाला फोन, Amazon Sale में मिल रहा शानदार ऑफर
कांवड़ यात्रा में छाया हरियाणवी गाना, YouTube पर 157 मिलियन से ज्यादा व्यूज; गली-मोहल्लों से लेकर सड़कों तक गूंज रहा देसी भजन
कांवड़ यात्रा में छाया हरियाणवी गाना, YouTube पर 157 मिलियन से ज्यादा व्यूज; गली-मोहल्लों से लेकर सड़कों तक गूंज रहा देसी भजन